दिल्ली- लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा अरेस्ट, CBI ने कर्नल दीपक कुमार शर्मा को पकड़ा, रिश्वतखोरी के मामले में किए गए अरेस्ट, एक निजी व्यक्ति विनोद कुमार भी अरेस्ट, 19 दिसंबर 2025 को दर्ज हुआ था केस, दुबई स्थित कंपनी के इशारे पर रिश्वत लेने का आरोप, 18 दिसंबर 2025 को 3 लाख की रिश्वत दी गई, CBI की छापेमारी में चौंकाने वाली बरामदगी, दिल्ली आवास से 3 लाख रिश्वत, 2.23 करोड़ नकद बरामद, राजस्थान के श्रीगंगानगर से 10 लाख नकद जब्त, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री बरामद, श्रीगंगानगर, बेंगलुरु, जम्मू सहित कई स्थानों पर छापा, नई दिल्ली कार्यालय में तलाशी जारी
प्रयागराज विष्णु मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत,
प्रयागराज- विष्णु मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, विधायक विजय मिश्रा का बेटा विष्णु मिश्रा, गैंगरेप पीड़िता को धमकी देने का मामला, वाराणसी के जैतपुरा थाने में दर्ज हुआ था केस, पीड़िता ने 12 नामजद, 1 अज्ञात पर केस दर्ज कराया, MLA की बेटी रीमा, सीमा भी आरोपियों में शामिल, जस्टिस की सिंगल बेंच ने विष्णु को दी जमानत
कन्नौज 25 हजार का फरार ईनामिया अभियुक्त अरेस्ट,
कन्नौज- 25 हजार का फरार ईनामिया अभियुक्त अरेस्ट, पुलिस अभिरक्षा से जेल के बाहर से हुआ था फरार, अभियुक्त के पास से तमंचा व कारतूस बरामद, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी, करीब एक माह पहले हुआ था गिरफ्तार, कोर्ट पेशी के बाद जेल ले जाते वक्त हुआ था फरार, सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस के पास से पकड़ा गया
लखनऊ SIR को लेकर आज बीजेपी की अहम बैठक,
लखनऊ- SIR को लेकर आज बीजेपी की अहम बैठक, सीएम योगी आदित्यनाथ बैठक में रहेंगे मौजूद, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे शामिल, दोनों डिप्टी सीएम भी बैठक में रहेंगे, सभी वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया, विधायक और सांसद बैठक में शामिल होंगे, SIR का काम समय पर पूरा करने पर जोर, कटने वाले नामों के सत्यापन पर चर्चा, कोई भी मतदाता न छूटे, इस पर फोकस
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
*1* PM बोले- मोदी कांग्रेस की गलतियां सुधार रहा, कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को छूट दी, हम उन्हें पहचानकर बाहर कर रहे
*2* बिहार ने दिखाया कि जंगल राज नहीं चाहिए, अब बंगाल में महाजंगल राज से मुक्ति का समय: PM मोदी
*3* चुनाव से पहले पीएम मोदी ने की रणनीतिक बैठक, तैयारियों का लिया जायजा; रोड शो से सियासी संदेश
*4* सभी नेताओं के बीच बैठकर पीएम ने की बैठक,बैठक में उपस्थित एक अन्य नेता ने बताया कि पीएम मोदी ने मंच पर नहीं बैठकर सभी नेताओं के बीच बैठकर बातचीत की। उन्होंने खास तौर पर वरिष्ठ नेताओं की कुशल-क्षेम पूछी और चुनाव की तैयारियों पर ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मोदी शाम को सारुसजई से 3.8 किलोमीटर लंबा रोड शो करने के बाद वाजपेयी भवन पहुंचे
*5* सोनिया बोलीं- सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया, किसको, कितना, कहां रोजगार मिलेगा, यह जमीनी हकीकत से नहीं, दिल्ली से तय होगा
*6* देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश के बदनाम कर रहे हैं राहुल’, भाजपा का तीखा हमला,भाजपा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जब संसद सत्र चल रहा होता है, तभी नेता विपक्ष विदेश जाते हैं और देश विरोधी ताकतों से मिलते हैं।
*7* विदेश मंत्री जयशंकर बोले- अब पावर के मायने बदले, ताकतवर देश हर मामले में मर्जी नहीं थोप सकते; दुनिया में भारत की इमेज और पॉजिटिव हुई
*8* अरुणाचल में जासूसी नेटवर्क और बॉर्डर गतिविधियों से एजेंसियां सतर्क, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, चीन की हलचल पर भी नजर
*9* रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने 2.36 करोड़ जब्त किए; एक अन्य व्यक्ति भी अरेस्ट
*10* शशि थरूर ने प्रधानमंत्री योजना पर सवाल उठाए, कहा- 2021 के बाद केरल को फंड नहीं मिला; स्कूलों की छतें टपक रहीं, इमारतें जर्जर हुईं
*11* महाराष्ट्र नगर निगम 2025… मतदान संपन्न, आज आएंगे नतीजे; BMC चुनावों से पहले राजनीतिक दलों की अग्निपरीक्षा
*12* पीएम मोदी की बंगाल रैली में शामिल होने जा रहे 3 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, तीन घायल
*13* तस्वीर में दिखने वालों पर चलवा दें बुलडोजर, कफ सिरप आरोपियों संग फोटो पर अखिलेश का पलटवार
*14* अहमदाबाद में पुलिस ने बीच सड़क पर महिला को पीटा, आंख पर चोट लगी, आईडी कार्ड गिरने पर भड़का था अफसर; FIR करने पहुंची तो धमकाया
*15* हिमाचल में बनी 47 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, बुखार-हार्ट अटैक और डायबिटीज के लिए होता था इनका उपयोग
*16* भीषण ठंड से कांपा उत्तर भारत; दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द; पहाड़ों पर आज से बर्फबारी के आसार।
*================================*
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। ध्यान देने से सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।
मीन🐳 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज किसी अन्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
UP: कानपुर में पहली बार होगी PIT NDPS की कार्रवाई, आरोपी 2010 व 2014 में भी हो चुका है गिरफ्तार, रिपोर्ट भेजी
Kanpur News: 18 क्विंटल गांजा तस्करी के आरोपी रामसागर यादव पर कानपुर पुलिस पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। यह कानपुर कमिश्नरी की पहली और उत्तर प्रदेश की पांचवीं ऐसी बड़ी कार्रवाई होगी।कानपुर कमिश्नरी पुलिस बीते साल 18 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार हुए आजमगढ़ के रामसागर यादव पर एनएसए की तरह पीआईटी एनडीपीएस एक्ट लगाने की तैयारी में है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने इसकी रिपोर्ट डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुमोदन के बाद शासन को भेज दी है। यह कमिश्नरी में पहली और प्रदेश भर में पांचवीं कार्रवाई होगी।सबसे पहली कार्रवाई 2024 में संत कबीरनगर में हुई थी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि कानपुर समेत आसपास के जिले में गांजे समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का खेल चल रहा है। इससे जुड़े गिरोह ओडिशा और अन्य राज्यों से गांजा लाकर चोरी छिपे शहर में सप्लाई करते हैं। कमिश्नरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की ओर से कई बार कार्रवाई की जा चुकी है।40 किलो गांजे के साथ हुआ था गिरफ्तार
जाजमऊ पुलिस ने आजमगढ़ के सिंधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासी रामसागर यादव और उसके साथियों को 2024 में 18 क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया था, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये थी। आजमगढ़ में 2010 में 274 किलो और 2014 में 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार हुआ था।
क्या है पीईटी एनडीपीएस
प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉफिक सबस्टेंसेस (पीआईटी एनडीपीएस) में आरोपी को शासन से हरी झंडी मिलने तक साल भर के लिए जेल में रहना पड़ता है। उसको बेल भी नहीं मिलती है। शासन में प्रमुख सचिव गृह इसका अनुमोदन करते हैं।
Kanpur: ई-ऑटो लुटेरों का शॉर्टकट पड़ा भारी, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे तीन शातिर, लूट का माल किया बरामद
कानपुर में रेलबाजार पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम ने ई-ऑटो में बैठाकर लूट करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने सीओडी पुल के पास जंगल में ले जाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित रामादेवी चौराहे से बस में बैठकर वाराणसी जाने के लिए निकला था।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते 18 दिसंबर की रात में 12:30 बजे महाराजगंज निवासी अमित चौहान टाटमिल चौराहे से रामादेवी चौराहे के लिए ई-ऑटो में बैठा था। ऑटो में पहले से ड्राइवर और उसके दोनों अन्य साथी सवार थे।घंटे के अंदर खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार
सीओडी पुल के पास ऊपर न ले जाकर उसे नीचे जंगल में ले गया। शातिरों ने चाकू के बल पर मारपीट कर फोन, लैपटॉप, टैबलेट और प्रिंटर लूट लिया था। पीड़ित ने रेलबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है।
UP News: हाईवे पर न दिखें निराश्रित पशु… डीएम समेत अफसरों को कड़ी चेतावनी; जल्द इंतजाम करने के निर्देश
हाईवे पर निराश्रित पशु अक्सर हादसे की वजह बनते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए राजधानी लखनऊ में नगर विकास विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी डीएम, एनएचएआई व यूपीडा के अफसरों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि निराश्रित पशुओं को आश्रय केंद्रों में शिफ्ट कराएं। इससे संबंधित इंतजाम जल्द से जल्द करें।अफसरों से कहा गया है कि टीमें लगातार हाईवे की गश्त करेंगी। जगह-जगह हेल्पलाइन नंबरों के बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि, आम लोग भी निराश्रित पशुओं से संबंधित जानकारी दे सकें। इसमें अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा कुत्तों के लिए एनिमल बर्थ कंट्रोल केंद्रों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां करें सुरक्षा के इंतजाम
जिलों के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, अस्पताल, खेल परिसर आदि की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए। जहां जरूरत हो वहां फेंसिंग व बाउंड्री वाल बनवाएं। रैन बसेरों में सभी इंतजाम कराएं। ताकि जरूरतमंद लोगों को दिक्कत न हो। सभी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सौ फीसदी रहे।

