Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 5

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें। दौड़धूप अधिक रहेगी। कोई सूचना मिल सकती है , धैर्य रखें। चिंता तथा तनाव को हावी न होने दें विजय आपकी ही होगी। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । बड़ा काम करने का मन बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें। नींद पूरी लें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन साधारण रहेगा । भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

UP में रक्षक ही बन गए भक्षक! पुलिस जीप ने 5 लोगों को रौंदा, 7 महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, 4 महिलाएं बुरी तरह जख्मी

0

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र स्थित भगवानपुर बाजार में मंगलवार को पुलिस के वाहन की टक्कर लगने से सात माह की एक बच्ची की मौत हो गयी तथा चार महिलाएं जख्मी हो गयीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के धमौड़ा गांव निवासी ज्ञान देवी (18), मर्रा देवी (30) व सुनीता (38) व शन्नो (20) रिश्तेदारी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच के एक गांव आई थीं। साथ में शन्नो की सात माह की बच्ची कुसुम भी थी। मंगलवार दोपहर सीतापुर लौटने के लिए वे सभी हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान पुलिस के एक बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में बच्ची और चारों महिलाएं घायल हो गयीं। पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुसुम की मृत्यु हो गई। कुमार के अनुसार अन्य घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति सामान्य है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फर्रुखाबाद/मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले के सरकारी विद्यालयों में पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमालगंज विकास खंड के राठौरा मोहद्दीनपुर गांव में जवाहर लाल प्रेमा देवी विद्यालय में लगभग 150 बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली ‘एल्बेंडाजोल’ गोली खिलायी गयी थी और दवा खाते ही लगभग 100 विद्यार्थी बीमार हो गये। अधिकारियों ने बताया कि 33 विद्यार्थियों को कमालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जबकि 67 बच्चों कों लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया

₹50 लाख सालाना शानदार नौकरी छोड़ शुरू किया मोमोज का बिजनेस, सिर्फ 2.5 साल में कमा डाले ₹5 करोड़

0

नेशनल डेस्क: गुरुग्राम के रहने वाले साकेत सौरभ ने साबित कर दिया है कि अगर आइडिया दमदार हो, तो कोई भी काम छोटा नहीं होता। साल 2023 में साकेत ने अपनी ₹50 लाख सालाना की शानदार नौकरी को अलविदा कह दिया ताकि वे अपना खुद का बिजनेस खड़ा कर सकें। आज उनका स्टार्टअप ‘द मोमोज माफिया’ सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महज ढाई साल के भीतर उनकी कंपनी ने ₹5 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है।

नौकरी के साथ शुरू किया था प्रयोग
एनआईएफटी (NIFT) दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने वाले साकेत के भीतर हमेशा से कुछ नया करने का जज्बा था। नौकरी के दौरान ही उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर एक कैफे खोला था। वहां उन्होंने देखा कि लोग मोमोज को बहुत पसंद कर रहे हैं। इसी मांग को देखते हुए उन्होंने कैफे के बाहर एक छोटा सा स्टॉल लगाया। जब उस छोटे से स्टॉल से रोजाना ₹12,000 तक की कमाई होने लगी, तो साकेत को इस बिजनेस की असली ताकत का अहसास हुआ।

चुनौतियों से भरा रहा शुरुआती सफर
साकेत ने आधिकारिक तौर पर जनवरी 2024 में अपने इस ब्रांड को रजिस्टर कराया। शुरुआत में उन्होंने कई मोमो कार्ट (ठेले) लगाए, लेकिन इसमें काफी मुश्किलें आईं। कभी नगर निगम की कार्रवाई, कभी खराब मौसम तो कभी कर्मचारियों की कमी ने काम को प्रभावित किया। इन समस्याओं को देखते हुए साकेत ने अपना मॉडल बदला। उन्होंने तय किया कि सिर्फ ठेलों के भरोसे बड़ा ब्रांड नहीं बन सकता, इसलिए उन्होंने छोटी दुकानें और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट खोलना शुरू किया।

फ्रेंचाइजी मॉडल से मिली बड़ी उड़ान
आज ‘द मोमोज माफिया’ 7 अलग-अलग राज्यों में फैल चुका है। साकेत की कंपनी के पास फिलहाल 40 कार्ट और 20 छोटे आउटलेट के साथ-साथ दो बड़े रेस्टोरेंट भी हैं। उनकी कमाई का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। पहले साल में जहां उन्होंने ₹16 लाख का काम किया था, वहीं पिछले साल यह आंकड़ा ₹2.2 करोड़ तक पहुंच गया। इस साल उन्हें ₹3 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है। साकेत और उनके चार पार्टनर मिलकर अब इस ब्रांड को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने की तैयारी में हैं।

थाईलैंड में मचा खूनी तांडव: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर सेंटर में मचाया कत्लेआम, 3 लोग हुए घायल

0

इंटरनेशनल डेस्क: थाईलैंड के सोंगख्ला प्रांत में बुधवार को एक स्कूल में घुसे बंदूकधारी ने फायरिंग कर दी, जिससे कम से कम तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपी ने स्कूल में प्रवेश कर कुछ छात्रों और शिक्षकों को बंधक बनाया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और वर्तमान में किसी के बंधक होने की सूचना नहीं है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी हैं।

‘इंफ्रास्ट्रक्चर, MSME पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला’, वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में बजट पर दिया जवाब

0

नेशनल डेस्क : लोकसभा में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार की प्राथमिकताओं को विस्तार से रखा। अपने जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की दीर्घकालिक विकास रणनीति का खाका है। उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सरकार की नीतियों का बचाव भी किया।

इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास की धुरी बताया

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि सड़कों, रेल नेटवर्क, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के विस्तार पर लगातार निवेश बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना था कि बेहतर बुनियादी ढांचा न सिर्फ रोजगार सृजन करेगा, बल्कि अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी तेज करेगा।

MSME सेक्टर के लिए बड़े कदम

निर्मला सीतारमण ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस सेक्टर को आसान कर्ज, डिजिटल सपोर्ट और नीतिगत राहत दी जा रही है, ताकि छोटे उद्योगों को मजबूती मिले। उनके अनुसार MSME ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कई सुधार लागू किए गए हैं।

हाइवे और वाटरवेज विकास का विस्तृत रोडमैप

वित्त मंत्री ने देशभर में हाईवे नेटवर्क के विस्तार और अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि परिवहन लागत कम हो, व्यापार सुगम बने और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिले।

राहुल गांधी के Epstein Files वाले मुद्दे भड़के हरदीप पुरी, बोले- आरोपों में कोई दम नहीं

0

Epstein Files Controversy : लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान आज कांग्रेस संसद राहुल गांधी ने Epstein Files का जिक्र करते हुए सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के पास मौजूद इन दस्तावेजों में एक केंद्रीय मंत्री और एक प्रमुख उद्योगपति का नाम शामिल है।

राहुल गांधी के ‘विस्फोटक’ दावे

सदन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि एक खास उद्योगपति अभी तक जेल से बाहर क्यों है, जबकि उसका नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादित फाइलों में है। उन्होंने सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेते हुए पूछा, “मंत्री जी बताएं कि उस उद्योगपति को एपस्टीन से किसने मिलवाया था?” सदन के बाहर भी राहुल ने दोहराया कि भारत की रणनीतिक स्वतंत्रता खतरे में है और सरकार बाहरी दबाव में काम कर रही है।

Gold Price: 18/22/24 कैरेट सोने की नई कीमतें अपडेट, जानें अपने शहर के Rate

0

जम्मू डेस्क :  आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। जहां सोने के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई है, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है।

सोने के भाव (10 ग्राम)

दिल्ली में आज सोना करीब 2,200 रुपए महंगा हुआ।
24 कैरेट: ₹1,58,700
22 कैरेट: ₹1,45,550
18 कैरेट: ₹1,19,090

कल 24 कैरेट सोना ₹1,56,539 पर बंद हुआ था।

चांदी का भाव (1 किलो)

चांदी आज करीब 7,500 रुपये सस्ती होकर ₹2,64,500 पर आ गई है।

बड़े शहरों में रेट

दिल्ली: सोना ₹1,58,930 | चांदी ₹2,89,900

मुंबई: सोना ₹1,58,780 | चांदी ₹2,89,900

चेन्नई: सोना ₹1,59,060 | चांदी ₹2,99,900

लखनऊ: सोना ₹1,58,800 | चांदी ₹2,72,633

पटना: सोना ₹1,58,940

अन्य शहरों जैसे जयपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,58,790 के आसपास है।

अखिलेश यादव बोले, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के जरिये कृषि क्षेत्र के लिये संकट पैदा कर रही भाजपा सरकार

0

नेशनल डेस्क : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को भारत के किसानों और गरीबों के लिये नुकसानदेह बताते हुए बुधवार को कहा कि सबसे दुख की बात यह है कि सरकार सबसे ज्यादा आबादी को रोजी-रोटी देने वाले कृषि क्षेत्र के लिये संकट पैदा कर रही है। यादव ने यहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये विधानमंडल में प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देने के लिये बुलायी गयी प्रेस वार्ता में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को देश के किसानों और गरीबों के लिये घातक बताया।

उन्होंने कहा, ”अमेरिका से व्यापार समझौते के बाद हमारी अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ी चोट और सबसे पहले चोट अगर किसी को लगने जा रही है तो हमारे किसानों और गरीबों को लगने जा रही है। यह सबसे दुख की बात है भारत में सबसे ज्यादा आबादी जिस खेती पर निर्भर है, सरकार उसी पर संकट पैदा कर रही है।” यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा, ”जो खबरें सुनने को मिल रही हैं उनके अनुसार बड़े पैमाने पर कृषि उत्पाद भारत में भेजे जाएंगे। अगर हम अमेरिका को 500 अरब डॉलर का कारोबार देंगे तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या होगा? हमारा कृषि क्षेत्र, जिस पर 60 से 70 प्रतिशत गरीब आबादी निर्भर करती है, उसका क्या होगा।” उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने के लिए ‘वोट की चोट’ देने के साथ-साथ सड़क पर आना होगा तथा इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। सपा प्रमुख ने पूछा कि आखिर सरकार इस बात को स्पष्ट क्यों नहीं कर रही कि कौन-कौन से उत्पाद भारत के बाजार में लाये जाएंगे।

 

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करके भारत मां को बेच देने के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोप के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सपा प्रमुख ने कहा, ”यह बहुत गंभीर बात इसलिए भी है कि अमेरिका से संबंध भी हों और हम अपना बाजार भी उनके हवाले ना करें। हमने बहुत बड़े पैमाने पर चीन को अपना बाजार दे दिया। भाजपा ने हमारी पूरी विदेश नीति उलझाकर रख दी है। आज हमने पूरा बाजार किसी और के हाथ में दे दिया इसलिए भारत को किस दिशा में जाना है, यह भारत की जनता को सोचना पड़ेगा। मैं फिर कहता हूं कि जो रास्ता समाजवादियों ने दिखाया है वही रास्ता देश को खुशहाली तक लेकर जाएगा।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पेश किये जाने के बाद अपनी प्रेस वार्ता में कुटीर, लघु एवं मंझोले उद्योगों (एमएसएमई) को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कही हैं।

यादव ने कहा, “अमेरिका के साथ नये व्यापार समझौते के बाद किसानों के बाद सबसे ज्यादा प्रभाव एमएसएमई पर पड़ेगा। सरकार आखिर उनकी मदद किस तरह से करने जा रही है? उत्तर प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां हैं। इनमें से 82 लाख तो पंजीकृत ही नहीं है। इसका मतलब यह है कि सरकारी योजनाएं वहां तक पहुंच ही नहीं सकती हैं।” यादव ने कहा कि अमेरिका से व्यापार समझौते के पीछे भारतीय नेतृत्व पर क्या दबाव है, वह तो अलग विषय है लेकिन अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ करना और जनता को भावनात्मक नारों और बातों से जोड़ देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के सौंदर्यीकरण के नाम पर किये गये ध्वस्तीकरण कार्य का जिक्र करते हुए दावा किया, ”कहने को तो वे (भाजपा) खुद को सनातनी कहते हैं लेकिन राजमाता अहिल्याबाई की मूर्ति को तोड़ने का काम किसी ने किया तो भाजपा के लोगों ने ही किया।

 

नेपाल नरेश ने जो घंटा उपहार में दिया था, उत्तर प्रदेश सरकार ने वह घंटा भी चोरी करवा दिया। वहां पर एक वटवृक्ष था जो पौराणिक था, सिर्फ अपना नाम बनाने के लिए भाजपा सरकार ने उस पौराणिक वृक्ष को भी काट कर फेंक दिया।” वाराणसी के दाल मंडी इलाके में प्रशासन द्वारा किए जा रहे ध्वस्तीकरण कार्य से संबंधित एक सवाल पर यादव ने कहा, ”दाल मंडी केवल वोट के लिए तोड़ी जा रही है। उसे सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति के लिए तोड़ा जा रहा है।” उन्होंने कहा, ”जानबूझकर सांप्रदायिक माहौल बनाने के लिए दाल मंडी को तोड़ा जा रहा है। वहां के लोगों को हटाया जा रहा है। जो अधिकारी यह काम कर रहे हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदते हैं वह खुद ही उसमें गिरते हैं। हमारे धर्म में भी है कि जो पाप करेगा उसे उसका फल जरुर मिलेगा।” यादव ने कहा, ”भाजपा ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान किया। क्या यही सनातनियों की परिभाषा है? जिसने शंकराचार्य को त्रिवेणी पर जाने से रोका हो वह कभी सनातनी नहीं हो सकता।” मुख्यमंत्री की ‘कयामत’ संबंधी टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को कोई भी चीज दे दो वह उसे खराब कर देंगे।

 

अंखिया निकाल लेब…”पार्सल अधीक्षक ने RPF जवान को दी धमकी, 1 मिनेट 46 सेकंड के वायरल वीडियो से रेलवे में मचा हड़कंप

0

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से रेलवे विभाग की छवि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पार्सल कार्यालय में तैनात एक रेलवे अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह RPF के जवान को खुलेआम धमकी देता नजर आ रहा है। 1 मिनट 46 सेकंड के वायरल वीडियो से रेलवे में हड़कंप मचा दिया है।

वायरल वीडियो में अधिकारी खुद को “राकेश कुमार सिंह, पार्सल अधीक्षक मऊ” बताते हुए RPF जवान पर खूब भड़का यहां तक वायरल वीडियो में जवान पर अभद्र टिप्पणी भी कर रहा है। “अंखिया निकाल लेब, औकात में रहो” वीडियो में अधिकारी का लहजा बेहद आपत्तिजनक और दबंगई भरा दिखाई दे रहा है, जिससे रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना रेलवे परिसर के अंदर की है, जहां किसी बात को लेकर पार्सल अधीक्षक और RPF जवान के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अधिकारी ने वर्दीधारी जवान को धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे विभाग और RPF महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने की बात कही जा रही है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने अधिकारी के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

सुरेश खन्ना ने की पूजा, हाथ में बजट की कॉपी! 11 बजे खुलेगा 9.5 लाख करोड़ का ‘जादुई’ पिटारा, क्या आपके खाते में भी आएंगे पैसे?

0

UP Budget 2026-27: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपना 10वां और इस कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे विधानसभा में यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करेंगे, जिसका अनुमानित आकार 9.5 लाख करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, इस बजट को भाजपा का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है।

पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट प्रस्तावों को औपचारिक मंजूरी दी गई।

बजट 2026 की 5 सबसे बड़ी संभावित घोषणाएं:-
किसानों और शिक्षकों को बड़ी सौगात: बजट में ‘वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी’ का लक्ष्य रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी वृद्धि का ऐलान हो सकता है। साथ ही कृषि क्षेत्र के लिए नई सिंचाई परियोजनाओं का फंड बढ़ाया जाएगा।

– रोजगार और युवाओं पर फोकस: युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं और औद्योगिक निवेश के जरिए लाखों नई नौकरियों का रोडमैप तैयार किया गया है।
– पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिए विशेष पैकेज: क्षेत्रीय असमानता खत्म करने के लिए पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे नए औद्योगिक क्लस्टर बनाने के लिए भारी भरकम बजट दिया जा सकता है।
– पेंशन में बढ़ोतरी: वृद्धावस्था, दिव्यांग और निराश्रित महिला पेंशन की राशि में 500 से 1000 रुपये तक की मासिक वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
– मेट्रो और बुनियादी ढांचा: लखनऊ मेट्रो के विस्तार और चित्रकूट लिंक परियोजना जैसी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं पर मुहर लग सकती है।