लखनऊ। प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को तराई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद चार अगस्त से 10 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को लखनऊ में सुबह दिन का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और रात का 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य के 45 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
एक-दो अगस्त से तराई में बदलेगा मौसम, 10 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी ट्रफ के यूपी की ओर सक्रिय होने से वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। शुरुआत तराई जिलों जैसे लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों से होगी। इसके बाद बारिश का दायरा मध्य, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैलेगा।पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी
खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।


