जालौन, डोमिनोज स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की है, पिज्जा और पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, खराब खाने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है, स्टोर के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
लखनऊ, क्राइम ब्रांच ने फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, ऑपरेशन फेक जॉब के तहत 3 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए हैं, आरोपी बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे और फर्जी HR बनकर ऑफर लेटर व जॉइनिंग लेटर देते थे, पुलिस ने 6 मोबाइल, 14 सिम, 10 डेबिट कार्ड, एक कार, 213 फर्जी जॉब एग्रीमेंट लेटर और क्लाइंट डेटा शीट बरामद की है, कई राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई, मामला विभूतिखंड थाने में दर्ज है।
DRDO ने पटाखों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया..!!
१. इस मामले में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
२. चेन्नई और मुंबई में चलाए गए अभियानों के दौरान लगभग 35 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे जब्त।
*इस काम में सीएफएस के एक कर्मचारी की सक्रिय मिलीभगत सामने आई। और सीएफएस कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।*