Saturday, August 1, 2026
Home Blog

बिहार में घर खरीदारों के हित के लिए सीएम सम्राट चौधरी का सख्त निर्देश, डिजिटल करने की भी कवायद

0

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में रेरा (RERA) बिहार की कार्यप्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी, जवाबदेह एवं डिजिटल बनाने के साफ निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि घर खरीदारों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान, रियल एस्टेट परियोजनाओं में अनावश्यक देरी को खत्म करना, Ease of Doing Business को बढ़ावा देना और डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए निवेशकों और घर खरीदारों का भरोसा मजबूत किया जाएगा।

घर खरीदारों के अधिकारों की रक्षा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोर देते हुए कहा, “जो लोग अपनी जीवनभर की कमाई से घर खरीदते हैं, उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।”  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घर खरीदारों की शिकायतों और मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और तय समय सीमा में निपटारा किया जाए। इससे लोगों का रेरा पर भरोसा और मजबूत होगा।

प्रमोटरों के लिए भी आसान प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में काम करने वाले प्रमोटरों और डेवलपर्स के लिए भी प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाई जानी चाहिए। इससे कारोबार आसान होगा, परियोजनाओं में तेजी आएगी और राज्य में निवेश का बेहतर माहौल बनेगा।

डिजिटल सिस्टम पर जोर

रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने संस्था की वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रेरा की सभी प्रक्रियाओं को अधिक से अधिक तकनीक आधारित बनाया जाए। अनावश्यक देरी खत्म करने के लिए डिजिटल सिस्टम अपनाना जरूरी है। उन्होंने रेरा को राज्य सरकार के ट्रेजरी सिस्टम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। इससे लंबित मामलों के निपटारे, भुगतान और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी ज्यादा प्रभावी होगी।

इस देश में 48 घंटे से ब्लैक आऊट, भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोगों में मची त्राहि-त्राहि

0

International Desk: गृहयुद्ध की तबाही से उबरने की कोशिश कर रहे सूडान की राजधानी खार्तूम में अब भीषण गर्मी और लंबे समय तक बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में 48 घंटे तक बिजली नहीं रहने से आम जीवन, स्वास्थ्य सेवाएं और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी कौसर अहमद ने बताया कि उनका बीमार भाई ठंडे माहौल में रहने का मोहताज है, लेकिन लगातार बिजली कटने से उसकी हालत और बिगड़ रही है। परिवार को बिजली आने के कुछ घंटों के भीतर मोबाइल चार्ज करने, पानी भरने और खाने-पीने का सामान सुरक्षित रखने जैसे सभी जरूरी काम निपटाने पड़ते हैं।

 

मधुमेह से पीड़ित रुआ ओमर ने कहा कि लंबे समय तक बिजली न रहने से इंसुलिन जैसी जीवनरक्षक दवाओं को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है। वहीं फ्रिज में रखा भोजन भी खराब हो जाता है, जिससे पहले से आर्थिक संकट झेल रहे परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दक्षिणी खार्तूम में किराना दुकान चलाने वाले मोहम्मद अहमद बशीर ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से सामान खराब हो रहा है और जनरेटर चलाने के लिए महंगा ईंधन खरीदना पड़ रहा है। दूसरी ओर सौर ऊर्जा प्रणाली अधिकांश छोटे कारोबारियों की पहुंच से बाहर है।

School Closed : 3 से 10 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, कांवड यात्रा के बीच जिला प्रशासन ने लिया फैसला

0

नेशनल डेस्क : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में प्रशासन ने 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह फैसला यात्रा के श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या, यातायात प्रबंधन और स्टूडेंटस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी तथा अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय इस अवधि में बंद रहेंगे। प्रशासन ने संबंधित विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पटना SSP के खिलाफ जन सुराज की शिकायत, बांकीपुर उपचुनाव प्रभावित करने का आरोप… CEO से जांच की मांग

0

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है। उन्होंने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूरे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की। पुलिस पर मतदाताओं को डराने, बिना वजह गिरफ्तारी करने और झूठी कार्रवाई का भी आरोप लगाया है।

जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली जाएंगे’

प्रशांत किशोर ने कहा, “पटना के SSP और उनके अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पूरे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए जिस तरह की कार्रवाई की गई है, मतदाताओं को डराया गया है, बिना किसी वजह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, झूठी पुलिस कार्रवाई की गई है, उसके लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी को शिकायत दी गई है। उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि तुरंत जांच के आदेश दे रहे हैं और नियमानुसार कार्रवाई होगी। अगर जरूरत पड़ी तो हम दिल्ली इलेक्शन कमीशन भी जाएंगे।”

30 जुलाई को हुई है वोटिंग

पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली सीट बांकीपुर में 30 जुलाई को वोट डाले गए। यह सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। बांकीपुर सीट को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए इस उपचुनाव पर न सिर्फ सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष की भी पैनी नजरें टिकी हुई हैं। जन सुराज से प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में हैं।

चुनाव से ठीक पहले नोकझोक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले बुधवार को और मतदान के दिन भी जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी नोकझोक हुई थी। जन सुराज के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रशांत किशोर बुधवार देर रात सीधे जक्कनपुर थाना पहुंच गए थे। थाने के एसएचओ और प्रशांत किशोर के बीच बहस का वीडियो भी वायरल हुआ था।

UP Weather: 1 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD का लेटेस्ट अपडेट; तराई सहित कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

0

लखनऊ। प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को तराई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद चार अगस्त से 10 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को लखनऊ में सुबह दिन का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और रात का 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के 45 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

एक-दो अगस्त से तराई में बदलेगा मौसम, 10 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी ट्रफ के यूपी की ओर सक्रिय होने से वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। शुरुआत तराई जिलों जैसे लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों से होगी। इसके बाद बारिश का दायरा मध्य, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैलेगा।पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी

खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

*1* पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया नया वीडियो, बोले- जंतर-मंतर पर बच्चों ने मुझे, मेरी मां को गालियां दी, मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं

*2* PM मोदी आज आंध्र प्रदेश-कर्नाटक के दौरे पर, चुट्टिलू कॉटेज जैसी डिजाइन वाले भोगापुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, इसकी लागत 5000 करोड़

*3* तेल-गैस खोज के लिए 84,084 करोड़ की योजना को मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में हुए कई फैसले, किसान सम्मान निधि योजना भी 5 साल बढ़ाई गई

*4* विदेश मंत्रालय की न्यूयॉर्क टाइम्स को दो टूक: पाकिस्तानी कश्मीर शब्द पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- यह हमारा हिस्सा

*5* देश चलाना है तो कानून भी बनेंगे’: संसद में प्रदर्शन पर सख्त रिजिजू; बोले- ‘पूरा समय दिया, अब शिकायत क्यों?

*6* सड़कों पर पशुओं से हादसों में मुआवजा दिया जाए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र और राज्य सरकारें इसके लिए कानूनों में संशोधन करें

*7* अगस्त में 5 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 192 रुपए सस्ता, तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम; CKYC 2.0 का नया अपग्रेडेड सिस्टम भी लागू

*8* आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी; 10 दिन में दूसरी बड़ी घटना, सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के शैडो संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।

*9* दिल्ली दंगा- पूर्व AAP पार्षद ताहिर समेत 5 को उम्रकैद, IB अफसर की हत्या के दोषी; कोर्ट बोला- घटना गंभीर, इसने समाज को झकझोर दिया

*10* कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार बड़ा हादसा हो गया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ यात्री डूब गए। हादसे में चारों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए

*11* साउथ इंडस्ट्री की दिग्गज गायिका जमुना रानी का निधन; 88 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

*12* क्लास नहीं चलने और स्कूल में टीचर्स की कमी से भड़के छात्र, महाराष्ट्र के बीड में जोरदार प्रदर्शन

*13* कॉमनवेल्थ गेम्स-जेवलिन में नीरज को सिल्वर, यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज, जूडो में 15 मिनट में 2 गोल्ड; तेजस्विन ने डेकाथलॉन में पहली बार मेडल दिलाया

*14* गुजरात में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में हाई अलर्ट; मौसम विभाग का दावा- अगस्त और सितंबर में कम बारिश होगी

*15* ईरान पर हमले रोकने का बिल एक वोट से गिरा, अब राष्ट्रपति को मिलिट्री एक्शन का अधिकार; ट्रम्प के एक सांसद ने वोटिंग नहीं की
*=============================*

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए उर्जावान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएँ व बेवजह कलह से बचें । संध्या का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं । समय बढिया रहेगा इसलिए परिवार के साथ बिताएँ व मनोरंजन का लाभ उठाएँ।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी । अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सर, अथवा कमर से निचले भाग में हल्का दर्द बनने की सम्भवना है। फिर भी भाग्य आपका साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके पास कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी – संतान का सुख मिलेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार आएगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में आज थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें । आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे । संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।

 

 

नई दिल्ली: पीएम सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, 2031 तक मिलते रहेंगे 6000 रुपए – पीएम किसान

0

नई दिल्ली: पीएम सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट, 2031 तक मिलते रहेंगे 6000 रुपए – पीएम किसान

31 जुलाई शुक्रवार 2026-27

*नई दिल्ली:*%प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को अगले पांच वर्षों तक बढ़ा दिया गया है। योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय प्रविधान को स्वीकृति दी है। पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को पहले की तरह ही हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में मिलती रहेगी। इससे किसानों की खेती में निवेश करने की क्षमता बढ़ेगी।

*अर्थव्यवस्था को गति देने में और मदद मिलेगी:*

जोखिम कम होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कैबिनेट बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि पांच वर्षों तक योजना जारी रहने से किसानों की आय बढ़ाने, खेती को अधिक टिकाऊ बनाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में और मदद मिलेगी। फरवरी 2019 में शुरू हुई पीएम-किसान योजना देश की बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजनाओं में शामिल है।

*ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी की उपलब्धता बनी रही:*

इसके तहत अब तक 23 किस्तों में किसानों के खातों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि भेजी जा चुकी है। केवल 23वीं किस्त में ही 9.49 करोड़ से अधिक किसानों को 18,984 करोड़ रुपये दिए गए हैं।कोविड महामारी के दौरान इसके माध्यम से 1.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता किसानों तक पहुंचाई गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी की उपलब्धता बनी रही।

*योजना का सबसे बड़ा आधार इसकी पारदर्शिता:*

पीएम-किसान का सबसे बड़ा आधार इसकी पारदर्शी व्यवस्था है। आधार आधारित प्रमाणीकरण, डिजिटल लाभार्थी सत्यापन और डीबीटी प्रणाली के कारण सहायता राशि बिना किसी बिचौलिये के सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है। इससे फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगी है और योजना की विश्वसनीयता भी बढ़ी है।

 

 

‘पहले सवाल मेरा हथियार था, अब समाधान मेरी जिम्मेदारी…’ राघव चड्ढा ने सदन में विपक्ष पर साधा निशाना

0

नेशनल डेस्क : भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार संसद में बोलते हुए राघव चड्ढा ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए सरकार से सवाल पूछना उनकी जिम्मेदारी थी, और अब समस्याओं का समाधान निकालना मेरी जिम्मेदारी है।

सदन में चड्ढा ने कहा, “जब मैं विपक्ष में था, तब सवाल मेरा हथियार था। आज मैं ट्रेजरी बेंच पर हूं, इसलिए मुश्किलों का हल निकालना मेरी जिम्मेदारी है। मैंने खुद से वादा किया था कि जब व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठेंगे, तभी मैं इस मुद्दे पर संसद में बोलूंगा। मुझे सुर्खियां नहीं, बल्कि नतीजे चाहिए थे।”

Jab main opposition mein tha, tab Sawaal mera hathiyar tha. Aaj main treasury benches par hoon, ab Solution meri zimmedari hai.

Therefore, I made a promise to myself that I will speak on this issue in Parliament, when the system is getting fixed.

Kyonki mujhe headline nahin,… pic.twitter.com/19uZ5NESJs

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 31, 2026

राघव चड्ढा ने कहा कि वह पेपर लीक की समस्या से जुड़े छात्रों की पीड़ा को व्यक्तिगत रूप से समझते हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं कभी चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) के छात्र रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों तथा अभ्यर्थियों की मेहनत से भली-भांति परिचित हैं। इस बीच राघव चड्ढा ने पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार द्वार उठाए मुद्दों की सराहना की है।

CommonwealthGames 2026: हरियाणा के अंकुश पांगल ने कनाडा के बॉक्सर को हराकर फाइनल में बनाई जगह, पक्का किया मेडल

0
डेस्क:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। पुरुषों की 80 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के अंकुश पांगल (Ankush Panghal) ने कनाडा के मजबूत बॉक्सर जोशुआ ओफोरो (Joshua Ofori) को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ भारत के लिए एक और स्वर्ण या रजत पदक की उम्मीद पक्की हो गई है।

 सेमीफाइनल मुकाबले में अंकुश पांगल ने शुरू से ही कनाडाई बॉक्सर पर अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि कनाडा के बॉक्सर ने अपने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट से सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन अंकुश ने अपने शानदार डिफेंस और सटीक पंचों के आगे उन्हें टिकने का मौका नहीं दिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।