Wednesday, July 29, 2026
Home Blog Page 3

रात होने से पहले खुला स्कूल का ताला, अंदर का नजारा देख सभी ने पकड़ लिया सिर, 5वीं की छात्रा… प्रिंसिपल-टीचर सस्पेंड

0

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरपुर विकास क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर नंबर-1 में छुट्टी के बाद एक छात्रा के कक्षा में बंद रह जाने के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने प्रधानाध्यापक और एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। इस मामले में तीन अन्य सहायक अध्यापिकाओं के खिलाफ परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज करने और उन्हें कड़ी चेतावनी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। बीएसए आशा चौधरी के निलंबन आदेश के अनुसार, 25 जुलाई को विद्यालय की छुट्टी के बाद कक्षा पांच की छात्रा रश्मि कक्षा में ही रह गई और कक्षा का ताला लगा दिया गया।  बाद में ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने विद्यालय का ताला खुलवाकर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस घटना के बाद छात्रा की दादी ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि प्रधानाध्यापक राजीव कुमार विद्यालय की छुट्टी से पहले ही चले गए थे और उन्होंने विद्यालय की जिम्मेदारी मौखिक रूप से सहायक शिक्षक उमेश कुमार को सौंप दी थी। जांच में यह भी सामने आया कि शासन के निर्देशों के बावजूद छुट्टी के बाद निर्धारित 30 मिनट तक विद्यालय में रुकने के नियम का पालन नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय बंद करने से पहले कक्षाओं का भौतिक सत्यापन नहीं किया गया और विद्यार्थियों से ही कक्षाओं में ताला लगवाया गया।

इस लापरवाही के कारण छात्रा कक्षा में बंद रह गई, जिसे गंभीर प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी चूक माना गया। बीएसए ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर प्रधानाध्यापक राजीव कुमार और सहायक शिक्षक उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। निलंबन अवधि में दोनों को क्रमश: विकास क्षेत्र परीक्षितगढ़ और परतापुर से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा, बीएसए ने तीन सहायक अध्यापिकाओं के खिलाफ परिनिंदा प्रविष्टि दर्ज करने और कड़ी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं। मामले की विभागीय जांच अलग से जारी रहेगी।

‘ब्रेन हेमरेज’ से 46 साल के इस फेमस एक्टर का निधन, जाते-जाते बने मिसाल… 5 जिंदगियों में फूंकी जान; इंडस्ट्री में शोक की लहर

0

Murugan Panavila Death : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता मुरुगन पनाविला अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके निधन के बाद लिया गया एक फैसला कई लोगों के लिए नई उम्मीद बन गया। 46 वर्षीय अभिनेता का 25 जुलाई को निधन हो गया। उनके परिवार ने अंगदान की सहमति देकर मानवता की मिसाल पेश की, जिससे कई जरूरतमंदों को जीवनदान और नई रोशनी मिली।

जानकारी के मुताबिक, 21 जुलाई को मुरुगन कोझिकोड के वडाकारा में एक थिएटर परफॉर्मेंस की रिहर्सल कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ और वह मंच पर ही गिर पड़े। उन्हें पहले अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की।
कई दिनों तक इलाज के बाद 25 जुलाई को डॉक्टरों ने मुरुगन पनाविला को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। इस कठिन समय में उनके परिवार ने अंगदान का फैसला लिया, ताकि उनके अंग जरूरतमंद मरीजों के काम आ सकें और कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुरुगन का लिवर एक मरीज को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। वहीं, उनके दिल का वाल्व श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी को, दोनों कॉर्निया रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी को और त्वचा सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्किन बैंक को दान की गई। उनके परिवार के इस फैसले ने मुरुगन पनाविला को एक संवेदनशील कलाकार के साथ-साथ मानवता की मिसाल के रूप में भी यादगार बना दिया।

यूपी में वकीलों को भी मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

0

यूपी में वकीलों को भी मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दिए संकेत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के वकीलों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा देने के संकेत दिए हैं। गोरखपुर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने बार एसोसिएशन से इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस योजना से प्रदेश के लगभग 5 लाख रजिस्टर्ड वकीलों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। शिक्षकों की तरह उन्हें भी आयुष्मान कार्ड के तर्ज पर 5 लाख तक का मुफ़्त इलाज मिल सकेगा, हालांकि इसमें कुछ शर्तें लगाई जा सकती हैं।

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली और सभी राज्य सरकारों को दिए निर्देश

0

*नई दिल्ली।* सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली और सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे 18 वर्ष से कम उम्र के उन सभी गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करें, जिनका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही अदालत ने पुलिस को इन घटनाओं से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया है।

अदालत ने यह भी कहा कि NEET प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की ज्यादतियों से जुड़े सभी आरोपों की एक निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। शीर्ष अदालत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विपक्ष 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पेलेट गन के इस्तेमाल का लगातार विरोध कर रहा है।

फर्रुखाबाद, बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या ,

0

फर्रुखाबाद, बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या की, ईंट से पीटकर उतारा मौत के घाट, किसी बात को लेकर हुआ था विवाद, मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है बेटा, आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया, शमशाबाद के खुडना वैध गांव की वारदात

कानपुर, IIT में दाखिला नहीं मिला तो वेबसाइट हैक करी

0

कानपुर, IIT में दाखिला नहीं मिला तो वेबसाइट हैक कर, नाराज छात्र ने IIT कानपुर की वेबसाइट हैक की, निदेशक का FIR से इनकार, टेस्ट लिया जाएगा, युवक पर FIR की जगह उसका स्किल टेस्ट होगा, IIT कानपुर निदेशक बोले- छात्र की क्षमता देखेंगे, B.Tech साइबर सिक्योरिटी में दाखिला चाहता था, IIT छात्र का स्पेशल साइबर सिक्योरिटी टेस्ट लेगा, टेस्ट में खरा उतरने पर दाखिले पर विचार संभव

 

 

गाजियाबाद, गौर संस के निदेशक ने 4 बिल्डरों पर कराई FIR,

0

गाजियाबाद, गौर संस के निदेशक ने 4 बिल्डरों पर कराई FIR, क्रॉसिंग रिपब्लिक कंसोर्टियम के बिल्डर्स पर केस, पंचशील बिल्डर के मालिक पर भी मुकदमा दर्ज, अशोक चौधरी, अशोक गुप्ता पर केस दर्ज कराया, 20 बिल्डर्स और कंपनियों के निदेशक भी नामजद, 400 करोड़ की जमीन में हेरफेर करने का आरोप, कीमती जमीन की खरीद-फरोख्त 1 करोड़ में दिखाई, नई कंपनियां और उनके निदेशक बनाकर किया फ्रॉड, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में बिल्डर, निदेशकों पर FIR

 

गाजियाबाद, गालीबाज पड़ोसी की करतूत का वीडियो, पालतू कुत्ते को लेकर हुआ मामूली विवाद,

0

गाजियाबाद, गालीबाज पड़ोसी की करतूत का वीडियो, पालतू कुत्ते को लेकर हुआ मामूली विवाद, कुत्ते की पिटाई से मकान मालिक गुस्सा, पड़ोसी से कहा- 7 करोड़ का है मेरा मकान, पुलिस के मुंह में पैसे भर दूंगा- मकान मालिक, गाली देकर पुलिस को खरीद लेने की बात की, शास्त्रीनगर इलाके में हुआ हाईवोल्टेज हंगामा.

 

अतीक की ₹110 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, 20 बीघा जमीन पर प्रशासन का कब्जा 

0

अतीक की ₹110 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क, 20 बीघा जमीन पर प्रशासन का कब्जा

प्रयागराज। संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की करीब ₹110 करोड़ मूल्य की बेनामी संपत्ति कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर की गई।

पुलिस के अनुसार, धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना के दौरान पता चला कि अतीक अहमद ने अपराध से अर्जित धन से असदुल्लापुर और कटहुला गौसपुर क्षेत्र में करीब 20 बीघा जमीन बेनामी तरीके से खरीदी थी। यह भूमि मदन लाल भारतीय के नाम दर्ज कराई गई थी, जबकि वास्तविक स्वामित्व अतीक अहमद का बताया गया।

जांच में सामने आया कि 44 आराजियों वाली इस भूमि की सरकारी कीमत करीब ₹47 करोड़ है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹110 करोड़ आंका गया है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आयुक्त न्यायालय ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने भूमि को अपने कब्जे में लेकर एयरपोर्ट थाना प्रभारी को कुर्क संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया है। साथ ही राजस्व विभाग को अभिलेखों में कुर्की दर्ज करने और संपत्ति के क्रय-विक्रय अथवा किसी भी प्रकार के हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा व मन खुश हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य या मित्र आज अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा लेकिन व्यस्तता भी रहेगी व थकान भी महसूस होगी। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के प्रति विचार सकारात्मक रहेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें । काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपके कार्य कुशलता व बुद्धि आपको उलझनों से दूर रखेगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनमना सा रह सकता है । आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे । भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।