Wednesday, April 1, 2026
Home Blog Page 4

Live Rajasthan Board 10th Result Live: रोल नंबर लेकर हो जाएं तैयार, आज आएगा 10वीं का रिजल्ट; पढ़ें हर पल की अपडेट

0

RBSE Rajasthan Board Class 10th Result 2026 Live Updates: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज बड़ा दिन है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। rajeduboard.rajasthan.gov.in

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड रिकॉर्ड समय में मार्च महीने के भीतर ही परिणाम जारी कर रहा है। आज दोपहर करीब 1 बजे नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग पर नजर बनाकर रखें।

Rajasthan Board 10th Result 2026: पिछले दो वर्षों का परीक्षा परिणाम

साल 2025 में राजस्थान बोर्ड की 10वीं का कुल पास प्रतिशत 93.6% रहा था। वहीं, 12वीं के नतीजों में आर्ट्स में 97.78%, साइंस में 98.43% और कॉमर्स स्ट्रीम में रिकॉर्ड 99.07% छात्र सफल हुए थे।

2024 के आंकड़े: साल 2024 की तुलना में 2025 का परिणाम बेहतर रहा था। 2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 93.03% था, जबकि 12वीं आर्ट्स में 96.88%, साइंस में 97.73% और कॉमर्स में 98.95% छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

RBSE class 10th result 2026:  मार्कशीट कैसे डाउनलोड की जा सकती है?

छात्र परिणाम चेक करने लिए  लिंक पर पंजीकरण करके अपनी कक्षा 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी जाती है।

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 1516 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 के पार

0

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1516 अंक बढ़कर 74,212.47 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 386.95 अंक बढ़कर 22,899.60 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 93.73 पर आ गया।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि रिकवरी के बावजूद निवेशकों का भरोसा पूरी तरह नहीं लौटा है। बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि वैश्विक हालात अभी भी अनिश्चित हैं और बाजार में भारी अस्थिरता देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आ रही खबरें और फिर उनके खंडन से बाजार तेजी से प्रभावित हो रहा है, जिससे कुछ निवेशक पहले से पोजिशन लेकर मुनाफा कमा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि वैश्विक संकेतक भी मिश्रित हैं। एशियाई बाजारों में शुरुआती बढ़त कम हो गई है, कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी है, अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जबकि सोना-चांदी में पिछले 25 दिनों से गिरावट जारी है। वहीं, अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स करीब 0.4% की गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में भी रात की तुलना में बढ़त कम होकर करीब 350 अंकों तक सिमट गई है।

इस बीच, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का ऐलान किया, यह कहते हुए कि गुप्त बातचीत में प्रगति हो रही है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को फेक न्यूज बताते हुए किसी भी प्रत्यक्ष बातचीत से इनकार किया है। तनाव में अस्थायी नरमी के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक चिंता का केंद्र बना हुआ है, जिससे बाजार की दिशा पर अनिश्चितता का साया बना रह सकता है।

एशियाई बाजारों में दिखी तेजी

अन्य एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान देखा गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.75 प्रतिशत बढ़कर 51920 पर पहुंच गया, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 4849 पर पहुंच गया, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.75 प्रतिशत बढ़कर 24797 पर पहुंच गया, ताइवान का भारित सूचकांक 32697 पर स्थिर रहा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 5522 पर पहुंच गया।

सोमवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 1.38 प्रतिशत बढ़कर 46208 पर बंद हुआ, एसएंडपी 500 1.15 प्रतिशत बढ़कर 6581 पर और नैस्डैक 1.38 प्रतिशत बढ़कर 21946 पर पहुंच गया।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, ब्रेंट क्रूड सोमवार को संक्षेप में 99 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरने के बाद 104 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। कमोडिटी सेगमेंट में, सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही और 24 कैरेट सोने का भाव 137370 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमतों में भी 3 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट आई और यह 217823 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Delhi Budget: आज सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट, बोलीं- विकास की गति होगी और तेज

0

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को विपक्ष की मौजूदगी के बगैर ही शुरू हुआ। पहले ही दिन तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार से जुड़ी 6 कैग और 3 पीएसी रिपोर्ट सदन में पेश की गईं, जिनमें कई अनियमितताओं और कमियों की ओर इशारा किया गया है। इन रिपोर्टों पर 25 मार्च को विस्तार से चर्चा होगी, जबकि मंगलवार यानी आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा।आम आदमी पार्टी ने बजट सत्र के पहले दिन ही सदन से बायकॉट किया। पार्टी ने चार विधायकों संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह का सदन से निलंबन जारी रखने के फैसले का विरोध किया। इन विधायकों को पांच जनवरी 2026 को शीतकालीन सत्र के दौरान उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण में हंगामे के आरोप में मार्शल आउट कर निलंबित किया गया था।
विधानसभा अध्यक्ष ने इनका निलंबन जारी रखा है। सदन में पेश की गईं दोनों रिपोर्टों में पिछली सरकार के कामकाज, खासकर वित्तीय अनियमितताओं, मोहल्ला क्लीनिक और विश्वविद्यालयों की स्थिति जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ियों और प्रशासनिक कमजोरियों का भी जिक्र है। फांसी घर मामले में विशेषाधिकार समिति की दूसरी अंतरिम रिपोर्ट भी पेश की गई।

 

प्रधानमंत्री के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव पास : 
सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने (8931 दिन) के रिकॉर्ड पर भी कई मंत्रियों और विधायकों ने चर्चा की। मंत्री आशीष सूद, मंजिंदर सिंह सिरसा, प्रवेश साहिब सिंह, विधायक कुलवंत राणा और राजकुमार भाटिया ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की कई परिभाषाएं बदल दी हैं। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन का पूरा समर्थन मिला। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पीएम का यह रिकॉर्ड उनकी 25 साल की निरंतर जनसेवा का प्रतीक है।

नकली खाद्य पर बने कड़ा कानून : 
नियम 280 के तहत विधायकों ने कई अहम मुद्दे उठाए। खासतौर पर नकली दूध, पनीर, घी और दवाइयों का मामला सदन में जोर-शोर से उठा। विधायक कुलवंत राणा ने फूड इंस्पेक्टर और लैब की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले 10 साल में 2-3 लाख नकली खाद्य पदार्थों के मामले सामने आए हैं। उन्होंने इस पर कड़े कानून बनाने की मांग की।

सीएम बोलीं- अब बदलेगी दिल्ली की तस्वीर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनका दूसरा बजट राजधानी के लोगों के जीवन में ठोस बदलाव लाने वाला होगा। सीएम ने सोमवार को पारंपरिक खीर सेरेमनी के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू कराया। मुख्यमंत्री ने कहा, यह बजट विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली का संकल्प है। सीएम ने कहा पिछले साल दिल्ली की दिशा बदलने से शुरुआत की अब इसकी दशा सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि मंगलवार को पेश होने वाला दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। सीएम ने कहा, खीर सेरेमनी समृद्धि और शुभता का प्रतीक है। ये परंपरा नहीं, बल्कि जनता के कल्याण और विकास के संकल्प का संकेत है। कार्यक्रम में समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी रही। किसान, स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक, डॉक्टर, किन्नर समाज के सदस्य, महिला ड्राइवर और मीडियाकर्मी भी इसमें शामिल हुए। किसानों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ये दूसरा बजट दिल्ली के विकास को नई गति देगा। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण और हरित वातावरण इस बजट की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली केवल नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट विजन है। मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मंजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और कपिल मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सदन छोड़कर प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ : विजेंद्र गुप्ता
आम आदमी पार्टी के विधायकों के सदन का बहिष्कार करने के कदम पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सदन के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करना संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन ही वह मंच है, जहां महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और संवाद होना चाहिए। ऐसे में बजट सत्र जैसे अहम मौके पर विपक्ष का सदन से दूरी बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष की भागीदारी अनिवार्य होती है। इसके बजाय बाहर प्रदर्शन करना गलत परंपरा को बढ़ावा देता है। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पिछले सत्र से ही नेता प्रतिपक्ष सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। उनके मुताबिक, सदन में उपस्थित न रहना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बाधा डालना संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने जैसा है। अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को सदन में कई महत्वपूर्ण रिपोर्टें पेश की गईं, जिन पर विपक्ष को अपनी बात रखनी चाहिए थी। उन्होंने चेयर की अवमानना और बार-बार व्यवधान डालने को भी निंदनीय बताया।

Cylinder Blast in Varanasi: गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत; दो घायल

0

वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास एक गली में गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ, जिससे मकान ध्वस्त हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान प्रीति (27) और ओम कुमार चौधरी (30) के रूप में हुई।लहरतारा में मंगलवार की सुबह अचानक धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। बाहर निकलकर लोगों ने देखा तो एक मकान ध्वस्त हो गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट करने से मकान गिर गया। जिसमें चार लोग दब गए।

आनन-फानन रेस्क्यू कर सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में अमन चौधरी (31) और बुजुर्ग महिला गिरजा देवी (60) हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पुलिस व अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया। दो मौत से मौके पर कोहराम मचा है।

 

गैस सिलिंडर में रिसाव से हुआ ब्लास्ट

घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन, एडीएम आलोक वर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहती थीं।

मंगलवार की सुबह खाना बना रही थीं, इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते ब्लास्ट हुआ। जिससे मकान गिर गया और इसमें तीनों बच्चों समेत गिरजा देवी दब गईं।

आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला गया और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान भाई- बहन की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की इलाज चल रहा है।

Colombia Plane Crash: कोलंबिया विमान हादसे में 66 की मौत, कई अभी भी लापता; राहत और बचाव कार्य जारी

0

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को हुए भीषण विमान हादसे में 60 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। कई लोग अभी भी लापता हैं। हादसे का शिकार हुए विमान में 125 लोग सवार थे और टेक ऑफ के तुरंत बाद ही यह विमान क्रैश हो गया था।

कोलंबियाई सेना ने की मौतों की पुष्टि
कोलंबिया की सेना ने करीब 66 जवानों की मौत की पुष्टि की है। इससे पहले कोलंबिया के प्यूर्तो लेगीजामो शहर के मेयर ने विमान हादसे में 34 जवानों की मौत की बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 से ज्यादा जवानों के लापता होने की बात कही गई है। वायुसेना ने बताया कि हरक्यूलिस C-130 विमान में 121 लोग सवार थे, जिनमें 110 सैनिक और 11 क्रू सदस्य शामिल थे। यह विमान सोमवार को टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने कोलंबिया के पुटुमायो स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही देर बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के चलते विमान में मौजूद विस्फोटक फटने से बचाव कार्य में हुई परेशानी
दुर्घटना का शिकार हुआ विमान अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस सी-130 परिवहन विमान था। दुर्घटना के चलते सैन्य परिवहन विमान में ले जाया जा रहा गोला-बारूद और विस्फोटक भी फट गए, जिससे हादसे में भारी नुकसान हुआ और बचाव कार्य भी मुश्किल हो गया। हरक्यूलिस सी-130 विमान 1950 के दशक में बनाए गए थे और कोलंबिया ने 1960 के दशक के अंत में ये विमान खरीदे थे। वर्तमान में कोलंबियाई सैनिकों को लाने-ले जाने में इन विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इक्वाडोर और पेरू की सीमा पर हुआ विमान क्रैश
प्यूर्टो लेगुइजामो, पुटुमायो में स्थित है। यह अमेजन क्षेत्र का एक प्रांत है जिसकी सीमाएं इक्वाडोर और पेरू से लगती हैं। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर बताया कि सोमवार को जो विमान क्रैश हुआ, वह सैनिकों को पुटुमायो के ही एक दूसरे शहर में ले जा रहा था। कोलंबियाई मीडिया आउटलेट्स द्वारा ऑनलाइन शेयर की गई तस्वीरों में, जहां विमान क्रैश हुआ था, उस खेत से धुएं का काला बादल उठता हुआ दिखाई दिया। इसमें सैनिकों से भरा एक ट्रक तेजी से घटनास्थल की ओर जाता हुआ दिखा। वायुसेना ने एक बयान में कहा कि दुर्घटनास्थल से कम से कम 77 लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी अभी भी मरने वालों की अंतिम संख्या की जांच कर रहे हैं।

कोलंबियाई वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने कहा कि क्रैश के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, सिवाय इसके कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी और वह हवाई अड्डे से लगभग दो किलोमीटर दूर क्रैश हो गया।’ राष्ट्रपति के आलोचकों ने बताया कि पेट्रो प्रशासन के तहत बजट में कटौती के कारण सैन्य विमानों को उड़ान के लिए कम घंटे दिए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप चालक दल के सदस्यों का अनुभव कम हो जाता है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत न्यूज के साथ

0

इजराईली शहरों में ईरानी मिसाइल हमलों से तबाही; सैंकड़ों लोग घायल, नेतन्याहू बोले- हर हमले का देंगे करारा जवाब

आक्रामक ईरान की सबसे खतरनाक वॉर्निंग, हमेशा के ल‍िए बंद कर देंगे होर्मुज

इजराइल ने तोड़ी हमास की कमर, लेबनान में टॉप फाइनेंशियल ऑपरेटिव को किया ढेर

मोदी की पश्चिम एशिया के हालात पर हाई लेवल मीटिंग:PM बोले- किसी भी जरूरी चीज की कमी नहीं होने देंगे, लेकिन कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं

अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप:गैस-कच्चा तेल लेकर 5 जहाज भारत आ चुके; फारस की खाड़ी में सभी 22 जहाज सुरक्षित

पीएम मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 8931 दिन पूरे: भाजपा नेताओं ने दी बधाई, बताया राष्ट्रसेवा का प्रतीक

बंगाल: ‘बाबरी मस्जिद’ बनवा रहे हुमायूं और ओवैसी का गठबंधन, ममता की बढ़ी टेंशन

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप: पूर्व CIA प्रमुख बोले- खुद की रणनीति में फंसा अमेरिका, निकलने का आसान रास्ता नहीं

कतर में बड़ा विमान हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, लापता यात्री के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ईरानी राष्ट्रपति से दूसरी बातचीत में पीएम मोदी ने इमारतों पर हमलों की निंदा की, समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता पर ज़ोर

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार

‘सेंचुरी लगेगी, अबकी बार 100 के पार’, रुपये की गिरावट पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर वार

‘आर्मी में 3 लाख जवान हमारे’, श‍िया धर्मगुरु ने मुनीर को कायदे से समझा द‍िया

पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश:पिछले साल 1139 लोग मारे गए

छत्तीसगढ़-खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटा, 2 ट्रॉली खाई में गिरी:1 की मौत, 16 घायल; संचालक और 2 स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज

बंगाल में आज आ सकती है सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट:27 लाख वोटरों पर असर; दावा- काम के दबाव में एक और BLO की मौत

टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति:तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

ईरान ने दिखाई सउदी और UAE में बर्बादी की 10 सैटेलाइट तस्‍वीरें

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का तीखा हमला, बोले-अमेरिका रूस को सभी ऊर्जा बाजारों से बाहर निकालने की कर रहा है कोशिश

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा से कसी कमर: चुनावी रणनीति तेज की, मोदी-शाह करेंगे चुनाव प्रचार का नेतृत्व

Weather: पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार

श्रीलंका के शनाका PSL छोड़कर IPL खेलेंगे:सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, पाकिस्तानी लीग में लाहौर ने खरीदा था

 

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना तैयार हो सकती है। समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भाग्य आपके साथ है । आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह , सगाई या यात्रा संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा ।व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है । जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। प्रेम – प्रसंग सोच समझकर करें खतरा है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

 

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

Etawah News: कल से कहारन पुल पर शुरू होगा निर्माण, छह माह तक रहेगा रूट डायवर्जन

0

इटावा। कल यानी मंगलवार से कहारनपुल पर नया लघु सेतु बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब नौरंगाबाद से कहारनपुल के लिए वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं बाजार से कहारनपुल के लिए भी वाहन नहीं आ सकेंगे। दोनों तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। निर्माण कार्य लगभग छह माह तक चलेगा।

शहर के नौरंगाबाद से बाजार को जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाला कहारन पुल अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है। पुल संकरा और पुराना होने की वजह से इसे नाया बनवाने की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल बनवाने की तैयारी कर ली है। विभाग की ओर से नौरंगाबाद चौराहे के पास कूंचाशीलचंद्र की गली के बाहर रूट डायवर्जन का बोर्ड भी लगा दिया है। मंगलवार से इस पुल पर निर्माण कार्य शुरू होने की वजह से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस व्यस्ततम मार्ग पर रूट डयवर्ट होने की वजह से नौरंगाबाद चौराहे पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है। विभाग की ओर से डायवर्जन रूट का मैप भी जारी किया गया है। वैकल्पिक रास्ते से लोग बाजार तक जा सकेंगे।

यह रहेगा वैकल्पिक रास्ता
– पक्का तालाब मार्ग : शास्त्री चौराहे या नौरंगाबाद चौराहे से पक्का तालाब चौराहे होते हुए लोग बाजार में जा सकते हैं।
– रामलीला मार्ग : रामलीला मार्ग होते हुए तहसील चौराहा होकर लोग बाजार तक जा सकेंगे।

कहारन पुल शहरी नाले पर स्थित है। इसकी गहराई लगभग 10 मीटर है। मार्ग संकरा होने के कारण निर्माण के दौरान यातायात बंद करना अनिवार्य है। जनता से अपील की गई है कि वह निर्माण अवधि के दौरान धैर्य रखें और वैकल्पिक मार्गों का ही अनुसरण करें। कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा।

– संजीव कुमार, एक्सईएन प्रथम खंड

एरवाकटरा-कुदरकोट मार्ग से चिरैयापुर तक 73 लाख से दुरुस्त होगी सड़क

0

औरैया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एरवाकटरा-कुदरकोट रोड से दिलीप इंटर कॉलेज होते हुए चिरैयापुर तक सड़क के सुदृढ़ीकरण का फैसला लिया है।करीब 73 लाख रुपये की लागत से मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्य शुरू कराने की बात कही गई है।यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सतह और बरसात के दिनों में जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता था। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में सड़क के पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

सड़क के दुरुस्तीकरण से एरवाकटरा, कुदरकोट और चिरैयापुर के साथ-साथ नगला हरि, रामपुरवा, भदौरा, टिकरी, बहादुरपुर, सरायमुरली, मढैया और पुरवा इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता है, जिससे होकर लोग बाजार, स्कूल, बैंक, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचते हैं। लगभग दस हजार की आबादी इस सड़क का उपयोग करती है।

दिलीप इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब तक खराब सड़क के कारण उन्हें समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी होती थी। सड़क बनने के बाद उनकी आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो जाएगी। इसके अलावा किसान भी अपनी उपज को बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने से वाहनों में आए दिन खराबी आती थी और सफर में अधिक समय लगता था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

कंचौसी बाड़े में बंधीं पांच भेड़ों का गला रेत, ग्रामीणों में दहशत

0

कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर में शनिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने बाड़े में बंधीं पांच भेड़ों का गला रेत दिया। वहीं, एक भेड़ गंभीर रूप से घायल है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फिलहाल पुलिस इसे हिंसक जानवरों का हमला बता रही है।थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी पशुपालक कालीचरण चक्रवर्ती ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार रात भेड़ों को घर के पीछे बने बाड़े में बांधकर सो गए थे। सुबह जब वह भेड़ों को बाहर निकालने पहुंचे तो बाड़े में पांच भेड़ें मरी पड़ी थीं। एक घायल भेड़ तड़प रही थी। ग्रामीणों के अनुसार धारदार हथियार से भेड़ों की हत्या की गई।उधर, मामले की सूचना पर पहुंची कंचौसी चौकी व थाने फोर्स ने घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार भेड़ों पर किसी हिंसक जानवर ने हमला किया है लेकिन ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। भेड़ों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं जो किसी हिंसक जानवर के पंजे या दांतों के बजाय धारदार हथियार से किए गए हमले की ओर इशारा कर रहे हैं।

कालीचरण ने बताया कि इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कहा है जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो सके। क्षेत्रीय वन अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जंगली जानवरों के पंजे के निशान मिले हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायन त्रिपाठी ने बताया कि पशु चिकित्सक को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मधवापुर पहुंचे डीएम-एसपी
कंचौसी क्षेत्र के गांव मधवापुर अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले का है। सुबह घटना की जानकारी के बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती गांव पहुंचे। वहां उन्होंने पशुपालक को सांत्वना दी। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच भी की। डीएम ने पशुपालक को जांच रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

नवीमोहन में 18 भेड़ों को मारने की गुत्थी भी अनसुलझी

दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नवीमोहन में मारी गईं 18 भेड़ों की गुत्थी भी अभी तक नहीं सुलझ सकी है। सहायल थाना क्षेत्र के गांव नवीमोहन और मधवापुर गांव में हुई घटनाओं के बाद ग्रामीणों में रोष है। नवी मोहन में हुई घटना के वक्त गांव की बिजली गुल थी जो किसी साजिश की ओर इशारा करती है। इस घटना में 11 भेड़ें घायल भी मिली थीं। उस दौरान पुलिस जांच में किसी धारदार हथियार से हमले की बात सामने आई थी, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। (संवाद)

फोटो-13-घटनास्थल पर जांच करते थाना प्रभारी निरीक्षक मौजूद ग्रामीण। संवाद