Monday, March 23, 2026
Home Blog Page 9

आगरा भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

0

आगरा- भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की जान गई, 3 लोग घायल हुए हैं, घायलों का सैफई में इलाज चल रहा है, मृतकों में 4 इटावा और एक औरैया का निवासी था, सभी कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे थे, घटना चित्रहाट थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुई

हापुड़ अलविदा जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट ,

0

हापुड़- अलविदा जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट पर है, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है, जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर है, नवरात्र को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है, CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है, मंदिर और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है

रायबरेली युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया

0

रायबरेली- युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया, युवक को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर पीटा गया, आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, आरोपी पयागपुर का निवासी बताया जा रहा है, मामला गदागंज थाना क्षेत्र का है

रायबरेली बुलडोजर एक्शन मामले में सदर SDM को राहत

0

रायबरेली- बुलडोजर एक्शन मामले में सदर SDM को राहत मिली है, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अंतरिम राहत दी, प्रफुल्ल कुमार शर्मा पर लगाया गया 20 लाख रुपये का जुर्माना फिलहाल स्थगित किया गया, सावित्री सोनकर प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया, मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी

झांसी कमर्शियल LPG की किल्लत के कारण सेवई महंगी हो गई

0

झांसी- कमर्शियल LPG की किल्लत के कारण सेवई महंगी हो गई है, दूध फेनी सेवई के दाम 20-25 रुपये तक बढ़ गए हैं, दुकानदार महंगा सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं, ईद से पहले बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी है, बेहतर क्वालिटी की सेवई अब 200 रुपये किलो तक बिक रही है, पहले इसकी कीमत 160-170 रुपये किलो थी

आगरा भाजपा के महानगर मंत्री अनिल सारस्वत का वीडियो हुआ वायरल

0

आगरा- भाजपा के महानगर मंत्री अनिल सारस्वत का वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में वह राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सामने दंडवत प्रणाम करते नजर आए, उनकी इस हरकत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा है, नवीन जैन को प्रभावशाली कारोबारी और नेता माना जाता है, सड़क निर्माण कारोबार से भी उनका जुड़ाव बताया जाता है

फफूंद ससुराल आए युवक का फंदे से लटका मिला शव

0

फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव दूल्हा राय का पुरवा में ससुराल आए युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।गांव निवासी स्वर्गीय गंगाराम की बेटी छोटी की शादी करीब सात साल पहले जालौन के गांव डकोर निवासी धर्म सिंह के बेटे महेंद्र (35) के साथ हुई थी। बीते 14 मार्च को छोटी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके आई थी। मंगलवार को महेंद्र भी ससुराल पहुंचा था। देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी व ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद महेंद्र घर से बाहर चला गया।

बुधवार सुबह खेतों की ओर जा रहे किसानों ने गांव के बाहर बबलू यादव के खेत में पेड़ से रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां शव देख कोहराम मच गया। घटना की जानकारी युवक के परिवार को दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां जांच के साथ पुलिस ने परिजन से पूछताछ की।

थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि युवक के परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अटसू पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला किशोर का शव

0

अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर स्थित काली मंदिर के पास बंबा किनारे बुधवार दोपहर बाद 17 वर्षीय एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव फंदे से नीचे उतार लिया। घटनास्थल पर मौजूद मां से पुलिस ने पूछताछ की। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।गांव सैदपुर निवासी रविशंकर शंखवार दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा निर्मल (17) गांव में ही अपनी मां पूनम और दो छोटे भाइयों अन्नू व देवा के साथ रहता था। बुधवार दोपहर निर्मल बाइक लेकर घर से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित काली मंदिर के पास बंबा के किनारे लगे आम के पेड़ पर निर्मल का शव मफलर के फंदे से टका मिला।

घटना की जानकारी पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता की गैरमौजूदगी में घर की जिम्मेदारी संभालने वाले बेटे की मौत से मां पूनम बेसुध हो गई है। छोटे भाई अन्नू (12) और देवा (10) भी भाई के जाने से सदमे में हैं। दिल्ली में रह रहे पिता को घटना की सूचना दे दी गई है।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतार लिया। किशोर के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में मौत का करण स्पष्ट हो सकेगा।

Auraiya News: पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Auraiya: भंडारे के दौरान गायब हुई मोटरसाइकिल, एक जैसी बाइक से गच्चा खा गया किसान, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

0

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के तिर्वा मार्ग स्थित गांव फतेहपुर मोड़ के पास बुधवार को भागवत कथा के समापन के बाद भंडारा का आयोजन हुआ था। इसमें काफ़ी बड़ी संख्या में भक्ट प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब सात बजे गांव सिमरापुरवा निवासी कपिल पुत्र देवेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल कोई उठा ले गया। जब कपिल भंडारा खाकर घर जाने के लिए उस जगह पहुंचा, जहां उसने मोटरसाइकिल खड़ी की थी, तो अपनी मोटरसाइकिल वहां न देख उसके होश उड़ गए।

इसके बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता न लगा। पास में एक किराना की दुकान के सीसीटीवी फुटेज देखे, तो कोई उसकी मोटरसाइकिल ले जाता दिखा। उसके बाद करीब नौ बजे उसने थाना पुलिस को बाइक गायब होने का शिकायती पत्र दिया। तहरीर मिलते ही कस्बा इंचार्ज बृजभूषण तिवारी फोर्स के साथ मोटरसाइकिल खोजने में लग गए।गलती से बदल गई थी मोटरसाइकिल
करीब एक घंटे में उक्त मोटरसाइकिल बेला से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव भदौरा निवासी एक किसान के पास मिल गई। उसने पुलिस को बताया की उसकी भी मोटरसाइकिल बिल्कुल ऐसी ही है, इसलिए धोखा हो गया। जबकि उसकी मोटरसाइकिल वहीं भंडारा स्थल पर खड़ी पाई गई। मोटरसाइकिल मिलने से कपिल ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यबाद किया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की गलती से मोटरसाइकिल बदल गई थी, दिलवा दी गई है।