Friday, August 14, 2026
Home Blog

रायबरेली, पत्नी, बेटी ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

0

रायबरेली, पत्नी, बेटी ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, 17 जुलाई से लापता छोटेलाल का कंकाल मिला, पत्नी, बेटी ने हत्या कर शव दफनाया, हड़कंप, घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मारकर दफनाया, पत्नी, बेटी की निशानदेही पर बरामद हुआ कंकाल, दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव की वारदात

 

सहारनपुर, कोतवाली देहात पुलिस की गोकशों से मुठभेड़,

0

सहारनपुर, कोतवाली देहात पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, फायरिंग में शातिर गोकश महमुद घायल, बदमाश को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी इरफान भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद, देहात कोतवाली क्षेत्र की बाबर कॉलोनी की घटना

दिल्ली, अध्यक्ष अजय राय का वाट्सऐप अकाउंट बंद,

0

दिल्ली, अध्यक्ष अजय राय का वाट्सऐप अकाउंट बंद, अकाउंट बैन होने पर BJP पर लगाया आरोप, BJP पर लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप, ‘BJP के खिलाफ आवाज उठाने की मिल रही सजा’, ‘कथित घोटालों के खिलाफ बोलने पर कार्रवाई’, वाट्सऐप, Meta तुरंत अकाउंट बहाल करें- अजय

 

प्रतापगढ़, दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

0

प्रतापगढ़, दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, पुरानी रंजिश में दबंगों ने उतारा मौत के घाट, इलाज के दौरान सौरभ विश्वकर्मा ने तोड़ा दम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे और अन्य पर आरोप, लीलापुर थाना के लक्ष्मणपुर के पास की वारदात.

बाराबंकी, प्रार्थना करने के दौरान छात्राएं हुई बेहोश,

0

बाराबंकी, प्रार्थना करने के दौरान छात्राएं हुई बेहोश, गर्मी से 6 से अधिक छात्राओं की बिगड़ी तबियत, छात्राओं को इलाज के लिए CHC में कराया भर्ती, उपचार देने के बाद सभी की हालत सामान्य, अधिकारियों सहित एसडीएम मौके पर पहुंची, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख का मामला

 

दिल्ली, राज्यसभा में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

0

दिल्ली, राज्यसभा में गरजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हल्द्वानी रैली के बाद मंच शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया, मुझे अछूत होने का एहसास कराया- मल्लिकार्जुन खरगे, खरगे बोले- मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता, मैंने कभी नहीं कहा मैं दलित हूं, मेरी रक्षा करो- खरगे, मुझमें लड़ने की शक्ति है और मैं लड़ता हूं- खरगे, छुआछूत विरोधी कानून के तहत कार्रवाई हो- खरगे, BJP ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती- नड्डा

गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी द्वारा बीड़ी पीने पर हंगामा, बैग खोलते ही उड़े होश, खूब वायरल हो रहा Video

0

जालंधर(सोनू): शहर के अशोक नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे एक ग्रंथी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य ग्रंथी से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं।

6 अगस्त को सेवा के लिए आया था  जालंधर 

जानकारी के अनुसार, ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह निवासी राजपुरा, पटियाला के रूप में हुई है। वीडियो में वह गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें वीडियो के अनुसार बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू बरामद हुआ। इसके अलावा कुछ कैप्सूल मिलने की भी बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान किरपाल सिंह ने बताया कि वह 6 अगस्त को सेवा के लिए जालंधर आया था। वीडियो में उससे उसके सामान और मोबाइल फोन को लेकर भी पूछताछ की गई।

मामले के बाद ग्रंथी से उसकी गलती लिखित रूप में स्वीकार करवाई गई। साथ ही उसने भविष्य में किसी भी गुरुद्वारा साहिब में सेवा या ड्यूटी न करने का लिखित आश्वासन दिया। वीडियो में किरपाल सिंह यह भी कहता नजर आ रहा है कि उससे यह बयान किसी दबाव में नहीं लिया गया। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आगे क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

बेटियों का इंतजार अधूरा: कपड़ा कारोबारी शिवचरण गुप्ता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित…ऑनलाइन नंबर ढूंढकर पहुंचे बड़े भाई

0

सोनीपत: मुंबई के बड़े कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता की अस्थियां आज गंगा में प्रवाहित की गई। अहमदाबाद से हरिद्वार आ रहे उनके बड़े भाई व्यापारी महेंद्र कुमार अस्थियों को विसर्जित किया। इसके लिए समाज कल्याण शिक्षा समिति के सदस्य बुधवार को हरिद्वार रवाना हुए।

PunjabKesari

समाज कल्याण शिक्षा समिति को शिव चरण गुप्ता की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए बेटियों का इंतजार था। लेकिन अब तक भी उनका आना तय नहीं हुआ है। इधर, पिता की अंत्येष्टि में नहीं पहुंची बेटियों का वायरल वीडियो देखकर महेंद्र कुमार को छोटे भाई की मौत का पता लगा। इसके बाद उन्होंने खुद ऑनलाइन समिति के संपर्क नंबर तलाश कर उनसे बात की।

मीडिया से भाई की मौत की जानकारी मिलने पर हरिद्वार पहुंचे महेंद्र गुप्ता ने कहा, ‘मैं तो 10 साल पहले ही भाई शिवचरण की मौत मान चुका था। नेपाल में आए भूकंप के दौरान उनकी मौत हो गई होगी, ऐसा मान बैठा था। अब सोशल मीडिया से सच्चाई पता चली तो यहां पहुंच गया।’ शिवचरण गुप्ता सात भाई-बहन थे। पिछले 10 साल से शिवचरण के परिवार से किसी का कोई संपर्क नहीं था।

वृद्धाश्रम प्रबंधन ने मृतक की बड़ी बेटी से दोबारा बातचीत की था। बेटी ने प्रबंधकों से कहा, ‘आप मेरे पिता के छोटे भाई समझकर पूरी रस्में निभा देना।’ बेटियों ने यह भी कहा कि वे अपने पिता से बहुत प्यार करती थीं। अस्थि विसर्जन के बाद हवन और कन्याओं को भोजन करवाने की बात कही गई। बेटियां अपने घर पर तेरहवीं की रस्म करवाएंगी।

पुतिन ने फिर जताया भारत पर भरोसा: पूर्व मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को सौंपी यूक्रेन विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी

0

Moscow: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ अब एक बेहद अहम अंतरराष्ट्रीय विवाद में बड़ी कानूनी भूमिका निभाने जा रहे हैं। रूस ने भारत की दक्षता पर भरोसा जताते हुए उन्हें यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशाडबैंक के साथ चल रहे निवेश संधि विवाद में अपना मध्यस्थ नियुक्त किया है। मामले की सुनवाई तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता ट्रिब्यूनल करेगा। यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि चंद्रचूड़ इससे पहले रूस से जुड़े कुछ मध्यस्थता प्रस्तावों को ठुकरा चुके थे।

 

क्या है पूरा मामला?
यह विवाद यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशाडबैंक और रूस के बीच है। मामला उस निवेश संधि से जुड़ा है जिसके तहत यूक्रेनी निवेशकों के रूस के खिलाफ दावे अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता में लाए गए हैं।  ओशाडबैंक का दावा है कि रूस के 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण सैन्य आक्रमण के बाद डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिजिया क्षेत्रों में उसकी संपत्तियों ोऔर कारोबार को भारी नुकसान हुआ। बैंक ने इसी नुकसान के लिए रूस से मुआवजे की मांग की है। ओशाडबैंक और रूस से जुड़े निवेश विवाद का अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता में पुराना इतिहास भी है। पहले के एक मामले में ओशाडबैंक को रूस के खिलाफ करीब एक अरब डॉलर का अवॉर्ड मिल चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए मामले के लिए तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल बनाया गया ह जिसमें डीवाई चंद्रचूड़ रूस की ओर से नियुक्त मध्यस्थ, स्टावरोस ब्रेकौलाकिस  ओशाडबैंक की ओर से नियुक्त मध्यस्थ व ड्याला जिमेनेज  ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष को शामिल किया गया है।

पहले रूस का प्रस्ताव ठुकरा चुके  चंद्रचूड़
इस मामले का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि रूस पहले भी जस्टिस चंद्रचूड़ से जुड़ी मध्यस्थता भूमिकाओं के लिए संपर्क कर चुका है। 2025 में उन्हें रूस के खिलाफ Wintershall Dea की निवेश मध्यस्थता में नियुक्ति प्राधिकारी की भूमिका दी गई थी। इस भूमिका में उनका काम ट्रिब्यूनल के गठन से जुड़े प्रक्रियात्मक मामलों में था। बाद में रूस की ओर से उन्हें मध्यस्थ बनाए जाने का प्रस्ताव भी आया था, जिसे उन्होंने उस समय स्वीकार नहीं किया था। अब ओशाडबैंक मामले में रूस की ओर से उनकी नियुक्ति सामने आई है।  रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय निवेश कानून से जुड़े कई विवाद सामने आए हैं। यूक्रेनी कंपनियों और निवेशकों ने रूस के खिलाफ अपनी संपत्तियों के नुकसान और कथित जब्ती को लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता प्रक्रियाएं शुरू की हैं। ओशाडबैंक भी ऐसे ही मामलों में शामिल रहा है। पुराने मामलों में अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल रूस को निवेश संधि के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहरा चुके हैं और कुछ मामलों में मुआवजे से जुड़े फैसले भी दिए गए हैं।

बस्ती जिले में चिह्नित किए गए सात नए कुख्यात क्रिमिनल गैंग, 29 सक्रिय सदस्य रडार पर

0

बस्ती। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस साल जिले में सक्रिय अपराधियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात नए क्रिमिनल गैंग (आपराधिक गिरोह) को आधिकारिक रूप से चिह्नित किया है।

इन गिरोहों से जुड़े कुल 29 सक्रिय सदस्यों की सूची तैयार की गई है, जिन पर पुलिस की विशेष नजर रख कर माइक्रो लेबल पर निगरानी की जा रही है। जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक गतिविधियों, खासकर गोवध,गो-तस्करी, जाली करेंसी, डकैती,लूट, नकबजनी, चोरी जैसी आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने खुफिया तंत्र और पिछले सात महीनों के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर इन सभी गिरोहों का पर्दाफाश किया है।चिह्नित किए गए इन सातों गैंग्स में शामिल कुल 29 सदस्यों की सक्रियता लगातार जांची जा रही है। इनमें से कई शातिर अपराधी पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं, जबकि कुछ नए चेहरे भी इन गिरोहों से जुड़े हैं जो अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे थे। गिरोह के इन नए सदस्यों की संपत्तियों की जांच और बैंक खातों का ब्यौरा भी खंगाला जा रहा है। इसके पीछे पुलिस का उद्देश्य कि संगठित अपराध का पूरी तरह सफाया और इन अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना है।

जनवरी से 31 जुलाई 26 तक पंजीकृत नए गैंग का प्रकार

  • गोवध व गो तस्करी गिरोह में 10 सदस्य सक्रिय हैं इनमें ए श्रेणी के सात, बी के तीन बदमाश चिंहित हैं
  • जाली करेंसी गिरोह में पांच सदस्य सक्रिय हैं, इनमें सभी ए श्रेणी में अपराधी चिंहित हैं।
  • डकैती, चोरी, नकबजनी गिरोह 14 सदस्य, जिसमें और सक्रिय ए श्रेणी में चार, बी में तीन, सी में पांच और डी में दो बदमाश अभी तक चिंहित किए गए हैं।

जिले में किसी भी कीमत पर संगठित अपराध को