Wednesday, February 25, 2026
Home Blog Page 150

Blood Group: इन ब्लड ग्रुप वालों को है बीमारियों का अधिक खतरा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

0

नेशनल डेस्कः क्या आप जानते हैं कि आपका रक्त समूह (Blood Group) न केवल यह तय करता है कि आप किसे रक्तदान कर सकते हैं या किससे रक्त प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि यह आपके समग्र स्वास्थ्य से भी गहराई से जुड़ा होता है? विशेषज्ञों का कहना है कि हमारा रक्त समूह विभिन्न बीमारियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकता है।

पोषण विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक डॉ. शेल्डन ज़ब्लो बताते हैं कि व्यक्ति का रक्त समूह उसकी कई शारीरिक प्रवृत्तियों और रोगों के खतरे को निर्धारित करता है। उनका कहना है, “रक्त समूह के आधार पर किसी व्यक्ति में अलग-अलग बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।”

हृदय रोग का खतरा

डॉ. ज़ब्लो के अनुसार, रक्त समूह AB और B वाले लोगों में हृदय रोग की संभावना अधिक होती है। इसका कारण है, शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन की अधिक मात्रा, जो रक्त के थक्के बनने से जुड़ी होती है। वहीं, रक्त समूह O वाले व्यक्तियों में हृदय संबंधी समस्याएँ अपेक्षाकृत कम पाई जाती हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऐसे लोग प्रदूषित वातावरण से दूर रहें, घर के अंदर व्यायाम करें, हृदय के लिए संतुलित आहार लें, धूम्रपान से बचें और नियमित रूप से हृदय की जांच करवाएँ।

पेट के अल्सर का जोखिम

हालाँकि O रक्त समूह वाले लोग हृदय के मामले में कुछ हद तक सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन इन्हें पेट के अल्सर का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा, A रक्त समूह वाले व्यक्तियों में पेट के कैंसर का खतरा ज़्यादा देखा गया है। स्वस्थ रहने के लिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आहार में साबुत अनाज, मछली, फल और सब्ज़ियाँ शामिल करें, नियमित रूप से कम से कम 40 मिनट व्यायाम करें और धूम्रपान से दूरी बनाए रखें।

दृष्टि क्षीणता और स्मृति हानि

AB रक्त समूह वाले लोगों में उम्र बढ़ने के साथ दृष्टि कमजोर होने की समस्या विकसित हो सकती है। इसके अलावा, रक्त में प्रोटीन असंतुलन के कारण इन लोगों में स्मृति हानि (Memory Loss) की संभावना भी बढ़ जाती है।

रक्त का थक्का जमना और स्ट्रोक का खतरा

A और B रक्त समूह वाले व्यक्तियों में रक्त का थक्का जमने की समस्या अधिक देखी जाती है, जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

यदि आपका रक्त समूह A है, तो तनाव प्रबंधन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। डॉ. ज़ब्लो के अनुसार, इस समूह वाले लोग तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का अधिक स्राव करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। स्वस्थ मानसिक स्थिति बनाए रखने के लिए, नियमित व्यायाम करें और हर रात कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद अवश्य लें।

राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा की बड़ी मांग, बिहार चुनाव दोबारा कराए जाएं, चुनाव आयोग की वजह से जीती BJP

0

इंदौर (सचिन बहरानी): नेता विपक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने एक बड़ी मांग कर डाली है। वाड्रा ने बिहार  में हुए चुनाव को दोबारा से कराने की मांग कर दी है। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग को घेरा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता चुनाव परिणामों से खुश नहीं है।

दोबारा से चुनाव हुए तो रिजल्ट जरुर पलटेगा-राबर्ट वाड्रा

 

PunjabKesari

जो भी नतीजे आए हैं वो चुनाव आयोग के कारण हुआ है।  चुनाव आयोग की मदद से ही ऐसे परिणाम आए हैं। इन रिजल्ट से कोई भी सहमत नहीं है । वाड्रा ने दावा किया है कि दोबारा से चुनाव हुए तो रिजल्ट जरुर पलटेगा। इसके लिए राहुल गांधी से सभी युवा जुड़ेंगे और लोकतंत्र के लिए आंदोलन करेंगे। देश को बदलाव चाहिए, जो भी गलत यह सरकार कर रही हैं वो आज के युवा को पसंद नहीं, इसके लिए हम लड़ेंगे।

17 नवम्बर को उज्जैन, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन और नर्मदा स्नान करेंगे वाड्रा

आपको बता दें कि  रॉबर्ट वाड्रा दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मध्य प्रदेश पहुंचे हैं। रविवार शाम को वो इंदौर के देवी अहिल्या होलकर हवाई अड्डे पर पहुँचे, जहां से सीधे खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वो उज्जैन आते हैं , मेरा भरोसा हैं कि शिव की शक्ति मिलती हैं ।  मेरा धार्मिक दौरा पूरे देश में होता हैं और यही से शुरू होता है ।

शहीद वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण

0

लखनऊ- शहीद वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण, रक्षा मंत्री, सीएम ने प्रतिमा का अनावरण किया, वीरांगना ऊदा देवी को विनम्र श्रद्धांजलि-सीएम, 1857 का केंद्रीय बिंदु उत्तर प्रदेश था- सीएम, ऊदा देवी का स्मरण हम सब करते हैं- सीएम, ‘सिकंदरबाग में उन्होंने 36 अंग्रेजों को ढेर किया था’, ऊदा देवी का बलिदान हम लोगों को प्रेरणा देता है-CM

 

पशु प्रेमियों का कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन

0

लखनऊ- पशु प्रेमियों का कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन , शकुंतला विश्वविद्यालय छात्र भी प्रदर्शन में शामिल, SC के फैसले को वापस लेने की मांग को प्रदर्श, हजरतगंज के मोती महल लॉन में जोरदार प्रोटेस्ट

आधी रात सड़क पर रोती दिखी युवती,

0

कानपुर -आधी रात सड़क पर रोती दिखी युवती, मेरी मदद कर दो- इन्होंने मुझे मारा- युवती, होटल में रेप की कोशिश का आरोप लगाया, कुछ युवकों ने जबरदस्ती शराब पिलाई- युवती, विरोध करने पर फोन छीनकर फरार हुए साथी, होटल के CCTV खंगाले जा रहे, जांच जारी, बर्रा थाना मिड नाइट होटल के बाहर का मामला

 

ईसाई प्रार्थना सभा में बजरंग दल का हंगामा,

0

मेरठ -ईसाई प्रार्थना सभा में बजरंग दल का हंगामा, हिंदुओं के धर्मांतरण का लगाया आरोप, एक घर मे चल रही प्रार्थना सभा में हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू किए, पुलिस जांच में धर्मांतरण का आरोप निकला झूठा, ईसाई समाज ने आरोपों को पूरी तरह किया खारिज, रविवार के चलते ईसाई समुदाय कर रहा था प्रार्थना, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मसीहीपुरम का मामला

 

पुलिस अधीक्षक की वाहन में ब्लैक फिल्म पर सख्ती,

0

ललितपुर- पुलिस अधीक्षक की वाहन में ब्लैक फिल्म पर सख्ती, चेकिंग में 16 वाहनों से निकाली गई ब्लैक फिल्म, शहर के एलाइट/ सावरकर चौराहे पर की गई चेकिंग , ललितपुर के प्रमुख चोराहों पर चल रहा है अभियान

 

 

पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों को किया गिरफ्तार,

0

रायबरेली:- पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों को किया गिरफ्तार, मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थे दोनों , विक्की, सरवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को पीट पीटकर किया था अधमरा, शहर कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

 

 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला

0

कौशाम्बी- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला, रेप करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, थाना पश्चिम शरीरा में मुकदमा हुआ था दर्ज, फोटो-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, पुलिस ने अरविन्द तिवारी को पकड़कर भेजा जेल

 

पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई ,

0

कौशाम्बी- पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई , गांजे की खेप के साथ 2 अभियुक्त अरेस्ट, 11 किलो 558 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार, मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये, आरोपी कार में लेकर जा रहे थे गांजे की खेप, फतेहपुर के प्रतीक सिंह, लवलेश सिंह गिरफ्तार