रायबरेली- तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, हादसे में बाइकों के उड़े परखच्चे, बाइको में सवार 2 युवक गंभीर घायल, घायलों को पहुचाया गया CHC, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना
प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ
. 🔸वायुसेना प्रमुख का ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बड़ा खुलासा: पाकिस्तान के 6 से 7 जेट मार गिराए थे
🔸जनरल द्विवेदी की पाक को बड़ी चेतावनी: ‘तय कर लो दुनिया के नक्शे पर रहना है या मिटना’ आर्मी चीफ का PAK को अल्टीमेटम
🔸ट्रंप के गाजा प्लान पर राजी हुआ हमास, सभी इजरायली बंधकों को करेगा रिहा
🔸12 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल… POK में PAK के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन
🔸राहुल में कौन सी प्रतिभा, जिसके लिए विदेशी विश्वविद्यालय उन्हें बुलाते हैं: BJP
🔸जिस थाली में खाया उसी में किया छेद, PAK ने ट्रंप के गाजा प्लान को दिया झटका
🔸’कानून व्यवस्था संभालो, झूठे आरोप भारत पर मत थोपो’ बांग्लादेश को MEA ने फटकारा
🔸राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा
🔸अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज जलाने पर होगी एक साल की जेल, राष्ट्रपति ट्रंप ने जारी किया आदेश
🔸केंद्रीय जांच रिपोर्ट में खुलासा : खांसी की दवाओं में जहरीले रसायन नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी किया गाइडलाइन
🔸भारत का स्वर्ण भंडार 2.2 बिलियन डॉलर बढ़ा, कुल विदेशी मुद्रा भंडार 700.2 बिलियन डॉलर के करीब
🔸वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- टैरिफ जैसे झटके झेलने में सक्षम भारतीय अर्थव्यवस्था, रूस से तेल खरीदना जारी रहेगा
🔸हनुमानगढ़ में गुरुद्वारे पर कब्जे का विवाद, हिंसक झड़प:बच्चों समेत 8 घायल, बाहरी लोग जबरन घुसे; स्कूल बंद, 15 थानों की पुलिस तैनात
🔸भारत रूस से और S-400 डिफेंस सिस्टम खरीद सकता है:S-500 खरीदने पर विचार करेगा; दिसंबर में पुतिन के भारत दौरे के समय डील संभव
🔸जुबिन गर्ग मौत मामले में साथी की गवाही ने चौंकाया; साजिश और जहर देने का दावा
🔸बुलडोजर ऐक्शन से नहीं, कानून के शासन से चलता है देश; फिर क्यों बोले CJI गवई
🔸रोहित-विराट की धमाकेदार वापसी! AUS सीरीज से पहले आज हो सकता है टीम का ऐलान
🔸प्रधानमंत्री 4 अक्टूबर को 62,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का करेंगे अनावरण
🔹IND vs WI 1st Test Day 2 Stumps : राहुल-जुरेल-जडेजा के शतक, भारत ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी रह सकती है परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।
Dussehra 2025 : लखनऊ में 109 जगहों पर रावण दहन, सुल्तानपुर, गोंडा में लगे जय श्रीराम के जयकारे
Dussehra 2025 : पूरे देश में आज विजयादशमी मनाया जा रहा है। लखनऊ में 109 जगहों पर रावण दहन हुआ। ऐशबाग रामलीला मैदान में 65 फीट रावण बनाया गया था। वहीं, अंबेडकरनगर में 40 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ। सीतापुर में 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। जबकि गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, बाराबंकी में 20 से 23 फीट तक रावण का दहन हुआ।
असत्य पर सत्य की जीत हुई
लखनऊ में 109 जगहों पर रावण का दहन किया गया। इस दौरान कई जगह पर जय श्रीराम के नारे लगे। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दहशरा पर्व की बधाई दी। इस दौरान पुलिस ड्रोन कैमरों से निगरानी करती रही। लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की।
मौत की खबर सुनते ही फूट- फूटकर रोया पिता, बोला- IIT ने मेरे बेटे को निगल लिया, हॉस्टल के कमरे में छात्र का लटका मिला था शव
कानपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर (आईआईटी-के) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के एक छात्र को उसके छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साथियों ने उसके बंद कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी दी थी। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी धीरज सैनी (22) छात्रावास-एक के अपने कमरा संख्या 123 से कई दिनों से बाहर नहीं निकला था।
कमरे नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) रंजीत कुमार ने बताया कि उसके बंद कमरे से बुधवार को दुर्गंध आने पर साथियों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर छात्र का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका पाया गया। पुलिस ने बताया कि वहां आत्महत्या से पहले लिखा गया कोई पत्र (सुसाइड नोट) बरामद नहीं हुआ है। पीड़ित छात्र ने कुछ दिन पहले अपने परिवार को बताया था कि वह दिसंबर में घर लौटेगा।
पिता बोले- आईआईटी ने मेरे बेटे को निगल लिया
एसीपी ने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो आगे की जांच की जाएगी।” धीरज के पिता सतीश सैनी मिठाई की एक दुकान चलाते हैं। सैनी ने पुलिस को बताया, ‘‘आईआईटी-के ने मेरे बेटे को निगल लिया। वह मेरा हीरा था। मैं बता नहीं सकता कि मैंने उसे पढ़ाने के लिए कितनी मेहनत की।
दिसंबर में घर आने वाला था धीरज
उन्होंने बताया कि धीरज ने आखिरी बार कुछ दिन पहले ही अपनी बड़ी बहन से बात करके बताया था कि वह दिसंबर में घर आएगा और उसे मार्च तक ‘कैंपस प्लेसमेंट’ के जरिये नौकरी मिलने की उम्मीद है। छात्रावास के साथियों के अनुसार, धीरज शांत रहता था। साथियों ने मान लिया था कि संभव है धीरज छुट्टी पर घर गया होगा, इसलिए जब तक उसके कमरे से दुर्गंध नहीं आने लगी, तब तक किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया।
संभल में जहां चली थीं गोलियां, अब वहां पुलिस की पहरेदारी! मासूम आयशा ने नई पुलिस चौकी का किया उद्घाटन, गूंजे ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ के नारे
Sambhal News: 24 नवंबर की हिंसा से प्रभावित हिंदू पूरा खेड़ा पक्का बाग चौराहा, जहां कभी गोलियां चली थीं और भय का माहौल था, अब सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक बन गया है। मंगलवार को यहां बनी नई पुलिस चौकी का उद्घाटन मासूम बच्ची आयशा के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर ने केवल एक नई शुरुआत को चिह्नित नहीं किया, बल्कि नारी सशक्तिकरण का भी संदेश दिया।
हिंसा की जगह बना सुरक्षा का किला
संभल प्रशासन ने बीते वर्ष की हिंसक घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा को मजबूत करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में नखासा थाना क्षेत्र अंतर्गत पक्का बाग चौराहे पर पुलिस चौकी का निर्माण हुआ। जहां एक समय दहशत थी, अब कानून व्यवस्था की निगरानी होगी।
बेटी आयशा के हाथों उद्घाटन, उमड़ा उत्साह
पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में जब छोटी बच्ची आयशा ने रिबन काटा, तो पूरा माहौल तालियों की गूंज और ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ के नारों से भर गया। डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत कई प्रशासनिक अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे।
39 नई चौकियों की योजना, बेटियां बनेंगी प्रतीक
जिला प्रशासन ने हिंसा के बाद 39 नई सुरक्षा चौकियों की स्थापना की योजना बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों और चौकियों के उद्घाटन में बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे समाज में सम्मान, सुरक्षा और शक्ति का संदेश जाए।
सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता…दहशत में लोग
इंटरनेशनल डेस्कः इंडोनेशिया के वेस्ट पापुआ (West Papua) इलाके में आज सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ (GFZ) ने दी है। भूकंप का केंद्र वेस्ट पापुआ क्षेत्र में दर्ज किया गया। यह 10 किलोमीटर की गहराई (करीब 6.2 मील) पर आया, जिसे अपेक्षाकृत उथला भूकंप माना जाता है। इस तरह के भूकंप आमतौर पर ज़्यादा नुकसानदेह साबित हो सकते हैं क्योंकि झटके सतह पर तेज़ी से महसूस होते हैं।
स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव टीमों को अलर्ट कर दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि झटकों के बाद आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले हल्के झटके) आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आसपास के क्षेत्रों में इमारतों और जनजीवन पर असर की जांच की जा रही है। भूकंप के झटके तीव्र थे कि लोग इससे दहशत में आ गए।
वेस्ट पापुआ क्यों संवेदनशील है?
इंडोनेशिया का यह इलाका पैसिफिक “रिंग ऑफ फायर” में आता है। यह वह क्षेत्र है जहां दुनिया के सबसे ज़्यादा भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती हैं। हर साल इंडोनेशिया में सैकड़ों छोटे-बड़े भूकंप दर्ज किए जाते हैं। 2018 में यहां आए भयंकर भूकंप और सुनामी में हज़ारों लोगों की जान चली गई थी।
अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ऊँची इमारतों या समुद्र तट के पास जाने से बचने की अपील की है।
इस राज्य में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई जिसका असर दुर्गा पूजा उत्सव के अंतिम दिन विजयादशमी पर आयोजित कार्यक्रमों पर भी पड़ा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छह अक्टूबर की सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि मौसम की इस प्रणाली के तट की ओर बढ़ने और बृहस्पतिवार रात तक गोपालपुर एवं पारादीप के बीच ओडिशा और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। राज्य में बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहे और मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई जिससे उन लोगों का उत्साह फीका हो गया जो बृहस्पतिवार को विजयादशमी उत्सव मनाने के लिए उत्सुक थे।
आईएमडी ने बताया कि दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर) होने की संभावना है जबकि शुक्रवार सुबह तक कोलकाता और हावड़ा में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (सात-11 सेंटीमीटर) होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि तीन अक्टूबर की सुबह तक उत्तर 24 परगना, बांकुड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्धमान तथा दक्षिण बंगाल के पुरुलिया जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उसने अनुमान जताया कि बीरभूम में शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी और दक्षिण बंगाल के पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बर्धमान और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश होगी।
विभाग ने अनुमान जताया कि मौसम प्रणाली के कारण शुक्रवार से रविवार तक उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को शुक्रवार तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है क्योंकि पश्चिम बंगाल के तट पर और उसके आसपास 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
आईएमडी ने कोलकाता के लिए शुक्रवार सुबह तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो बार तेज बारिश होने की संभावना है। उसने कहा कि महानगर के निचले इलाकों में अस्थायी रूप से जलभराव हो सकता है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के तटीय इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश समुद्र तटीय पर्यटन शहर दीघा में (102 मिमी) दर्ज की गई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, जिन अन्य स्थानों पर अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई, उनमें सागर द्वीप (90 मिमी), कोंटाई (70 मिमी) और बशीरहाट (70 मिमी) शामिल हैं।

