Saturday, February 14, 2026
Home Blog Page 48

औरैया 300 रुपये में खेल महोत्सव, 1200 में वार्षिकोत्सव

0

औरैया। शासन स्तर से वार्षिकोत्सव व खेल महोत्सव के आयोजन को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें 300 रुपये में खेल महोत्सव और 1200 रुपये में वार्षिकोत्सव का आयोजन कराना है।इतने कम बजट ने शिक्षकों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। वहीं शिक्षक संगठनों में भी इसे लेकर नाराजगी है। वह आयोजन के लिए बजट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

वार्षिकोत्सव व खेल महोत्सव को लेकर जारी हुए निर्देश में तय बजट शिक्षकों के गले नहीं उतर रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वार्षिकोत्सव के लिए 1200 रुपये तो खेल महोत्सव के लिए स्कूल स्तर पर 300 रुपये की धनराशि तय की गई है।

शिक्षकों के अनुसार इतनी कम राशि में न तो गुणवत्तापूर्ण आयोजन संभव है और न ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य पूरे किए जा सकते हैं। खेल सामग्री, पुरस्कार, प्रमाणपत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, सजावट व जलपान जैसी व्यवस्थाएं जुटाना संभव नहीं दिख रहा है।

शिक्षकों का कहना है कि वास्तव में वार्षिकोत्सव और खेल महोत्सव को सार्थक बनाना है, तो प्रति विद्यालय कम से कम 10 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की जानी चाहिए।

बोले शिक्षक नेता, कैसे हो आयोजन
वार्षिकोत्सव के जरिये सालभर पढ़ाई करने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया जाता है, लेकिन 1200 रुपये में यह आयोजन संभव नहीं है। इस बजट को छात्र संख्या के अनुसार बढ़ाया जाना चाहिए।
-दीपक दुबे

खेल महोत्सव के जरिये बच्चों की प्रतिभाओं को मंच मिलता है, लेकिन 300 रुपये में एक स्कूल का आयोजन संभव नहीं है। खेल सामग्री से लेकर कई इंतजाम जरूरी होते हैं। बजट बढ़ना जरूरी है। -विपिन तिवारी

शासन के जो निर्देश आए हैं उसकी के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा। शिक्षकों की मांग से भी उच्चाधिकारियों और शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन का जो निर्णय होगा, उसका पालन किया जाएगा।
-संजीव कुमार, बीएसए।

फोटो-2-बीएसए कार्यालय।

फोटो-2-बीएसए कार्यालय।

फोटो-2-बीएसए कार्यालय।

फोटो-2-बीएसए कार्यालय।

बिधूना प्राइवेट अस्पताल से रेफर महिला की मौत

0

बिधूना। कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत में सुधार न होने पर इटावा रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।परिजन शव लेकर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल प्रशासन और परिजन में समझौता हो गया। इस पर परिजन ने पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव भेदपुर भूटा निवासी किशोरी देवी (60) को बीपी व सांस की मरीज थीं। दो दिन पहले दिक्कत बढ़ने पर बेटी ने बिधूना कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उपचार के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर ने इटावा ले जाने की बात कही। इटावा स्थित अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

हालांकि बाद में अस्पताल प्रबंधन और परिजन के बीच समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस मौके से चली गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
बिधूना कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।

बाराबंकी: गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस 15 फीट नीचे गिरकर पलटी, 55 यात्री थे सवार; 12 को आईं गंभीर चोटें

0
बाराबंकी: गोरखपुर से दिल्ली जा रही बस 15 फीट नीचे गिरकर पलटी, 55 यात्री थे सवार; 12 को आईं गंभीर चोटेंचीख पुकार सुनने के बाद के बीच हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भारी पुलिस बल ने राहत और बचाव  शुरू किया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संगम कुमार स्वयं राहत और बचाव कार्य में लग रहे।  घायलों का इलाज किया जा रहा है।

यूपी: आज से लखनऊ में जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

0

राजधानी लखनऊ 19 से 21 जनवरी तक राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगी। तीन दिवसीय सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, विधान परिषदों के सभापति तथा संसद के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। आयोजन की मेजबानी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे।

विधानभवन में होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन 19 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र को 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

विधानमंडलीय परंपरा के तहत यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष किसी न किसी राज्य में आयोजित होता है। पिछली बार इसका आयोजन कर्नाटक में हुआ था। उत्तर प्रदेश में यह चौथी बार आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले वर्ष 2015 में प्रदेश को इसकी मेजबानी मिली थी। सम्मेलन के समानांतर 19 जनवरी को विधानसभा और विधान परिषद सचिवों का अलग सम्मेलन भी होगा। वहीं, 20 जनवरी को मुख्य सत्र में विधायी संस्थाओं की भूमिका, संसदीय मर्यादा, कार्यकुशलता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

विधान भवन में 19 जनवरी से अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86वां और विधायी निकाय के सचिवों का 62वां सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर तीन दिन तक यातायात परिवर्तित रहेगा। तीन दिन शहर में वीआईवी मेवमेंट के कारण ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। 

बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

कार्यक्रम में अध्यक्ष, लोकसभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत अन्य शामिल होंगे। इसकी वजह से विधान भवन व इसके आस-पास 19 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस लोगाें को निकलवाएगी। इसके लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से डायवर्जन वाले मार्ग की ओर जाने से बचने की अपील की है।

जानिए कहां बदला रहेगा यातायात
– बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने जा सकेगा।- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेंगे। यह पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेगा।
– रॉयल होटल चौराहा से विधान भवन के सामने से हजरतगंज चौराहा की तरफ सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा की तरफ नो व्हीकल जोन रहेगा।
– वर्लिंग्टन (हुसैनगंज) चौराहा से सामान्य वाहन रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग या सदर होकर जा सकेगा।
– अशोक लाॅट चौराहा से यातायात रॉयल होटल चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह परिवर्तन चौक या वर्लिंग्टन चौराहा होकर जा सकेगा।
– संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहा से महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगी।
– केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाली बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें लोको चौराहा, कैंट या वर्लिग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर जाएंगी।
– गोमतीनगर की तरफ से आने वाली बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधान भवन की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगी। – सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधान भवन की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदरबाग चौराहे से राणा प्रताप मार्ग, बालू अड्डा, गांधी सेतू (1090) चौराहा या चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
– परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधान भवन की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएंगे।
– लालबत्ती चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ वाहन नहीं आ जा सकेंगे। ये बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज, कैंट होकर जाएंगे।

होटल द सेंट्रम व इसके आस-पास इस तरह होगा बदलाव

UP: Speakers of legislative assemblies from across the country will gather in Lucknow tomorrow, with the Lok

रिसिता मलबरी हाइट्स चौराहा से होटल द सेंट्रम की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह सेक्टर-सी पॉकेट-5 चौराहा, स्टेचू पार्क चौराहा या अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर को जा सकेगा।
– मरीमाता मंदिर चौराहा, लखनऊ पब्लिक स्कूल चौराहा से इस्कॉन मंदिर तिराहा से होटल द सेंट्रम की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह जयपुरिया स्कूल चौराहा या स्टेचू पार्क चौराहा होकर जा सकेगा।
नोट
– गोल्फ क्लब चौराहा से पांच कालीदास मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मार्टिन पुरवा रोड या बंदरियाबाग चौराहा होकर जा सकेगा।
– लामार्टिनियर चौराहा से पांच कालीदास मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह मार्टिन पुरवा रोड होकर जा सकेगा।
– 1090 चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह पीएनटी चौराहा या अंबेडकर उद्यान चौराहा होकर जा सकेगा।
– बंदरियाबाग चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात गोल्फ क्लब चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा होकर जा सकेगा।

विधान भवन के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
इस कार्यक्रम को देखते हुए विधान भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था पांच जोन और 13 सेक्टर में विभाजित की गई है। दिल्ली ब्लॉस्ट की घटना को ध्यान में रखकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की जाएगी। सम्मेलन 19 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरू होगा। हालांकि, 18 जनवरी से ही पीठासीन अधिकारी व विधायी निकाय के सचिव राजधानी पहुंचेंगे। इसके लिए अलग अलग इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। एटीएस के कमांडो भी मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा में पांच एएसपी, 13 डिप्टी एसपी, 45 इंस्पेक्टर, 460 दरोगा, 36 महिला दरोगा, 817 हेड कांस्टेबल, 143 महिला कांस्टेबल, 153 होमगार्ड, पांच प्लाटून पीएसी और बम निरोधक दस्ता समेत अन्य शामिल हैं। डीएम ने भी बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है।

SIR in UP: रामपुर सहित कई मुस्लिम बहुल इलाकों में कटे सबसे कम वोट, कुल 2.89 करोड़ मतदाता हुए सूची से बाहर

0

प्रदेश के कई मुस्लिम बहुल जिलों में औसत से कम वोट कटे हैं। मसलन, प्रदेश में कुल 18.70 प्रतिशत मतदाताओं के नाम कटे हैं। वहीं, मुस्लिम बहुल अमरोहा में यह 13.22 प्रतिशत ही है। जबकि, अमरोहा में मुस्लिम आबादी 40 फीसदी से ज्यादा है। आंकड़े बताते हैं कि मुस्लिम बहुल जिलों में या तो औसत से कम वोट कटे हैं या फिर उतने ही, जितने अन्य जिलों में कटे हैं।

27 अक्तूबर 2025 को फ्रीज की गई मतदाता सूची में कुल 15.44 करोड़ वोट थे। 6 जनवरी को जारी मसौदा मतदाता सूची में करीब 2.89 करोड़ मतदाता कम हो गए। आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में 19.26 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। प्रदेश के दस जिले ऐसे हैं जहां मुस्लिम आबादी 33-50 प्रतिशत तक है। इन जिलों में रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बलरामपुर, बरेली, मेरठ और बहराइच शामिल हैं। यहां की सीटों पर मुस्लिम वोटर चुनावी समीकरण प्रभावित करने वाले माने जाते हैं। इनमें रामपुर में सबसे ज्यादा 50.57 प्रतिशत मुस्लिम हैं।

लखनऊ में कटे सबसे ज्यादा नाम

आंकड़े बताते हैं कि रामपुर में 18.29 प्रतिशत, मुरादाबाद में 15.76 प्रतिशत, बिजनौर में 15.53 प्रतिशत, सहारनपुर में 16.37 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 16.29 प्रतिशत और अमरोहा में 13.22 प्रतिशत नाम मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। रामपुर समेत इन छह जिलों में वोट कटने का यह प्रतिशत प्रदेश के औसत (18.70 प्रतिशत) से कम है। अलबत्ता, बलरामपुर में 25.98 प्रतिशत, बरेली में 20.99 प्रतिशत, मेरठ में 24.65 प्रतिशत और बहराइच में 20.44 प्रतिशत वोट कटे हैं।

मुस्लिम बहुल जिलों के अलावा अन्य जिलों को देखें तो कई जिलों में वोट कटने का यह प्रतिशत कहीं ज्यादा है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत नाम कटे हैं। गाजियाबाद में 28.83 प्रतिशत, कानपुर नगर में 25.50 प्रतिशत, प्रयागराज 24.64 प्रतिशत, गौतमबुद्ध्रनगर 23.98 प्रतिशत, आगरा में 23.25 प्रतिशत, हापुड़ में 22.30 प्रतिशत और शाहजहांपुर में 21.76 प्रतिशत नाम मतदाता सूची से बाहर किए गए हैं।

हर बूथ पर बताया गया किसका नाम कटा

यूपी में सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को मसौदा सूची पढ़कर सुनाई गई। इसके साथ ही मतदाताओं के दावे और आपत्तियां भी ली गईं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गाजियाबाद में बूथों पर जाकर कामकाज का जायजा लिया। इस अवसर पर रिणवा ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत रविवार को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में रहकर मामलों की सुनवाई की।

सीईओ ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित बूथ की मतदाता सूची में अपना नाम जरूर चेक करें। अगर नाम शामिल न हो या किसी प्रकार की खामी हो, तो फार्म-6, 7 या 8 के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं।

याद रखें ये फॉर्म

फॉर्म 6 : नए मतदाताओं के लिए आवेदन।
फॉर्म 6 क : विदेश में निवास करने वाले मतदाताओं के लिए, बशर्ते उन्होंने वहां की नागरिकता न ली हो।
फॉर्म 7 : वर्तमान मतदाता सूची में प्रस्तावित नाम हटाने या जोड़ने के विरुद्ध आपत्ति के लिए आवेदन।
फॉर्म 8 : निवास स्थान परिवर्तन, प्रविष्टियों में सुधार, एपिक प्रतिस्थापन, दिव्यांग चिह्नांकन के लिए आवेदन।

Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर; दृश्यता कम होने से नूंह में पांच वाहन भिड़े, दो लोग जिंदा जले

0

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर बना हुआ है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को कई जगह तापमान माइनस में दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा। हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण पांच वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए।यूपी के अमरोहा में दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर दो घंटे में तीन रोडवेज बस समेत 50 से अधिक वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। कुछ अन्य स्थानों पर कोहरे के कारण वाहनों की भिड़ंत हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पहाड़ों पर कई जगह बारिश के साथ बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहीं। हरियाणा, दिल्ली से लेकर बिहार, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र तक घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में अमृतसर, दिल्ली में सफदरजंग, उत्तर प्रदेश में हिंडन, कानपुर और बरेली वायुसेना स्टेशन और आजमगढ़ और गुजरात के सूरत में दृश्यता शून्य रही। घने कोहरे के कारण ही नूंह में एक्सप्रेसवे पर जब एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया तो उसके पीछे पांच वाहन आपस में टकराते चले गए। इसमें एक डंपर और कंटेनर में भीषण आग गई और उसमें फंसे खलासी और ड्राइवर जिंदा जल गए।

यूपी-पंजाब सहित कई राज्यों में हादसे…कई की जान गई, 70 से ज्यादा घायल
कोहरे के कारण देशभर में कई जगह हादसे हुए। यूपी के बरेली में बस समेत कई वाहनों की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई और 24 घायल हुए। शाहजहांपुर में 7 लोग, बागपत में 8 और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर में 30 लोग घायल हो गए। पंजाब के बठिंडा में बस-ट्रक में भिड़ंत से दो की मौत हो गई। हरियाणा के अंबाला में हादसे में पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। असम में पीएसी की गाड़ी के डिवाइडर से टकराई, आठ जवान घायल हो गए।

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई।
  • बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में सभी जगह तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। सोनमर्ग में -8.9, शोपियां में -6.7 और श्रीनगर में -4.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
  • लद्दाख के द्रास में तापमान माइनस 20 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका की हावार्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, करेंगे ये विशेष कोर्स

दिल्ली में 5.3 डिग्री रहा पारा

  • राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों में 1.7 डिग्री के साथ पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा रहा।
  • यूपी में 3.5 डिग्री के साथ हरदोई सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ में 5.5 डिग्री व हरियाणा के नारनौल में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

23 तक रह सकता है कोहरा: मौसम विभाग के अनुसार, 24 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, 23 जनवरी तक कोहरे का असर बना रहेगा।

रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान को बताया अपना आदर्श, ‘मर्दानी 3’ एक्ट्रेस के लिए क्या हैं सच्ची दोस्ती के मायने?

0

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों ने साथ में ‘कुछ कुछ होता है,’ ‘चलते चलते,’ और ‘पहेली’ जैसी कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया है। पिछले साल 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दोनों को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। शाहरुख को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर और रानी को ‘मिसेज चटर्जी vs नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। हाल ही में रानी ने शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती के अलावा कई बातों का खुलासा किया।

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बारे में रानी की राय
हाल ही में जूम के एक इंटरव्यू में रानी ने बताया कि शाहरुख और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का पल बहुत खास और पर्सनल था। यह उनके साल पुराने रिश्ते और साथ के सफर का प्रतीक है। रानी ने कहा, ‘जैसे बचपन से दोस्त स्कूल-कॉलेज साथ जाते हैं और जीवन में एक-दूसरे की मदद करते हैं, वैसे ही यह पुरस्कार जीतना और भी खास हो जाता है, क्योंकि हम साथ शुरू हुए थे।’

शाहरुख को अपना आदर्श मानती हैं रानी
रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनसे एक प्रोफेशनल, इंसान और एक्टर के रूप में बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, ‘शाहरुख 35 साल से और मैं 30 साल से इंडस्ट्री में हूं। अवॉर्ड मिले या न मिले, हमने हमेशा अपनी फिल्मों में पूरा जोर लगाया। उस दिन यह जीत और भी स्पेशल लगी।’

रानी ने बताए सच्ची दोस्ती के मायने
रानी ने ‘कुछ कुछ होता है’ के समय से करण जौहर, सलमान खान, काजोल और शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सच्ची दोस्ती तब बनती है जब आप ‘कोई नहीं’ होते हैं। ऐसे दोस्त आपको वैसे ही प्यार करते हैं जैसे आप हैं, न कि आगे क्या बनेंगे। रानी ने कहा, ‘दोस्ती में कोई लेन-देन नहीं होता। जितना प्यार दोगे, उतना ही मिलेगा। यह विश्वास, ईमानदारी और भावनात्मक साथ पर टिकी होती है। मेरी दोस्ती इसलिए इतने साल तक चलीं क्योंकि हमने कभी बदले में कुछ नहीं मांगा, सिर्फ प्यार, दया और भरोसा दिया।’

कब रिलीज होगी रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’?
रानी मुखर्जी जल्द ही ‘मर्दानी 3’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक्शन-थ्रिलर सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें रानी फिर से बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी।

New Coach: क्या बरखार्ड बनेंगे भारत के नए जेवलिन थ्रो कोच? जर्मनी के जूलियन वेबर के साथ काम कर चुके, जानें

0

नीरज चोपड़ा की ओलंपिक में दोहरी सफलता के बाद जेवलिन थ्रोअरों (भाला फेंक) की फैक्ट्री बन चुके भारत में प्रतिभाओं को तराशने के लिए एक और जर्मनी के दिग्गज कोच सेवाएं ली जा रही हैं। यू हॉन और नीरज की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले क्लास बार्टोनिएट्ज के बाद भारतीय एथलेटिक महासंघ (एएफआई) अब बीते वर्ष 91.51 मीटर भाला फेंकने वाले जर्मनी के जूलियन वेबर के कोच बरखार्ड लुक्स पर दांव लगाने जा रहा है। बरखार्ड और एएफआई के बीच कुछ दौर की बातचीत हो चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो रियो ओलंपिक चैंपियन थामस रोहलर और बरनार्ड सीफर्ट जैसे जेवलिन थ्रोअरों को प्रशिक्षित कर चुके बरखार्ड जल्द भारतीय जेवलिन थ्रोअरों को प्रशिक्षित करते नजर आएंगे।

जर्मनी को दिलाई हैं विश्वस्तरीय सफलताएं
बरखार्ड जेवलिन थ्रो में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और शीर्ष स्तर के जर्मन थ्रोअरों को विश्व स्तरीय सफलता दिलाने के लिए जाने जाते हैं। वह तकनीक को निखारने और मानसिक तैयारी में अपनी विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध हैं। बरखार्ड को जर्मन भाला फेंक में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। एएफआई के सूत्रों का कहना है कि हमारे पास इस वक्त जेवलिन थ्रों में कई अच्छी प्रतिभाएं हैं। इनके लिए हमें एक से अधिक विदेशी प्रशिक्षक की जरूरत है। इस वक्त हमारे पास सर्गेई माकारोव जेवलिन कोच के रूप में हैं, लेकिन हम दूसरे कोच के रूप में बरखार्ड को बुलाने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि उनके साथ हमारा अनुबंध जल्द सिरे चढ़ जाएगा।

नीरज अपना कोच खुद तय करेंगे
यह तय नहीं है कि बरखार्ड नीरज के साथ जुड़ेंगे। सूत्रों का कहना है कि नीरज को अपना कोच तय करने के लिए स्वतंत्र किया गया है। यह उनकी इच्छा पर निर्भर है कि वह किस कोच के साथ तैयारियां करेंगे। अभी उन्होंने अपने पुराने कोच जय चौधरी के साथ कोचिंग का फैसला किया है। अगर वह निकट भविष्य में किसी विदेशी कोच की मांग करेंगे तो उसे पूरा कराया जाएगा। बरखार्ड की सेवाएं फिल्हाल जूनियर जेवलिन थ्रोअरों और अन्य उभरते थ्रोअरों के लिए ली जाएंगी। बरखार्ड ने वेबर को जर्मनी के पॉट्सडेम में तैयारियां कराईं और बीते वर्ष पहली बार उन्हें 90 मीटर की दूरी पार करवाई।

मऊ धर्म परिवर्तन के आरोप में एक्शन,

0

मऊ – धर्म परिवर्तन के आरोप में एक्शन, पुलिस ने 8 लोगो को लिया हिरासत में, ईसाई धर्म की कराई जा रही थी पूजा, ईसाई धर्म में शामिल करने का आरोप, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस , सैकड़ों की संख्या में लोग कर रहे थे पूजा, शहर के निज़ामुद्दीनपूरा क्षेत्र का मामला

लखनऊ पीएम आवास योजना शहरी 2.0 का कार्यक्रम,

0

लखनऊ- पीएम आवास योजना शहरी 2.0 का कार्यक्रम, कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद, लाभार्थियों को अनुदान राशि ट्रांसफर करेंगे CM, 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर, 2 हजार करोड़ की अनुदान राशि ट्रांसफर की जाएगी