प्रदेश के कई मुस्लिम बहुल जिलों में औसत से कम वोट कटे हैं। मसलन, प्रदेश में कुल 18.70 प्रतिशत मतदाताओं के नाम कटे हैं। वहीं, मुस्लिम बहुल अमरोहा में यह 13.22 प्रतिशत ही है। जबकि, अमरोहा में मुस्लिम आबादी 40 फीसदी से ज्यादा है। आंकड़े बताते हैं कि मुस्लिम बहुल जिलों में या तो औसत से कम वोट कटे हैं या फिर उतने ही, जितने अन्य जिलों में कटे हैं।
Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर; दृश्यता कम होने से नूंह में पांच वाहन भिड़े, दो लोग जिंदा जले
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर बना हुआ है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को कई जगह तापमान माइनस में दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा। हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण पांच वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए।यूपी के अमरोहा में दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर दो घंटे में तीन रोडवेज बस समेत 50 से अधिक वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। कुछ अन्य स्थानों पर कोहरे के कारण वाहनों की भिड़ंत हुई।
यूपी-पंजाब सहित कई राज्यों में हादसे…कई की जान गई, 70 से ज्यादा घायल
कोहरे के कारण देशभर में कई जगह हादसे हुए। यूपी के बरेली में बस समेत कई वाहनों की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई और 24 घायल हुए। शाहजहांपुर में 7 लोग, बागपत में 8 और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर में 30 लोग घायल हो गए। पंजाब के बठिंडा में बस-ट्रक में भिड़ंत से दो की मौत हो गई। हरियाणा के अंबाला में हादसे में पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। असम में पीएसी की गाड़ी के डिवाइडर से टकराई, आठ जवान घायल हो गए।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई।
- बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में सभी जगह तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। सोनमर्ग में -8.9, शोपियां में -6.7 और श्रीनगर में -4.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
- लद्दाख के द्रास में तापमान माइनस 20 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: अमेरिका की हावार्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, करेंगे ये विशेष कोर्स
दिल्ली में 5.3 डिग्री रहा पारा
- राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों में 1.7 डिग्री के साथ पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा रहा।
- यूपी में 3.5 डिग्री के साथ हरदोई सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ में 5.5 डिग्री व हरियाणा के नारनौल में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
23 तक रह सकता है कोहरा: मौसम विभाग के अनुसार, 24 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, 23 जनवरी तक कोहरे का असर बना रहेगा।
रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान को बताया अपना आदर्श, ‘मर्दानी 3’ एक्ट्रेस के लिए क्या हैं सच्ची दोस्ती के मायने?
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों ने साथ में ‘कुछ कुछ होता है,’ ‘चलते चलते,’ और ‘पहेली’ जैसी कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया है। पिछले साल 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दोनों को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। शाहरुख को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर और रानी को ‘मिसेज चटर्जी vs नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। हाल ही में रानी ने शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती के अलावा कई बातों का खुलासा किया।
राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बारे में रानी की राय
हाल ही में जूम के एक इंटरव्यू में रानी ने बताया कि शाहरुख और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का पल बहुत खास और पर्सनल था। यह उनके साल पुराने रिश्ते और साथ के सफर का प्रतीक है। रानी ने कहा, ‘जैसे बचपन से दोस्त स्कूल-कॉलेज साथ जाते हैं और जीवन में एक-दूसरे की मदद करते हैं, वैसे ही यह पुरस्कार जीतना और भी खास हो जाता है, क्योंकि हम साथ शुरू हुए थे।’
New Coach: क्या बरखार्ड बनेंगे भारत के नए जेवलिन थ्रो कोच? जर्मनी के जूलियन वेबर के साथ काम कर चुके, जानें
नीरज चोपड़ा की ओलंपिक में दोहरी सफलता के बाद जेवलिन थ्रोअरों (भाला फेंक) की फैक्ट्री बन चुके भारत में प्रतिभाओं को तराशने के लिए एक और जर्मनी के दिग्गज कोच सेवाएं ली जा रही हैं। यू हॉन और नीरज की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले क्लास बार्टोनिएट्ज के बाद भारतीय एथलेटिक महासंघ (एएफआई) अब बीते वर्ष 91.51 मीटर भाला फेंकने वाले जर्मनी के जूलियन वेबर के कोच बरखार्ड लुक्स पर दांव लगाने जा रहा है। बरखार्ड और एएफआई के बीच कुछ दौर की बातचीत हो चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो रियो ओलंपिक चैंपियन थामस रोहलर और बरनार्ड सीफर्ट जैसे जेवलिन थ्रोअरों को प्रशिक्षित कर चुके बरखार्ड जल्द भारतीय जेवलिन थ्रोअरों को प्रशिक्षित करते नजर आएंगे।
जर्मनी को दिलाई हैं विश्वस्तरीय सफलताएं
बरखार्ड जेवलिन थ्रो में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और शीर्ष स्तर के जर्मन थ्रोअरों को विश्व स्तरीय सफलता दिलाने के लिए जाने जाते हैं। वह तकनीक को निखारने और मानसिक तैयारी में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं। बरखार्ड को जर्मन भाला फेंक में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। एएफआई के सूत्रों का कहना है कि हमारे पास इस वक्त जेवलिन थ्रों में कई अच्छी प्रतिभाएं हैं। इनके लिए हमें एक से अधिक विदेशी प्रशिक्षक की जरूरत है। इस वक्त हमारे पास सर्गेई माकारोव जेवलिन कोच के रूप में हैं, लेकिन हम दूसरे कोच के रूप में बरखार्ड को बुलाने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि उनके साथ हमारा अनुबंध जल्द सिरे चढ़ जाएगा।
नीरज अपना कोच खुद तय करेंगे
यह तय नहीं है कि बरखार्ड नीरज के साथ जुड़ेंगे। सूत्रों का कहना है कि नीरज को अपना कोच तय करने के लिए स्वतंत्र किया गया है। यह उनकी इच्छा पर निर्भर है कि वह किस कोच के साथ तैयारियां करेंगे। अभी उन्होंने अपने पुराने कोच जय चौधरी के साथ कोचिंग का फैसला किया है। अगर वह निकट भविष्य में किसी विदेशी कोच की मांग करेंगे तो उसे पूरा कराया जाएगा। बरखार्ड की सेवाएं फिल्हाल जूनियर जेवलिन थ्रोअरों और अन्य उभरते थ्रोअरों के लिए ली जाएंगी। बरखार्ड ने वेबर को जर्मनी के पॉट्सडेम में तैयारियां कराईं और बीते वर्ष पहली बार उन्हें 90 मीटर की दूरी पार करवाई।
कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त
कानपुर- कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर, श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, खंती में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, नींद की झपकी के कारण हुआ हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग हुए घायल, 6 लोगों की हालत बताई जा रही गंभीर, CHC से हैलट अस्पताल किए गए रेफर , श्रावस्ती के निवासी बताए जा रहे सभी, प्रयागराज में संगम स्नान कर लौट रहे थे, घाटमपुर थानाक्षेत्र के नौरंगा के पास हादसा
लखनऊ चित्रकूट कोषागार में घोटाले , 43.13 करोड रुपए के घोटाले , शासन स्तर से कई व्यवस्थाओं में बदलाव
लखनऊ- चित्रकूट कोषागार में घोटाले का मामला, 43.13 करोड रुपए के घोटाले का मामला, शासन स्तर से कई व्यवस्थाओं में बदलाव, कोषागारों से संबंधित व्यवस्थाओं में बदलाव, पेंशन,एरिया का भुगतान एक साथ नहीं मिलेगा, गड़बड़ी रोकने के लिए सॉफ्टवेयर में कई बदलाव, कोषागार निदेशक वीके सिंह ने किया आदेश जारी, दोनों धनराशि के भुगतान में 10 दिन का रहेगा गैप, एसआईटी अबतक 35 लोगों को भेज चुकी है जेल, 25 पेंशनर, दो कोषागारकर्मी और 8 दलाल शामिल, घोटाले की धनराशि 93 पेंशनरों के खाते में भेजी थी, अब तक चार करोड़ रुपए की रिकवरी भी की गई
लखनऊ- अवैध कफ सिरप तस्करी का मामला, ईडी की जांच में एक बड़ा खुलासा
लखनऊ- अवैध कफ सिरप तस्करी का मामला, ईडी की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ, शुभम ने महिला बिल्डर को भेजी थी रमक, 22 करोड़ रुपए महिला बिल्डर को भेजे थे, मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल ने रुपये भेजे थे, वाराणसी की महिला बिल्डर को भेजी गई रमक, शुभम जायसवाल की फर्म के बैंक खाते से भेजी गई, शैली ट्रेडर्स के बैंक खाते से रकम महिला को भेजी, ईडी ने महिला बिल्डर को भी नोटिस किया जारी, शुभम जायसवाल और आलोक सिंह मुख्य आरोपी, अमित सिंह टाटा,विभोर राणा को मुख्य आरोपी, ईडी मनी लांड्रिंग को लेकर भी जांच कर रही है
लखनऊ सीबीआई स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला
लखनऊ- सीबीआई स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी बीमा घोटाले में 4 आरोपियों को सजा, एक आरोपी को कोर्ट ने किया बरी, एनके सिंघल को 3 साल कारावास, 2.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, न्यू इंडिया इंश्योरेंस, कानपुर में थे अधिकारी, सह आरोपी संजय कुमार जैन को 3 साल की सजा, संजय कुमार जैन पर 95 हजार रुपये का जुर्माना, सह आरोपी नीरज कपूर को भी 3 साल कारावास, नीरज कपूर पर 95 हजार रुपये का जुर्माना, आरोपी बृजेश कनोडिया को 2 साल की सजा, बृजेश कनोडिया पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, सीबीआई ने 2004 को दर्ज की थी एफआईआर, फर्जी बीमा क्लेम से कंपनी को नुकसान

