Wednesday, September 2, 2026
Home Blog Page 3

लखनऊ में धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या

0

लखनऊ: लखनऊ में धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का मामला, बिना नंबर की ब्लैक फॉर्च्यूनर में मारी गई गोली, ड्राइवर और साथियों ने गाड़ी में ही की हत्या, हत्या के बाद दुबग्गा इलाके में फेंका गया शव, सुशांत गोल्फ सिटी में खड़ी की गई फॉर्च्यूनर, ड्राइवर समेत 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर बरामद की, बांगरमऊ की जमीन का विवाद बना हत्या की वजह, 2 साल पहले धीरेंद्र ने CM को भेजा था शिकायती पत्र, लेखपाल-तहसीलदार समेत कई लोगों पर थे आरोप, जमीन विवाद के सभी पहलुओं की पुलिस जांच जारी।

चंदौली: पिकनिक स्पॉट पर बढ़ा जलस्तर, 3 युवक फंसे,

0

चंदौली: पिकनिक स्पॉट पर बढ़ा जलस्तर, 3 युवक फंसे, नहाने के दौरान अचानक बढ़ा पानी का स्तर, तेज बहाव में फंसे तीनों युवक, युवकों को फंसा देख मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को दी सूचना, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, डोरी के सहारे रेस्क्यू कर तीनों को सुरक्षित निकाला, 3 युवक वाराणसी और चंदौली के निवासी बताए गए, प्रतिबंधित क्षेत्र में पहले से लगा था सूचना बोर्ड, नौगढ़ तहसील क्षेत्र के राजदरी डैम का मामला

एटा: टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

0

एटा: टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, बाइक सवार 2 युवकों ने दिनदहाड़े की टप्पेबाजी, महिला से चेन और कानों के कुंडल लेकर फरार, राखी बांधने भाई के गांव मिसौली जा रही थी महिला, जलेसर आगरा चौराहे पर महिला से पूछा था पता, गहने लेकर बाइक सवार दोनों युवक फरार, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, जलेसर-हाथरस मार्ग पर नगला चांद भट्ठे की घटना।

नेपाल में बाढ़ में बहा बैंक लॉकर, 92 लाख लूटे; 29 गिरफ्तार

0

नेपाल में बाढ़ में बहा बैंक लॉकर, 92 लाख लूटे; 29 गिरफ्तार नेपाल में बाढ़ के बाद लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रसुवा जिले में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद त्रिशूली नदी में बहकर एक बैंक का लॉकर धादिङ जिले तक पहुंच गया। इस लॉकर को तोड़कर नकदी निकालने के आरोप में नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 92 लाख 68 हजार 505 नेपाली रुपये बरामद किए हैं।

‘प्लीज अंग दान के बारे में सोचें’, भाई इरशाद को मिली नई जिंदगी तो शाजिया इल्मी ने राखी बांध लिखा भावुक पोस्ट

0

Shazia Ilmi News: रक्षाबंधन पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी बेहद भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके भाई लंग ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ होकर वापस लौटे। उन्होंने इरशाद भाई को राखी भी बांधी। इस खास पल की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने इमोशनल अपील भी लोगों से की।

Shazia Ilmi Emotional Post
रक्षाबंधन पर शाजिया इल्मी का इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली: भाई-बहन के अगाध स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को देशभर में बड़े उत्साह से मनाया गया। बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने भी इस खास दिन अपने भाई को लेकर बेहद इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि कैसे रक्षाबंधन पर उनके इरशाद भाई लंग ट्रांसप्लांट के बाद स्वस्थ होकर वापस लौटे हैं। लंग ट्रांसप्लांट की वजह से ये संभव हो पाया। शाजिया इल्मी ने इरशाद भाई को राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर करते हुए सबसे बेहद खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी से मेरी दिल से अपील है: कृपया अंग दाता बनने के बारे में सोचें। ये एक फैसला किसी दूसरे इंसान को जिंदगी का दूसरा मौका दे सकता है।

रक्षाबंधन पर शाजिया इल्मी की इमोशनल पोस्ट

शाजिया इल्मी ने एक्स पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे बेहद इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। आज मैं अपने भाई, इरशाद भाई को हमारे साथ पूरी तरह स्वस्थ और ठीक-ठाक देखकर बहुत धन्य और आभारी महसूस कर रही हूं। वे मेरे लिए मां-बाप और मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं! उन्हें लंग ट्रांसप्लांट यानी फेफड़े का प्रत्यारोपण के जरिए नई जिंदगी मिली है। यह एक ऐसा तोहफा है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

57 सालों से रक्षाबंधन पर खूब सुना जा रहा Lata Mangeshkar का पुराना गाना, भाई-बहन के रिश्ते का प्यार भरा गीत

0

नई दिल्ली। ‘फूलों का तारों का’ और ‘भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना’… ‘स्वर साम्रज्ञी’ लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने रोमांटिक और सैड सॉन्ग्स के साथ-साथ कई रक्षाबंधन सॉन्ग्स (Raksha Bandhan Songs) भी गाए हैं। उनका एक गाना 57 सालों से कल्ट बना हुआ है।

इस गाने में एक बहन अपने भाई के लिए अटूट प्यार को जाहिर करती है। भाई-बहन के अटूट प्यार पर बना ये गाना वास्तव में रक्षाबंधन के लिए ही बनाया गया था। इस गाने के बोल जितने खूबसूरत थे, उतनी ही खूबसूरती से लता ने अपनी आवाज में इसे रिकॉर्ड किया। जब यह गाना रिलीज हुआ तो रक्षाबंधन एंथम (Raksha Bandhan Anthem) बन गया।

रक्षाबंधन पर बना खूबसूरत गीत

इस गीत में दिखाया गया कि एक बहन भगवान को धन्यवाद करती है जिसने बहनों की सुरक्षा के लिए भाइयों को बनाया। गाने के बोल, आवाज और धुन जितनी प्यारी है, इसके विजुअल्स भी उतने ही सुंदर हैं जो दिल छू लेते हैं। यह 57 साल पुराना गाना है ‘हम बहनों के लिए’ (Hum Behanon Ke Liye Song)।

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और यात्रा के योग बन सकता है। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

‌प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1* न्यूयॉर्क में भागवत बोले- भारत के DNA में एकता-विविधता, हम अलग होकर भी एकदूसरे से जुड़े, गलत सोच इंसान को जानवरों के करीब ले जाती है

*2* भागवत बोले- मुसलमानों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं, धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक; सभी रास्ते ईश्वर तक जाते हैं

*3* ‘हिंदू सोचे कि भारत में मुस्लिम न रहें, तो वह हिंदू नहीं’, न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

*4* उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी को महिलाओं ने राखी बांधी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में रवाना हुए; आज ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल जाएंगे

*5* मन की बात का 137वां एपिसोड आज, पीएम मोदी जेन-जी और चीनी की खपत को लेकर बात कर सकते हैं

*6* सीजेआई सूर्यकांत की दो-टूक: डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध पर न्यायपालिका सक्रिय, संसद के फैसले का इंतजार नहीं

*7* भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे नेता

 

*8* सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने देश की न्याय प्रणाली में हो रही देरी, बढ़ते खर्चों और मुकदमों के बोझ पर चिंता जताई है। उन्होंने वकीलों से वकालत को व्यापार बनाने के बजाय जनसेवा की तरह अपनाने और अपनी कार्यशैली में सुधार करने का आह्वान किया है

 

*9* नागरत्ना ने कहा कि वे अपनी सोच बदलें। वकालत को सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बनाने के बजाय इसे जनता की सेवा के रूप में देखें। अगर वकील ऐसा नहीं करेंगे, तो आने वाले समय में आम जनता के बीच उनकी अहमियत खत्म हो जाएगी। उन्होंने वकीलों को लोकतंत्र का ‘सेफ्टी वाल्व’ बताया। उनका कहना था कि वकीलों को मिली आजादी किसी व्यक्तिगत फायदे के लिए नहीं है, बल्कि इसलिए है ताकि वे बिना किसी सरकार, बाजार या ग्राहक के दबाव के सच के लिए खड़े हो सकें।

 

*10* ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी, पैकेट पर लाल रंग का षटकोण बनाया जाएगा; FSSAI का सुप्रीम कोर्ट को प्रस्ताव

 

*11* 35 का प्याज, दिल्ली में 70 का: कांदा एक्सप्रेस के 453.65 टन प्याज लेकर पहुंचने के बाद भी नहीं मिली राहत

 

*12* बॉम्बे हाईकोर्ट बोला-FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या, न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले

 

 

*13* हरियाणा: दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव

 

*14* पशुपालकों का कहना है कि पशु आहार, तूड़ी, दवाइयों और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा कीमतों पर दूध बेचने से पशुपालन में आमदनी कम हो रही है। उनका कहना है कि लागत के अनुपात में दूध का भाव बढ़ना जरूरी है।

 

*15* नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 हुआ, 287 भारतीयों समेत 3000 लापता; 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई

 

*16* मध्य प्रदेश के सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर: बांध टूटा, रामघाट पुल बहा; आज 26 राज्यों में बारिश की चेतावनी।

 

*==============================*

Reel बनी हकीकत:”मार दे सड़क के ऊपर” हत्या से पहले जैसी वीडियो की शेयर, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को मिली वैसी मौत

0

डेस्क: हरियाणवी सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली में जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर करीब 20 राउंड फायर किए, जिससे अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस स्तब्ध हैं।

हत्या से 2 घंटे पहले की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल
हैरान करने वाली बात यह है कि अपनी हत्या से ठीक दो घंटे पहले अंकित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए हरियाणवी अंदाज में गाते दिख रहे थे:  “रे खास भाई कि भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर… जो खटकेगा वो भटकेगा, बचके जाएगा कुकर।”वीडियो के अंत में उन्होंने फैंस से इसे शेयर करने की अपील करते हुए “जय रामजी की भाइयों… जय बप्पा की, जय भारत” कहा था। अब इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं और इस इत्तेफाक पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

जिम से निकलते ही बदमाशों ने घेरा
घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है। अंकित शाम को जिम करने गए थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 कौन थे अंकित बालियान? 
शामली के गांव बंतीखेड़ा के रहने वाले अंकित, हरियाणा के सोनीपत में भी सक्रिय रहते थे।  उन्हें ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ और मासूम शर्मा व राजू पंजाबी जैसे बड़े कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट्स से खास पहचान मिली थी।  बताया जा रहा है कि वह आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे।  पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि हत्या की असली वजह और हमलावरों का सुराग लगाया जा सके

सोते रह गए लोग और ढह गई दीवार… 2 मौ/तों से पसरा मातम, पूर्व मंत्री भी पहुंचे अस्पताल

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र के तराय गांव में बीते बुधवार मकान की दीवार अचानक ढह जाने से पिता-पुत्री की मृत्यु हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और दूसरी बेटी घायल हो गईं। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना बुधवार मध्य रात्रि के बाद करीब 2 बजे हुई। तराय गांव निवासी राजेश सिंह (40) का परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मलबे में परिवार के 4 सदस्य दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में राजेश सिंह और उनकी 6 वर्षीय पुत्री रश्मि की मौके पर ही मृत्यु हो गई। राजेश की पत्नी सावित्री देवी (35) और उनकी 3 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी भी मलबे में दबने से घायल हो गईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव और पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी नेता शिवशंकर पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने घायल परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।