Monday, August 10, 2026
Home Blog Page 2

दावा- फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव:टर्बुलेंस में फंसी थी फ्लाइट; 137 यात्री सवार थे, 17 लोग घायल

0

एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट के एक पायलट का डोप टेस्ट में सैंपल पॉजिटिव आने का दावा किया गया है। यह टेस्ट 4 अगस्त को फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने के बाद किया गया था। टेस्ट साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए किया गया था। द टाइम्स ऑफ इंडिया ने कई सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।हालांकि, एअर इंडिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

दरअसल, 4 अगस्त को एअर इंडिया की एयरबस A320 फ्लाइट टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई थी। इस दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया। फ्लाइट में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। जांच पूरी होने तकत फ्लाइट क्रू को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।

विमान की छत में दरारें…2 तस्वीरें…

एअर इंडिया ने कहा- टेस्ट हुआ, नतीजे हमें नहीं मिले

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमें जानकारी है कि लागू प्रोटोकॉल के तहत उड़ान के बाद पायलटों की स्क्रीनिंग की गई थी। हालांकि, टेस्ट के नतीजे एअर इंडिया के साथ साझा नहीं किए गए हैं। इसलिए हम किसी भी निष्कर्ष पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एअरलाइन सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू मेंबर्स का नियमित ड्रग टेस्ट कराती है। यह किसी खास उड़ान और ऑपरेशनल घटना से अलग प्रक्रिया है। जरूरत के मुताबिक हम संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करते रहेंगे।

आंख-गर्दन में चोटें, घायलों की 4 तस्वीरें

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।
एक एअर होस्टेस की गर्दन में चोट लगी। उसे गले में नेक ब्रेस पहनाया गया।
एक एअर होस्टेस की गर्दन में चोट लगी। उसे गले में नेक ब्रेस पहनाया गया।
पैसेंजर को सिर में चोट लगी है। उसे स्ट्रैचर पर एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।
पैसेंजर को सिर में चोट लगी है। उसे स्ट्रैचर पर एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।
चोट लगने के बाद पैसेंजर प्लेन में ही हाथ बांधे नजर आया।
चोट लगने के बाद पैसेंजर प्लेन में ही हाथ बांधे नजर आया।

डीजीसीए जांच में कई पहलुओं को देख रहा

सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहा है। जांच में यह देखा जा रहा है कि टर्बुलेंस के दौरान स्थिति से निपटने का तरीका सही था या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह घटना सिर्फ खराब मौसम की वजह से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

केंद्रीय मंत्री बोले- सरकार मामले को गंभीरता से देख रही

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने 8 अगस्त को कहा था कि सरकार मामले को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने आगे बताया कि टर्बुलेंस की घटना के बाद घायल हुए ज्यादातर यात्रियों को शुरुआती कुछ घंटों में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। करीब 24 यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई थी। उन्हें अस्पताल ले जाकर पूरी जांच कराई गई और डिस्चार्ज कर दिया गया।

टर्बुलेंस में अचानक कई फीट नीचे आ सकता है विमान

टर्बुलेंस का मतलब है हवा का बहाव अचानक बदल जाना, जिससे विमान को झटके लगने लगते हैं। इस दौरान विमान कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं हिल सकता है और कभी-कभी कुछ फीट नीचे भी आ जाता है। इसी वजह से यात्रियों को लगता है कि विमान गिर रहा है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं होता।

टर्बुलेंस तीव्रता के लिहाज से तीन तरह के होते हैं

हल्के टर्बुलेंस: इसमें प्लेन 1 मीटर तक ऊपर-नीचे होता है। यात्रियों को पता भी नहीं चलता।

मध्यम टर्बुलेंस: इसमें जहाज 3-6 मीटर तक ऊपर-नीचे होते हैं। इससे ड्रिंक गिर सकता है।

गंभीर टर्बुलेंस: इसमें जहाज 30 मीटर तक ऊपर-नीचे होते हैं। सीट बेल्ट न लगाए रहने पर पैसेंजर उछलकर गिर सकते हैं।

क्या टर्बुलेंस की वजह से प्लेन क्रैश हो सकता है?

आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा सिस्टम की वजह से आज टर्बुलेंस से विमान हादसे की आशंका काफी कम हो गई है। हालांकि, बेहद गंभीर टर्बुलेंस या खराब मौसम में दुर्घटना का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता।

हालांकि, आज के आधुनिक विमान हर तरह के टर्बुलेंस को झेलने के हिसाब से बनाए जाते हैं। पायलटों को भी ऐसी परिस्थितियों से सुरक्षित तरीके से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है।

————————–

ये खबरें भी पढ़ें…

हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही:खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; पैसेंजर रोते नजर आए

हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं।

‘गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा…’ Akhilesh Yadav के PDA दांव पर Mayawati का तीखा हमला

0

UP Politics News: बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए लगातार राजनीतिक रंग बदलती रही है। मायावती ने‘एक्स’ पर जारी सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि बसपा सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की नीति एवं सिद्धांत पर अमल करने वाली सर्वसमाज हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी है और उत्तर प्रदेश में 4 बार उसकी सरकार भी इसी आधार पर चली है। इसके विपरीत सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है।

 

1.जैसाकि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है और यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलायी है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व…

— Mayawati (@Mayawati) August 8, 2026

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इसी क्रम में सपा द्वारा प्रचारित कथित पीडीए अर्थात पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक में पहले पी से पिछड़े का प्रचार करने के बाद अब अपर कास्ट समाज, खासकर ब्राह्मण समाज को बसपा से तेजी से जुड़ता देखकर और उसी आधार पर पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने से विचलित होकर सपा ने पी से पंडित कर दिया है।

ट्रैक्टर की चपेट में आई 32 वर्षीय महिला, ₹20 लाख का अस्पताल बिल, Rapido से मांगा मुआवजा

0

बेंगलुरु: बेंगलुरु में रैपिडो बाइक टैक्सी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं 32 वर्षीय इंटीरियर डिज़ाइनर ने मोबिलिटी प्लेटफ़ॉर्म रैपिडो को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने दुर्घटना के लिए मुआवज़े और जवाबदेही की मांग की है।

17 जून को सानी कृष्णा काम के सिलसिले में बायरासंद्रा से डोमलुर जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। कानूनी नोटिस के अनुसार, बाइक टैक्सी ड्राइवर कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिससे टक्कर हुई और एक ट्रैक्टर कृष्णा के ऊपर से गुज़र गया। इस घटना के बाद से वह लगभग दो महीने से बिस्तर पर हैं और अभी केरल के कोझिकोड में अपने परिवार के घर पर ठीक हो रही हैं।

दुर्घटना में कृष्णा की सात पसलियां टूट गईं और उनकी प्लीहा (spleen) निकालने के लिए इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी। दुर्घटना के बाद उनके चेहरे की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी भी हुई। कानूनी नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार, चोटों के कारण वह चल-फिर नहीं पा रही हैं। उनके परिवार और कानूनी प्रतिनिधि अब उनके इलाज और रिकवरी के खर्च को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं।

कृष्णा ने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा, “मेरी इमरजेंसी स्प्लेनेक्टोमी (प्लीहा निकालने की सर्जरी) हुई और मुझे गंभीर लिवर डैमेज, 9 टूटी हुई पसलियां, फेफड़े का कोलैप्स होना और चेहरे पर चोट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मेरे इलाज और अस्पताल का खर्च पहले ही 20 लाख रुपये से ज़्यादा हो चुका है, जिससे मेरे और मेरे परिवार पर इलाज और जीवन भर की देखभाल का भारी आर्थिक बोझ आ गया है।”

नोटिस में रैपिडो से दुर्घटना की पूरी ज़िम्मेदारी लेने, लिखित माफ़ी मांगने और अब तक हुए सभी मेडिकल खर्चों के साथ-साथ भविष्य में होने वाले खर्चों की भरपाई करने की मांग की गई है। कृष्णा की कानूनी टीम ने कंपनी की देनदारी को 1 लाख रुपये के इंश्योरेंस भुगतान तक सीमित करने की कोशिश को भी चुनौती दी है।

वकीलों का तर्क है कि रैपिडो ऐसे एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवरेज का प्रचार करती है जो कृष्णा के मामले में दी जा रही राशि से कहीं ज़्यादा है। दुर्घटना के बाद, रैपिडो ने कहा था कि वह मामले की जांच कर रही है और कृष्णा के परिवार के संपर्क में है। हालांकि, उनके रिश्तेदारों का दावा है कि उन्हें कंपनी से सीमित इंश्योरेंस भुगतान के अलावा कोई आर्थिक मुआवज़ा नहीं मिला है। अब उन्होंने कृष्णा की चोटों की गंभीरता और उनकी लगातार मेडिकल ज़रूरतों का हवाला देते हुए व्यापक मदद की मांग की है। कानूनी नोटिस में दुर्घटना के लिए ज़िम्मेदारी स्वीकार करने के साथ-साथ उनके इलाज और भविष्य के खर्चों की पूरी भरपाई की मांग की गई है।

Typhoon Dolphin: 144 किमी/घंटा की रफ्तार से तबाही की ओर बढ़ा टाइफून ‘डॉल्फिन’ 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द

0

जापान : दक्षिण-पश्चिमी जापान में हज़ारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश दिया गया और शुक्रवार को 500 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं, क्योंकि धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा टाइफून ‘डॉल्फिन’ इस इलाके की ओर बढ़ रहा था, जिससे तेज़ हवाएं, भारी बारिश और ऊंची लहरें उठने की आशंका थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि कैटेगरी 1 के इस टाइफून में हवा की अधिकतम गति 144 किमी/घंटा (89.5 मील/घंटा) थी और हवा के झोंके 198 किमी/घंटा तक पहुंच रहे थे। यह क्यूशू क्षेत्र और ओकिनावा प्रान्त के बीच द्वीपों की एक श्रृंखला के करीब पहुंच रहा था।

अधिकारियों ने कागोशिमा और ओकिनावा प्रान्तों में लगभग 260,000 निवासियों के लिए सुरक्षित जगहों पर जाने का आदेश जारी किया, जबकि टोयोटा ने शुक्रवार को नौ कारखानों में काम रोक दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ओकिनावा प्रान्त के करीब पहुंचने पर ‘डॉल्फिन’ के अपनी ताकत बनाए रखने की उम्मीद थी, जिससे तेज़ हवाओं का खतरा बढ़ गया था, ये हवाएं कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा सकती थीं या उन्हें गिरा सकती थीं। मौसम एजेंसी ने कहा कि बारिश की एक सीधी पट्टी – यानी तेज़ बारिश और आंधी-तूफान का एक संकरा दायरा – भी बन सकती है, जिससे बाढ़ आ सकती है।

यह बड़ा तूफ़ान क्यूशू के सबसे दक्षिणी मुख्य द्वीप के बड़े हिस्से को भी तेज़ हवाओं की चपेट में ले रहा था, जिसमें कुमामोटो प्रान्त भी शामिल था, जो पिछले हफ़्ते आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से अभी भी उबर रहा था। कई घर गिरने के बाद कुमामोटो के लगभग 6,700 निवासी अभी भी राहत शिविरों में हैं। मौसम एजेंसी ने हीटस्ट्रोक (लू लगने) के खतरों के बारे में भी चेतावनी दी है, क्योंकि कुछ इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस (97 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीय क्रिकेटर ने मशहूर एक्ट्रेस से की सीक्रेट शादी, अर्शदीप सिंह भी इस खास मौके पर शामिल हुए

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान से एक निजी समारोह में शादी कर ली है। दोनों की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे रमनदीप ने अपनी शादी को काफी निजी रखा। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी इस खास मौके पर शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े के साथ एक तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। शादी के मौके पर चार्ली चौहान लाल रंग के पारंपरिक लहंगे में नजर आईं, जबकि रमनदीप सिंह ने सुनहरी शेरवानी पहनी थी। शादी से पहले के समारोहों की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

कौन हैं चार्ली चौहान?
चार्ली चौहान भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ में एला के किरदार से मिली। इसके बाद उन्होंने लोकप्रिय शो ‘कैसी ये यारियां’ में मुक्ति वर्धन की भूमिका निभाकर भी दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। चार्ली ने MTV रोडीज़ सीजन 7 में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह अभिनेता और डांसर कुंवर अमर के साथ ‘नच बलिए’ में नजर आई थीं। दोनों पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। चार्ली ‘ये है आशिकी 4’ के अलावा कुछ शॉर्ट-फिल्म प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं। अभिनय के साथ-साथ चार्ली को संगीत और लेखन में भी दिलचस्पी है। उन्होंने गीतकार के तौर पर भी काम किया है और ‘बेपरवाहियां’ म्यूजिक एल्बम से जुड़ी रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमनदीप और चार्ली की उम्र में करीब सात साल का अंतर है।

कैसा रहा रमनदीप सिंह का क्रिकेट करियर?
रमनदीप सिंह ने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। भारत के लिए वह अब तक दो T20I मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 15 रन और एक विकेट है। फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में रमनदीप ने अपनी ऑलराउंड क्षमता से पहचान बनाई है। IPL में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। अब तक 39 IPL मैचों में उन्होंने 299 रन बनाए हैं और सात विकेट अपने नाम किए हैं।

अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार: जम्मू से यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, भारी बारिश और लैंडस्लाइड की चेतावनी

0

जम्मू : खराब मौसम, अगले कुछ दिनों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी और यात्रियों की संख्या में आई कमी के चलते आज जम्मू से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए जाने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति के आधार पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की समीक्षा करेगा। 3 जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।

उन्होंने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति के आधार पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की समीक्षा करेगा। 3 जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।

जंगल की आग बनी काल: अमेरिका में आग बुझाने वाला हेलीकॉप्टर क्रैश

0

New York: अमेरिका के उताह राज्य में जंगल की भीषण आग पर काबू पाने के अभियान में जुटा हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे। वहीं, ओरेगन में जंगल की बेकाबू आग से निपटने के दौरान एक बुलडोजर ऑपरेटर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उताह में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में सवार दो लोगों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, क्योंकि अधिकारी अभी तक दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने बताया कि ओरेगन में आग बुझाने के अभियान के दौरान बुलडोजर चला रहे 47 वर्षीय जेसन एनसाइन की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। स्थानीय शेरिफ विभाग ने बताया कि राइट्स स्प्रिंग क्षेत्र में लगी आग ने अचानक और तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे एनसाइन के बच निकलने का रास्ता बंद हो गया।

यह आग बुधवार को दक्षिण-मध्य ओरेगन में चिलोक्विन शहर के पूर्व में लगी थी। अमेरिकी वन सेवा के अनुसार, शुक्रवार तक यह आग करीब 14 वर्ग मील (36 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र में फैल चुकी थी और इस पर अभी तक पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका था। अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक गर्म और शुष्क मौसम के कारण आग लगने की घटना हुई। उताह के मध्य क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के अभियान में सात हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही थी, जिनमें से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह आग 27 जुलाई को बिजली गिरने के कारण लगी थी।

 

राघव चड्डा और PM मोदी के बीच हुई खास मुलाकात, पोस्ट कर लिखा- ऐसी सुबह को मैं हमेशा याद रखूंगा

0

नेशनल डेस्क: राघव चड्डा और पीएम मोदी के बीच एक खास मुलाकात हुई है। इस मुलाकात का जिक्र राघव ने अपने एक्स अकाउंट पर करते हुए लिखा कि,’एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। अपना कीमती समय देने और उनके विचारों व मार्गदर्शन से लाभ उठाने का अवसर देने के लिए मैं उनका अत्यंत आभारी हूं।’

<

Mumbai Local Train Assault: मुंबई लोकल ट्रेन में महिला से बदसलूकी और बेल्ट से धमकी देने वाला गिरफ्तार

0

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई में शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एक कथित घटना के 12 घंटे के भीतर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस घटना में उसने मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर एक महिला यात्री के साथ गाली-गलौज की और बेल्ट से उसे धमकाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

subscribe kre

 

आरोपी की पहचान रिज़वान अंसारी के तौर पर हुई है। बोरीवली जीआरपी ने घटना का कथित वीडियो सामने आने के बाद खुद इसका संज्ञान लिया और उसे गोवंडी से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अंसारी का पता लगाने और उसे पकड़ने से पहले सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 296 (अश्लील हरकतें) और 115 (हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार को शाम 5.25 बजे गोरेगांव से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन में हुई।

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 296 (अश्लील हरकतें) और 115 (हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार को शाम 5.25 बजे गोरेगांव से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन में हुई।

प्रभात कि खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

🔶मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की का बड़ा रक्षा गठबंधन, हमलों का मिलकर देंगे जवाब

 

🔶चीन को भारत का करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों के आधिकारिक नाम मानचित्र में शामिल

 

🔶कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक उसकी महिलाएं अपनी बात न रखें: राहुल

 

🔶शेख हसीना के संबोधन पर भारत ने स्पष्ट किया रुख, कहा- यह निजी कार्यक्रम था, सरकार का कोई संबंध नही

 

🔶उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक लापता

 

🔶एक और केजरीवाल नहीं चाहिए, अब दीपके के खिलाफ ही शुरू हो गया अनशन

 

🔶’कभी भी सकती है मोजतबा खामेनेई के निधन की खबर’, इजरायली मीडिया का दावा

 

🔶संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, दोनों सदन सोमवार तक स्थगित:लोकसभा से MSME संशोधन बिल पास; कांग्रेस का सभी सांसदों को सदन में रहने का निर्देश

 

🔶झारखंड सरकार के साथ बैठक के बावजूद छात्र आंदोलन जारी:स्टूडेंट बोले- भरोसा है मुख्यमंत्री हमारी मांगों को मानेंगे, और कोई समाधान निकालेंगे

 

🔶CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली:एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, CM बनने के 3 महीने बाद केस खत्म

 

🔶राहुल ने कार की टंकी खोली, E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए:कहा- ये कार-स्कूटर खराब कर रहा; दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली

 

🔶सालभर आदि कैलाश यात्रा चलाने की तैयारी:550 नए होमस्टे तैयार, PM मोदी ने कहा था- इतनी भीड़ आएगी कि संभालना मुश्किल होगा

 

🔶MP हाईकोर्ट बोला- सिर्फ फतवे से नहीं मिल सकता तलाक:कहा- निकाह खत्म करने का फैसला कोर्ट करेगा; पति की याचिका खारिज

 

🔶Monsoon Woes: दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, जमीन से आसमान तक यातायात प्रभावित

 

🔶Defence Prep: भारत में छठी पीढ़ी की उड़ान की तैयारी! फ्रांस के FCAS पर नजरें, संसदीय समिति में क्या चर्चा हुई?

 

🔶IIT Delhi: आईआईटी का 57वां दीक्षांत समारोह आज, पीएम मोदी जेन जी को देंगे डिग्रियां और मेधावी छात्रों को पदक

 

🔶रूस पर US लगाएगा प्रतिबंध: सीनेट में ग्राहम को बड़ी सफलता, बिल 86-11 के बहुमत से मंजूर

 

🔶मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते सदन आएंगे शाह? FCRA बिल पर संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस भी तैयार

 

🔶नेपाल सीमा से अवैध घुसपैठ भारत के लिए खतरे की घंटी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

 

🔶संभल हिंसा आयोग रिपोर्ट: जिस भाषण से साध रहे थे सियासत, वही सांसद जियाउर्रहमान बर्क के लिए बना आफत

 

🔷IND vs SLC XI Highlights: पहले दिन रहा श्रीलंका के बल्‍लेबाजों का दबदबा, स्‍टंप तक श्रीलंका का स्‍कोर 363/8

 

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*

जय हो🙏