अजीतमल। बाबरपुर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में बुधवार को खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राज और कपिल टीम के बीच हुए मुकाबले में कपिल की टीम विजेता बनी।प्रतियोगिता के लिए विद्यालय द्वारा दो टीमों का चयन किया गया। इसमें राज और कपिल को टीम कैप्टन बनाया गया। दोनों कप्तानों ने अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। दोनों टीमों के साथ टॉस कराया गया। इसमें कपिल की टीम ने जीत हासिल की। राज की टीम को पहले रनिंग लेनी पड़ी।
Auraiya News: सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, युवाओं ने शुरू की तैयारी
औरैया। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होते ही जिले भर के युवाओं में नई ऊर्जा भर गई है।आठ, नौ और 10 जून को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। महीनों से इंतजार कर रहे युवाओं के चेहरे पर अब उम्मीद की चमक दिखाई दे रही है।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस व समकक्ष 32679 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएसी, सिपाही विशेष सुरक्षा बल, सिपाही घुड़सवार पुलिस, जेल वार्डर पुरुष व जेल वार्डेन महिला पद पर परीक्षा होगी।सुबह जैसे ही तिथि घोषित होने की जानकारी मिली। शहर के पार्कों, स्टेडियमों, इंटर कॉलेजों के मैदानों और सड़कों पर दौड़ते युवाओं की टोलियां नजर आने लगीं। कोई लंबी दूरी की दौड़ लगा रहा है तो कोई स्टार्ट प्रैक्टिस, पुशअप, सिटअप और जंपिंग की तैयारी में जुटा है।
फिजिकल टेस्ट को ध्यान में रखते हुए फिटनेस ट्रेनिंग भी जोरों पर है। इधर, शहर के कोचिंग सेंटरों में भी रौनक लौट आई है। मॉक टेस्ट, रिवीजन क्लास और फिजिकल गाइडेंस सेशन शुरू हो गए हैं।
प्रशिक्षकों के अनुसार अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट और शारीरिक सहनशक्ति पर बराबर ध्यान देना होगा। कंचौसी, अछल्दा, बिधूना, सहार, अजीतमल और आसपास के गांवों में युवाओं के समूह सुबह-शाम दौड़ और व्यायाम करते नजर आ रहे हैं।
परीक्षा का इंतजार था
लंबे समय से परीक्षा का इंतजार था। तैयारी लगातार कर रहा था, पर अब इसकी रफ्तार बढ़ाने का समय आ गया है। पूरा भरोसा है कि इस बार चयनित हो जाएंगे।
– रामजी
तैयारी शुरू कर दी
सुबह अखबार के माध्यम से परीक्षा की तिथि घोषित होने की जानकारी मिली। तुरंत तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में अधिक समय नहीं है। फिजिकल की प्रैक्टिस भी आज से ही शुरू कर दी है।
– उत्कर्ष गुप्ता
उन्नाव भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत,
उन्नाव- भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, टक्कर के बाद बाइक सवारों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पति-पत्नी, दो मासूम बच्चों की मौत, बाइक सवार चारों की मौके पर ही मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक हुआ फरार, CCTV से आरोपी चालक की तलाश जारी, सोहरामऊ थाना क्षेत्र की घटना
इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत,
बदायूं- इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, आंखों का इलाज कराने अस्पताल गया था, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी हालत, इंजेक्शन के तुरंत बाद मौत का दावा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा वजीरगंज का मामला

