Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 35

Kanpur: रेस्टोरेंट की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे मां-बेटा, रेस्क्यू कर निकाले गए

0

काकादेव थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर में स्थित हल्दीराम रेस्टोरेंट में मंगलवार रात कॉफी पीकर लौटते समय फॉल्ट होने के कारण लिफ्ट बंद होने से मां-बेटा आधे घंटे फंस गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने टेक्नीशियन की मदद से 15 मिनट में रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाल लिया।

रामकृष्णनगर निवासी रजनीश गुप्ता अपनी मां कस्तूरी गुप्ता का चेकअप कराने के लिए लाजपतनगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल मंगलवार रात करीब नौ बजे गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दोनों शिवाजीनगर स्थित रेस्टोरेंट में प्रथम तल पर कॉफी पीने गए। घर लौटने के लिए मां बेटा लिफ्ट में घुसे। वह लोग नीचे उतर ही रहे थे, कि अचानक लिफ्ट बंद हो गई और अंधेरा छा गया।शोर मचाने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। रेस्टोरेंट कर्मियों ने मदद के लिए दमकल विभाग को सूचना दी।

मौके पर कुछ ही देर में मुख्य अग्शिमन अधिकारी दीपक शर्मा, फायर स्टेशन अफसर परमानंद पांडेय समेत दमकल की टीम पहुंची और करीब 15 मिनट में रेस्क्यू कर टेक्नीशियन की मदद से मां बेटे को सकुशल पकड़कर बाहर निकाल लिया। घबराए मां बेटे को आराम मिलने के बाद दोनों चले गए।

टेक्नीशियन ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ इस कारण उनका सर्वर रूम और लाखों के उपकरण फुंक गए। इसी के चलते लिफ्ट चलते-चलते बंद हो गई। समय से दोनों को निकाल लिया गया था।

यूपी: सीबीआई ने उत्तर रेलवे के दो अफसरों को 70 हजार रुपये की घूस लेते दबोचा, आवास भी खंगाला; मांगे थे इतने लाख

0

सीबीआई ने हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे मुख्यालय के असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर और अकाउंटेंट को 70 हजार रुपये की घूस लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पेंशन जारी करने के बदले 3.50 लाख रुपये की घूस मांगी थी। इसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। सीबीआई ने दोनों के आवास पर छापा भी मारा है।बीते दिनों सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में छितवापुर निवासी अभिषेक सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी चाची रानी गौतम की पेंशन जारी करने के बदले डीआरएम कार्यालय के अकाउंटेंट आकाश त्यागी ने 3.50 लाख रुपये घूस मांगी है। उसने पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) जारी करने के लिए एक लाख रुपये और पेंशन का भुगतान करने पर 2.50 लाख रुपये देने को कहा है। साथ ही, घूस की रकम असिस्टेंट डिवीजनल फाइनेंस अफसर (एडीएफएम) अक्षय श्रीवास्तव को देने की बात कही है।

उसने आकाश से हुई बातचीत के सुबूत भी सीबीआई दिए जिसमें 22 जनवरी को पेंशन पेमेंट ऑर्डर जारी होने पर एक लाख रुपये देने की बातचीत भी शामिल थी। शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई ने मंगलवार को 70 हजार रुपये के साथ अभिषेक को आकाश त्यागी के पास भेजा। जैसे ही आकाश ने घूस की रकम ली सीबीआई के अफसरों ने उसे दबोच लिया और घूस की रकम को बरामद कर लिया। इसके बाद एडीएफएम अक्षय श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बुधवार को राजधानी स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा। 

यूपी: बिजलीकर्मियों ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान, कार्यालय छोड़कर सड़कों पर होगा आंदोलन

0

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने प्रदेश में चल रहे पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का औपचारिक नोटिस केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को दिया है।केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि संसद के बजट सत्र के दौरान इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को पेश किया गया, तो देशभर के बिजली अभियंता एवं कर्मचारी तत्काल ‘लाइटनिंग एक्शन’ शुरू करेंगे, जिसमें कार्यस्थल छोड़कर व्यापक जन-आंदोलन शामिल होगा।हड़ताल नोटिस की प्रमुख मांगें 

• इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को तत्काल वापस लिया जाए, जो निजीकरण और मल्टी-लाइसेंसिंग को बढ़ावा देता है, क्रॉस-सब्सिडी समाप्त करता है, बिजली दरें बढ़ाता है और मुनाफे वाले उपभोक्ताओं को निजी कंपनियों को सौंपने का रास्ता खोलता है।

• शांति अधिनियम 2025 को वापस लिया जाए, जो परमाणु सुरक्षा और जवाबदेही को कमजोर कर निजी एवं विदेशी पूंजी के लिए द्वार खोलता है।

• राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026 को रद्द किया जाए, जो उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण, तीनों क्षेत्रों में निजीकरण को आक्रामक रूप से आगे बढ़ाती है।

UP Weather Update: पश्चिम में बारिश के साथ यूपी में बदला मौसम का मिजाज, आज पूर्वी तराई की बारी

0

आज पूर्वी यूपी और तराई के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार के बाद अगले 48 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। मंगलवार को 6.1 डिग्री के साथ बरेली में सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। वहीं 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज सबसे गर्म रहा।

उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के असर से मंगलवार को कई पश्चिमी जिलों में बारिश हुई। एनसीआर से सटे जिलों के साथ मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बरेली आदि में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। वहीं मेरठ, बागपत, अमरोहा आदि में बारिश के साथ ओले भी गिरे। नजीबाबाद में सर्वाधिक 5.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बुधवार को अवध क्षेत्र में हो सकती है बारिश

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को सुबह बारिश का विस्तार पूर्वी और मध्य यूपी और तराई तक पहुंचेगा। अवध क्षेत्र समेत राजधानी लखनऊ में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के दाैरान झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

 

आज का राशिफल जानिए, सितारे क्या कहते हैं

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। यदि कोई विरोधी है तो उसके षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। संतान के लिए समय अवश्य निकले। आराम को समय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। संतान को अवश्य समय दे। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार सदस्यों के लिए समय अवश्य निकले। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें। खाने पीने की वस्तुओं / सामग्री पर ध्यान दें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें। परिजनों के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकले। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। समय निकालने पर घूमने फिरने और मनोरंजन से सुख मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। नित्य प्रयोग और खाने-पीने का पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

Etawah Crime: बुजुर्ग की हत्या कर शव जलाया, जांच में जुटी पुलिस

0

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निलोई में सोमवार सुबह मुन्नालाल (70) की खेतों पर बनी कोठरी से गांव के गजराज सिंह ने धुआं निकलता देखा गया। ग्रामीणों ने कोठरी के भीतर जाकर देखा तो मुन्नालाल का शव जलता हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों के अनुसार मुन्नालाल का एक पुत्र गजराज है, जो खेती-बाड़ी करता है। घटनास्थल पर हालात संदिग्ध पाए गए हैं। कोठरी के अंदर एक लकड़ी पर खून के निशान मिले हैं, वहीं कोठरी के बाहर भी खून फैला हुआ दिखाई दिया। इन साक्ष्यों के आधार पर ग्रामीणों और पुलिस को हत्या की आशंका है, जिससे मामला और भी गंभीर प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक जांच के साथ मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Kanpur: पुलिस लाइन में औद्योगिक मंत्री नंदी ने फहराया तिरंगा, सम्मानित हुए पुलिसकर्मी

0

यूपी के कानपुर जिले में गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मार्च पास्ट की सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस बार डीसीपी साउथ और सेंट्रल को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया।  इसके अलावा कमिश्नरी के पांच पुलिसकर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं, 19 अन्य पुलिस कर्मियों को गोल्ड व सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिए गए।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा घाटमपुर में भी गणतंत्र दिवस पर तहसील परिसर में एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। राष्ट्रगान में तहसीलदार अंकिता पाठक समेत तहसील कर्मी भी शामिल हुए। 

UP: गर्दन की नस से बैलून डालकर फुला रहे दिल का वाॅल्व, प्रदेश में सिर्फ LPS कार्डियोलॉजी में अपनाई जा रही विधि

0

कानपुर में गर्दन की नस से बैलून डालकर हृदय रोगियों का वाॅल्व फुला दिया जा रहा है। इससे रोगी सर्जरी से बच जाता है। दर्द और रक्तस्राव भी नहीं होता। रोगी की रिकवरी जल्दी हो जाती है। हृदय के वाॅल्व के इलाज में ट्रांसजुगुलर बलून मिट्रल वाल्वुलोटोमी नामक यह विधि प्रदेश में अभी एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में ही अपनाई जा रही है। जर्नल ऑफ अमेरिकन कार्डियोलॉजी ने इस विधि संबंधी शोध प्रकाशित किया है।

गर्दन की नस से ट्रांसजुगुलर बलून मिट्रल वाल्वुलोटोमी कराने में सबसे राहत उन रोगियों को है जिनकी जांघ की नसों में पतलापन और जन्मजात विकृति होती है। इसके अलावा स्पाइनल कॉर्ड के रोगियों और विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के इलाज में कोई दिक्कत नहीं होती। उनकी ट्रांसजुगुलर बलून मिट्रल वाल्वुलोटोमी प्रक्रिया सुरक्षित रहती है। ऐसे रोगियों को जांघ की नस से बैलून डालने में जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं जिससे जान का खतरा रहता है।

प्रदेश में इस विधि से इलाज सिर्फ कार्डियोलॉजी में
इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. एसके सिन्हा ने बताया कि दो साल में 50 रोगियों की ट्रांसजुगुलर बलून मिट्रल वाल्वुलोटोमी की गई है। इनमें 18 रोगियों के ब्योरे संबंधी शोध जर्नल ऑफ अमेरिकन कार्डियोलॉजी में वर्ष 2025 में प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने बताया कि देश में अभी चार-पांच शहरों में यह विधि अपनाई जा रही है। प्रदेश में इस विधि से इलाज सिर्फ कार्डियोलॉजी में किया जा रहा है।

विधि के फायदे

  • शारीरिक जटिलताओं यह उन रोगियों के लिए सबसे बड़ा विकल्प है जिनमें पैर की नसों में रुकावट या कोई जन्मजात विकृति हो।
  •  गर्दन की नस (जुगुलर वेन) के माध्यम से माइट्रल वाल्व तक पहुंचने का रास्ता अधिक सीधा होता है। इससे वाॅल्व को पार करना कभी-कभी पारंपरिक तरीके की तुलना में आसान और तेज हो सकता है।
  • जिन रोगियों को गंभीर काइफोस्कोलियोसिस (रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन) है, उनके लिए पारंपरिक बीएमवी करना असंभव हो सकता है। ऐसे मामलों में ट्रांसजुगुलर तरीका एक सफल विकल्प साबित होता है।
  • त्वरित गतिशीलता पैर के बजाय गर्दन के रास्ते प्रक्रिया होने के कारण मरीज प्रक्रिया के बाद बहुत जल्दी चलने-फिरने में सक्षम हो जाता है।
  • यह तकनीक एक साथ माइट्रल और ट्राइकसपिड वाॅल्व दोनों की मरम्मत करने के लिए भी प्रभावी मानी जाती है।

 

प्रभात की ख़बरों का विस्तार 7 भारत समाचार के साथ

0

*1* वायुसेना ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर, IAF ने दिखाए एयर स्ट्राइक वाले हथियार

*2* पीएम मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2026 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 27 से 30 जनवरी के बीच दक्षिण गोवा में आयोजित होने वाला है।

 

*3* भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच सबसे बड़ी ट्रेड डील आज, 200 करोड़ लोगों का मार्केट बनेगा, दुनिया की 25% इकोनॉमी इसके दायरे में होगी

 

*4* राष्ट्रपति की भी न मानी बात, राहुल गांधी ने एट होम कार्यक्रम में नहीं पहना असम का पटका; BJP का दावा

 

*5* कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे भी पटका पहने हुए नहीं दिख रहे हैं। पवन खेड़ा ने सवाल उठाया, ‘क्या आप राजनाथ सिंह जी से भी माफी मांगने को कहेंगे?

 

*6* लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी पंक्ति में बैठाने पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की मानसिकता और विपक्ष के नेताओं की गरिमा के प्रति असम्मान को दर्शाता है,2014 तक विपक्ष के नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और एलके आडवाणी हमेशा पहली पंक्ति में वहीं बैठते थे

 

*7* कांग्रेस ने मोदी सरकार की जाति जनगणना की नीयत पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि जनगणना के फॉर्म में ओबीसी का जिक्र न होना शक पैदा करता है। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रक्रिया तय करने से पहले सभी दलों और राज्यों से बात की जाए

 

*8* जिनपिंग ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, कहा- ड्रैगन और हाथी साथ डांस करें; ट्रम्प बोले- भारत-अमेरिका का ऐतिहासिक रिश्ता

 

*9* उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी, तुरंत प्रभाव से हुआ लागू;

 

*10* महाराष्ट्र में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ। ‘राष्ट्र प्रथम’ पहल के तहत राज्य के एक लाख से ज्यादा स्कूलों के दो करोड़ से अधिक छात्रों ने एक साथ देशभक्ति गीतों पर सामूहिक व्यायाम किया। यह आयोजन इतना बड़ा था कि इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है

 

*11* पश्चिम बंगाल में दो गोदामों में आग, 8 की मौत, कई मजदूर के फंसे होने की आशंका; सात घंटे में 12 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई

 

*12* सरकारी बैंकों में आज हड़ताल, नकद लेनदेन और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं होंगे, लगातार चौथे दिन बैंक बंद

 

*13* कश्मीर से दिल्ली तक ठंड का सितम, पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अलर्ट

 

*14* ट्रंप को झटका देने की तैयारी में कनाडा के PM मार्क कार्नी! जल्द कर सकते हैं भारत दौरा, बड़ी डील की तैयारी

 

*15* अमेरिका में बर्फ़ीले तूफ़ान के बीच प्राइवेट जेट क्रैश, 7 लोगों की मौत 1 गंभीर रूप से घायल

 

*16* दुनिया को डराने वाले ट्रम्प यूरोप के आगे क्यों झुके, 27 देशों ने ‘ट्रेड बाजूका’ की धमकी दी; घबराए ट्रम्प ने 10% टैरिफ हटाया

 

*17* अमेरिका ने अपना बड़ा युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और उसके साथ तीन युद्धपोत (डिस्ट्रॉयर) पश्चिम एशिया भेज दिए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह जहाजों का समूह अभी हिंद महासागर में है, ईरान के पास वाले अरब सागर में नहीं। लेकिन इसके आने से इलाके में हजारों अमेरिकी सैनिक और सैन्य ताकत बढ़ गई है।

 

VIDEO: 77वें गणतंत्र दिवस पर बच्चों के कौशल और मातृशक्ति के स्वर से गूंजा देशभक्ति का तराना

0
भागीरथी एन्क्लेव में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रेजिडेंट्स ने भारी संख्या में एकत्रित होकर राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।