Sunday, March 15, 2026
Home Blog Page 39

Daily horoscope : आज इन राशियों के घर आएंगी खुशियां हजार

0

मेष : सितारा शाम तक धन लाभ वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, मगर बाद में अपने आपको बेगाने झमेलों से बचाकर रखें।

वृष: सितारा शाम तक कामयाबी देने, विरोधियों को कमजोर रखने वाला, मगर बाद में कामकाजी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी।

मिथुन: सितारा शाम तक मन तथा सोच पर नैगेटिविटी रखने वाला, मगर बाद में हर फ्रंट पर कामयाबी तथा इज्जत-मान मिलेगी।

कर्क: सितारा शाम तक सेहत के लिए कमजोर, सफर भी न करें, दूसरों पर भरोसा भी कम करें, मगर बाद में समय बेहतरी करने वाला बनेगा।

सिंह : सितारा शाम तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में हर मोर्चा पर एहतियात रखने की जरूरत होगी।

कन्या : सितारा शाम तक एहतियात, परेशानी तथा नुकसान देने वाला, किन्तु बाद में हर मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

तुला: सितारा शाम तक आम हालात बेहतर रखेगा, इरादों में मजबूती रहेगी, मगर बाद में विपरीत हालात बनेंगे।

वृश्चिक: आम तौर पर मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा।

धनु :  सितारा शाम तक आपको हर फ्रंट पर व्यस्त रखेगा, फिर बाद में समय कामयाबी, इज्जत-मान देगा।

मकर: सितारा शाम तक कारोबारी प्लानिंग को आगे बढ़ाने वाला, मगर बाद में कामकाजी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी।

कुंभ: सितारा कारोबारी कामों को संवारने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मीन : सितारा शाम तक कमजोर, नुकसान का डर मगर बाद में हर मोर्चा पर बेहतरी होगी, कामयाबी मिलेगी।

Seema Haider: पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर आई सीमा हैदर छठी बार बनी मां- सचिन मीणा ने हॉस्पिटल से शेयर किया VIDEO

0

नेशनल डेस्क: ग्रेटर नोएडा की गलियों से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक, एक बार फिर सीमा हैदर और सचिन मीणा की जोड़ी सुर्ख़ियों में है। सरहदों को पार कर अपने प्यार के लिए भारत आईं सीमा ने एक नन्हे राजकुमार को जन्म दिया है, जिसके बाद मीणा परिवार में उत्सव का माहौल है। इसी बीच सीमा के पति सचिन मीणा ने अस्पताल से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें सीमा को घर लेजाते दिखाया गया है।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा और पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर के घर खुशियों ने दोबारा दस्तक दी है। सीमा ने हाल ही में एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। दिलचस्प बात यह है कि अभी महज 11 महीने पहले ही सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था और अब इस नए सदस्य के आने से परिवार पूरा महसूस कर रहा है। अस्पताल से साझा किए गए एक भावुक वीडियो में सचिन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि डिलीवरी पूरी तरह नॉर्मल रही और जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सचिन ने इस पल को अपनी जिंदगी का सबसे प्रतीक्षित पल बताया है।

सीमा हैदर की यह दास्तान किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। पाकिस्तान में पहले से शादीशुदा और चार बच्चों की मां सीमा की मुलाकात सचिन से पबजी गेम के जरिए हुई थी। यह ऑनलाइन दोस्ती कब इश्क में बदल गई, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। अपने इसी प्यार की खातिर सीमा नेपाल के दुर्गम रास्तों से होते हुए अवैध रूप से भारत दाखिल हुईं और सचिन के साथ अपना घर बसा लिया।

वर्तमान में सीमा के कुल छह बच्चे हैं, जिनमें से चार उनके पहले पति गुलाम हैदर से हैं और दो बच्चे सचिन मीणा से। सीमा का कहना है कि वह अब पूरी तरह से ‘भारत की बहू’ बन चुकी हैं और यहीं अपना जीवन बिताना चाहती हैं। हालांकि उनकी नागरिकता का मामला अभी भी कानूनी प्रक्रियाओं और राष्ट्रपति के पास लंबित दया याचिका के बीच झूल रहा है, लेकिन फिलहाल उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर सक्रिय यह जोड़ी एक बार फिर अपने नए मेहमान की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

UP में दर्दनाक हादसा, पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत, जांच में जुटी पुलिस

0

Fatehpur News : फतेहपुर जिले के राधा नगर क्षेत्र में मंगलवार की रात पड़ोसी के घर पानी भरने गए भाई-बहन की खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे राधा नगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में झुग्गी में रहने वाले राकेश शर्मा की बेटी शिवांशी (सात) और बेटा शत्रुघ्न (पांच) सफाई के लिए खुले छोड़े गए सेप्टिक टैंक में फिसल कर गिर गये और उसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली।

 

ग्रामीणों ने एक बेकसूर व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

0

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में बच्चा चोरी की अफवाह ने तनाव का माहौल बना दिया। अफवाह के बीच ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ग्रामीणों ने व्यक्ति को बुरी तरह पीटा
जिले के करमाटांड़ क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में एक अजनबी व्यक्ति के आने से लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह भागने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से कुल्हाड़ी, चाकू, कई लोगों के एटीएम कार्ड, फास्टैग, चिमटा, दवा और कैंची जैसी चीजें मिलीं। जब उससे आधार कार्ड मांगा गया तो उसने कहा कि वह घर पर भूल गया है। उसने अपना नाम लाडल शेख बताया और कहा कि वह अपने परिचित आबिद से मिलने करमाटांड़ आया है। इस दौरान कुछ लोग गुस्से में आकर उसकी पिटाई करने लगे। हालांकि, वहां मौजूद कुछ शिक्षित युवकों ने समझदारी दिखाते हुए लोगों को रोका और कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी को मारना सही नहीं है।

किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई विकास कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि वह एक दिन पहले सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज कराने आया था और आज आसनसोल-झाझा अमु पैसेंजर ट्रेन से करमाटांड़ पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, वह लोगों से पैसे मांगकर भ्रम फैलाता था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Punjab: घर में घुसकर युवक पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, सदमे में परिवार

0

पंजाब डेस्क: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की वारदात सामने आ रही हैं। इसी बीच संगरूर में हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू (29 साल) निवासी लहिलकलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, गत रात करीब 2 बजे हमलावरों ने दीवार फांदकर घर में घुसकर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम कर हमलावर मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की 2 साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। इस वारदात के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरा परिवार सदमे में है। इस दौरान परिवार वालों का कहना है कि, मृतक गुरप्रीत सिंह कि किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी और न की कोई अपराधिक रिकार्ड था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों और कारणों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रंप की दोहरी चालः ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका की भारी सैन्य घेराबंदी, 50 फाइटर जेट और युद्धपोत मिडिल ईस्ट किए रवाना

0

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की रणनीति एक बार फिर सवालों में है। एक ओर  United States और Iran के बीच स्विट्जरलैंड के Geneva में परमाणु कार्यक्रम को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत चल रही है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अभूतपूर्व सैन्य घेराबंदी शुरू कर दी है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने 50 से अधिक अत्याधुनिक फाइटर जेट तैनात किए हैं और कई युद्धपोत रणनीतिक समुद्री क्षेत्रों की ओर रवाना किए गए हैं। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का दावा है कि यह कदम “क्षेत्रीय सुरक्षा” और “निवारक क्षमता” को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि यह ट्रंप की क्लासिक दोहरे दबाव की नीति है बातचीत की मेज पर शांति की भाषा और मैदान में सैन्य ताकत का प्रदर्शन।

 

इसका सीधा संदेश ईरान को है कि अगर वार्ता अमेरिका की शर्तों पर नहीं बढ़ी, तो सैन्य विकल्प हमेशा तैयार हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस तरह का शक्ति प्रदर्शन न सिर्फ ईरान पर दबाव बनाता है, बल्कि मिडिल ईस्ट के अन्य देशों को भी अमेरिकी वर्चस्व का संकेत देता है। हालांकि, आलोचकों का मानना है कि इस सैन्य घेराबंदी से क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता बढ़ सकती है, जिससे बातचीत की संभावनाएं कमजोर पड़ेंगी। अब सबकी नजर इस पर है कि ट्रंप की यह दोहरी चाल डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाती है या मिडिल ईस्ट को एक नए टकराव की ओर धकेल देती है।

पति और बच्चों को छोड़ दोस्त के साथ रहने बीकानेर पहुंची Jharkhand की महिला, पुलिस ने किया बरामद; बोली- पति से…

0

Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता 41 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। महिला राजस्थान के बीकानेर में एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे खोज निकाला।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद बीकानेर पहुंची महिला 
सेक्टर-12 थाना क्षेत्र से लापता रिंकू कुमारी (41 वर्ष) को पुलिस ने राजस्थान के गंगाशहर (बीकानेर) से बरामद किया है। वह फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद वहां पहुंची थी और नरेंद्र सिंह भाटी नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। इस मामले की जानकारी बोकारो सिटी डीएसपी ने दी। बताया गया कि 4 फरवरी को रिंकू के भाई ओम प्रकाश ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बहन बिना कुछ बताए घर से चली गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

किसी भी तरह की बच्चा चोरी या अन्य अफवाहों पर ध्यान न दें
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला राजस्थान में है। इसके बाद एक पुलिस टीम को वहां भेजा गया। टीम ने गंगाशहर, बीकानेर पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी और उसका 16 साल का बेटा है। पति से विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में थी। इसी बीच उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से नरेंद्र सिंह भाटी से हुई और वह उसके पास चली गई। महिला ने अपने फैसले के संबंध में एक लिखित बयान भी पुलिस को दिया है। सिटी डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की बच्चा चोरी या अन्य अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सामने पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

8th Pay Commission: सामने आया बड़ी खबर, इन 4 कैटेगरी के कर्मचारियों को नहीं मिलेगा फायदा!

0

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में इसे लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार 8वें वेतन आयोग का कार्यालय दिल्ली के जनपथ स्थित चंद्रलोक बिल्डिंग में स्थापित कर दिया गया है। इसके चलते 25 फरवरी को कर्मचारी संगठनों की अहम बैठक होने वाली है। क्या आप जानते हैं कि इन 4 कैटेगरी के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

PunjabKesari

इन लोगों को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ

1.      प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी: वेतन आयोग की सिफारिशें पूरी तरह से सरकारी क्षेत्र के लिए होती हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की सैलरी उनकी कंपनी की पॉलिसी और परफॉरमेंस पर बेस्ड होती है।

2.      कॉन्ट्रैक्ट और एड-हॉक कर्मचारी: केंद्र सरकार के उन विभागों में काम करने वाले लोग जो कॉन्ट्रैक्ट या एड-हॉक बेसिस पर हैं और CCS नियमों के दायरे में नहीं आते, उन्हें इस बढ़ोतरी से बाहर रखा जा सकता है।

3.      राज्य सरकार के कर्मचारी: 8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार की ओर से गठित किया जाता है। राज्य सरकारें इसे अपनी इच्छा और वित्तीय स्थिति के अनुसार लागू करती हैं। कई बार राज्यों में इसे लागू होने में सालों लग जाते हैं।

4.      पीएसयू (PSU) कर्मचारी: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का अपना अलग सैलरी स्ट्रक्चर होता है। जब तक वहां का प्रबंधन आधिकारिक रूप से वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार नहीं करता, तब तक कर्मचारियों को इसका सीधा फायदा नहीं मिलता।

PunjabKesari

फिटमेंट फैक्टर और सैलरी का कैलुकलेशन

कर्मचारी संगठन इस बार फिटमेंट फैक्टर को 2.86 से 3.25 तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यदि सरकार 3.00 का फिटमेंट फैक्टर स्वीकार करती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर सीधे ₹54,000 तक पहुँच सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.8cpc.gov.in लॉन्च कर दी है। कर्मचारी और पेंशनर्स 16 मार्च 2026 तक अपने सुझाव और फीडबैक यहाँ दे सकते हैं।

भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सर्तक है : राष्ट्रपति मुर्मू

0

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशाखापत्तनम में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा के दौरान कहा कि भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के साथ-साथ व्यापक समुद्री वाणिज्य गतिविधियों की स्थिरता में भी योगदान दे रही है। बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर सवार होकर विशाखापत्तनम तट पर अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू…. आईएफआर) की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय नौसेना समुद्र में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और खतरों के खिलाफ रक्षा और प्रतिरोध के एक विश्वसनीय साधन के रूप में क्षेत्र में तैनात है।

मुर्मू ने कहा, “भारतीय नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सर्तक है और व्यापक समुद्री वाणिज्यिक गतिविधियों की स्थिरता में योगदान दे रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना दुनिया भर की नौसेनाओं के साथ सद्भावना को बढ़ावा देने और विश्वास, भरोसे व दोस्ती का सेतु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राष्ट्रपति के अनुसार, विशाखापत्तनम का समुद्री इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि आज का आयोजन विशाखापत्तनम के निरंतर नौसैनिक महत्व को रेखांकित करता है। भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) का मुख्यालय विशाखापत्तनम में स्थित है।

PunjabKesari

भारत और उसके मित्र देशों की नौसेनाओं के युद्धपोतों के प्रभावशाली बेड़े और नौसैनिकों के प्रदर्शन को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि आईएफआर समुद्री परंपराओं के प्रति राष्ट्रों के बीच एकता, विश्वास और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के जहाज और अलग-अलग देशों के नाविक एकजुटता की भावना का प्रदर्शन करते हैं। मुर्मू ने समुद्रों के साथ भारत के संबंधों पर कहा कि यह संबंध सदियों पुराने, गहरे और स्थायी हैं। उन्होंने महासागरों को भारत के लिए वाणिज्य, संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मार्ग बताया। राष्ट्रपति ने कटक में ‘कार्तिक पूर्णिमा’ से शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान उत्साहपूर्वक मनाए जाने वाले ‘बाली यात्रा’ उत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह त्योहार वर्तमान ओडिशा के प्राचीन नाविकों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति है।

Cancer Alert: ये हैं सबसे घातक कैंसर, समय पर पहचान ही बचा सकती है जान, जानें बचाव के उपाय

0

नेशनल डेस्कः कैंसर आज भी दुनिया की सबसे गंभीर बीमारियों में गिना जाता है और हर साल लाखों लोगों की जान लेता है। हालांकि इलाज के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है, फिर भी कई मामलों में बीमारी देर से पकड़ में आने के कारण स्थिति गंभीर हो जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच, सही जानकारी और जागरूकता ही कैंसर से बचाव और बेहतर इलाज की कुंजी है। खासतौर पर कुछ ऐसे कैंसर प्रकार हैं जिनकी सर्वाइवल रेट काफी कम मानी जाती है, इसलिए इनके प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

समय पर पहचान क्यों है जरूरी? 

विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इलाज की सफलता दर कई गुना बढ़ जाती है। अक्सर लोग लगातार थकान, अचानक वजन कम होना, शरीर में बिना कारण दर्द, सूजन या अन्य असामान्य बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि ऐसे लक्षणों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। यदि परिवार में किसी को पहले कैंसर हो चुका है, तो नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग कराना बेहद जरूरी है। समय पर उपचार शुरू होने से जीवन प्रत्याशा बढ़ती है और बीमारी के जटिल होने का खतरा कम हो जाता है।

सबसे कम सर्वाइवल रेट वाले कैंसर

स्वास्थ्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ कैंसर ऐसे हैं जिनमें पांच साल तक जीवित रहने की दर अपेक्षाकृत कम पाई गई है:

पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) – यह कैंसर अधिकतर मामलों में देर से पकड़ में आता है। इसमें पांच साल तक जीवित रहने की दर लगभग 8.3% से 13% के बीच बताई जाती है।

छोटी कोशिका फेफड़ों का कैंसर (Small Cell Lung Cancer – SCLC) – इसे सबसे आक्रामक कैंसरों में गिना जाता है। इसमें पांच साल तक जीवित रहने की संभावना 7% से भी कम हो सकती है।

ग्लियोब्लास्टोमा (Glioblastoma – ब्रेन कैंसर) – यह मस्तिष्क का एक गंभीर प्रकार का कैंसर है। इसमें पांच साल तक जीवित रहने की दर करीब 12.9% मानी जाती है, जबकि औसत जीवनकाल 12 से 18 महीने तक बताया जाता है।

लिवर कैंसर (Liver Cancer) – इस कैंसर में पांच साल तक जीवित रहने की औसत संभावना लगभग 13.4% होती है।

एसोफेजियल कैंसर (Esophageal Cancer) – इस प्रकार के कैंसर में मरीजों के पांच साल तक जीवित रहने की दर लगभग 16.3% तक बताई जाती है।

बचाव के उपाय

डॉक्टरों का कहना है कि कैंसर से बचाव के लिए सबसे पहले जागरूक रहना जरूरी है। नियमित हेल्थ चेकअप, समय पर स्क्रीनिंग और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना जीवन बचा सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और शराब से दूरी, तथा तनाव कम रखने जैसी स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।