Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 100

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। ऑफिस या घर के काम में आप व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यालय में काम को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उसके साथ घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिशते बेहतर बने रहेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यालय का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने अधिकारी की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहे खोल देगा। सभी रूके काम पूरे होंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी दोस्त को जन्मदिन की प्रेषित कर सकते हैं। आप कार्यालय के किसी नए कार्य के लिये योजना बनाएगें। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। कार्यालय में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सब कुछ आपके अनुरूप रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।

 

Auraiya: साली के प्यार में जीजा मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद उतरा

0

सहार थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साली के प्यार में पागल बताए जा रहे एक युवक ने गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। युवक की पहचान शहरुद्दीन उर्फ शेरा पुत्र अब्दुल हमीद उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया कि उसने खुद 112 पर सूचना दी थी कि वह स्वयं अपनी साली अंजली पुत्री रसीद खां, निवासी पिपरौली, थाना बेला क्षेत्र से प्रेम संबंध को लेकर मानसिक रूप से परेशान था।

परिजनों के अनुसार शहरुद्दीन की शादी रूबी से हुई है, जिससे उसका दो वर्ष का एक बेटा असद है। पत्नी और बच्चा घर पर ही रहते हैं। युवक के पिता अब्दुल हमीद ने बताया कि शहरुद्दीन काफी समय से घरवालों को परेशान कर रहा था और आए दिन विवाद करता रहता था। सोमवार सुबह अचानक वह घर से निकलकर गांव के बाहर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार करने लगा।

टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहार थाना प्रभारी रमेश सिंह, उप निरीक्षक अब्दुल सत्तार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था और लगातार साली को बुलाने की जिद करता रहा।

लगभग चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने बेला थाना क्षेत्र से युवक की साली अंजली को मौके पर बुलवाया। साली के पहुंचते ही युवक शांत हुआ और मोबाइल टावर से नीचे उतर आया।  साथ में एक बोतल पैट्रोल भी अपने ऊपर डाल लिया। पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई।

घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना रहा कि प्रेम प्रसंग किस तरह पूरे परिवार और समाज के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और युवक की काउंसलिंग कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

एटा कोडीन कफ सिरप की मिली बड़ी खेप

0

एटा- कोडीन कफ सिरप की मिली बड़ी खेप, आगरा नारकोटिक्स टीम, पुलिस ने पकड़ा, 25 लाख रुपए की 47 पेटी सिरप मिली, मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, अलीगंज क्षेत्र के नकटी कला का मामला

बार बार काटने वाले कुत्तों को होगी कैद,

0

कानपुर- बार बार काटने वाले कुत्तों को होगी कैद, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में रखा जाएगा, कुत्तों को दी जाएगी उम्र कैद की सजा, आवारा कुत्तों और पालतू कुत्ते भी शामिल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी

 

कानपुर डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, पत्नी की मौत,

0

कानपुर- डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति प्राथमिक उपचार के बाद हैलेट रेफर, घाटमपुर क्षेत्र के नवेड़ी इलाके की घटना

लखनऊ- KGMU में धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला, KGMU में हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन,

0

लखनऊ- KGMU में धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला, KGMU में हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन, वीएचपी और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, आरोपी डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग, प्रदर्शनकारियों ने KGMU परिसर में लगाए नारे, KGMU वीसी ने जांच का दिया आश्वासन, दोषी पाए जाने पर होगी सख़्त कार्रवाई- वीसी

लखनऊ एक्सप्रेसवेज के विकास में बाधाएं की जाएगी दूर,

0

लखनऊ- एक्सप्रेसवेज के विकास में बाधाएं की जाएगी दूर, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए 1246 करोड़ का प्रावधान, जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे किया जा रहा लिंक, प्रस्तावित धनराशि से भूमि अधिग्रहण में आएगी तेजी, गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 1,835 करोड़ का प्रावधान, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 100 करोड़ का प्रावधान, निवेश प्रोत्साहन के लिए भी धनराशि की व्यवस्था

 

लखनऊ यूपी विधानसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा,

0

लखनऊ- यूपी विधानसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा, वंदे मातरम् हमारी ऐतिहासिक चेतना है-शिवपाल, वंदे मातरम् को राजनीति में घसीटा जा रहा-शिवपाल, यह राष्ट्र की आत्मा का गीत है- शिवपाल, यूपी में किसानों को खाद नहीं मिल रही-शिवपाल, भर्तियों के पेपर लीक हो रहे है- शिवपाल, SIR में विपक्ष के वोट काटे जा रहे- शिवपाल, आप नाम बदलने में माहिर है- शिवपाल, राष्ट्रभक्ति नारों में नहीं नीयत में होती है-शिवपाल, वंदे मातरम् संविधान की आत्मा है- शिवपाल, वंदे मातरम् को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा, क्या बेरोजगार नौजवान वंदे मातरम् नहीं बोलता? देशभक्ति दबाव नहीं दिल से निकलती है-शिवपाल

 

लखनऊ विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी, कफ सिरप मामले में कार्रवाई जारी- सीएम,

0

लखनऊ- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री योगी, कफ सिरप मामले में कार्रवाई जारी- सीएम, विपक्ष को तथ्यों को जानकारी नहीं- सीएम, यूपी में कोडीन सिरप से मौत नहीं- सीएम, कोल्डरिफ सिरप से भी यूपी के बाहर मौत हुई, यूपी में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी हुई है-सीएम, 77 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं- सीएम, कोडीन का यूपी में प्रोडक्शन नहीं होता-सीएम, NDPS एक्ट की कार्रवाई को कोर्ट ने सही माना, विपक्ष को तथ्यों की जानकारी नहीं है- सीएम, कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा-CM योगी, होल सेलर को सपा ने लाइसेंस दिया था-सीएम, वक्त आने पर बुलडोजर की कार्रवाई होगी-सीएम, अमित यादव सपा का पदाधिकारी है- सीएम, अमित यादव सपा की युवजन सभा से जुड़ा है-CM, मिलंद यादव, शुभम जायसवाल का साझेदार है-CM, कोडीन सिरप केस का सरगना सपा से जुड़ा है-CM, सभी जानते है माफिया के साथ किसके रिश्ते-CM, 2024 में अमित यादव दुबई गया था- सीएम, आलोक सिपाही है पक्का सपाई- सीएम योगी, हमारी सरकार ने आलोक को बर्खास्त किया-CM, शुभम जायसवाल के भी सपा नेताओं से संबंध-CM, अखिलेश यादव के साथ अमित यादव की फोटो-CM, अमित यादव के खाते से अवैध लेनदेन- सीएम, हम आपको फातिहा पढ़ने लायक नहीं छोड़ेंगे-CM

BJP विधायक से व्हीलचेयर लेकर फोटो खिंचवाते ही बुजुर्ग ने किया चौंकाने वाला काम—वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

0

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा से बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद सुर्खियों में हैं। वायरल वीडियो में विधायक को एक स्वस्थ व्यक्ति को फोल्डिंग व्हीलचेयर पर बैठाकर फोटो और वीडियो बनवाते देखा जा सकता है। इसके बाद वही व्हीलचेयर उस व्यक्ति के पिता को दी गई। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और विधायक दोनों की जमकर आलोचना हुई।

विधायक ने दी सफाई, बताया पूरा मामला
वायरल वीडियो के बाद विधायक सीताराम वर्मा कैमरे के सामने आए और अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिस दिव्यांग को व्हीलचेयर दी जानी थी, वह बीमारी के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सका। इसलिए उसके पिता को व्हीलचेयर सौंपी गई। हालांकि, इस सफाई के बावजूद सवाल उठे कि अगर व्हीलचेयर पिता को ही देनी थी, तो एक स्वस्थ व्यक्ति को उस पर बैठाकर फोटो और वीडियो बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

लंभुआ ब्लॉक परिसर का कार्यक्रम
यह पूरा मामला लंभुआ ब्लॉक परिसर में शनिवार को आयोजित दिव्यांगजनों के उपकरण वितरण कार्यक्रम का है। बताया गया कि विधायक कार्यक्रम में देर से पहुंचे, जिसके कारण अधिकतर दिव्यांगों को पहले ही उपकरण वितरित कर दिए गए थे। अंत में विधायक की अनुपस्थिति में एक हष्ट-पुष्ट व्यक्ति को व्हीलचेयर पर बैठाकर फोटो और वीडियो बनवाए गए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

दिव्यांग न पहुंच सका, पिता को दी गई व्हीलचेयर
विधायक के अनुसार, बनकेपुर निवासी रामधनी का बेटा संदीप कुमार दिव्यांग हैं, लेकिन बीमारी के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सके। इसलिए व्हीलचेयर उनके पिता रामधनी को दी गई और उसी दौरान फोटो और वीडियो बनाए गए।

जिला प्रशासन ने दी जानकारी
जिला प्रशासन ने भी मामले पर जानकारी साझा की। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई गई व्हीलचेयर वास्तव में दिव्यांग संदीप के पिता को दी गई थी क्योंकि संदीप स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

अब भी बना हुआ है सवाल
हालांकि विधायक और प्रशासन ने सफाई दे दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब व्हीलचेयर पिता को ही देनी थी, तो एक स्वस्थ व्यक्ति को उस पर बैठाकर फोटो और वीडियो क्यों बनवाए गए। यदि ऐसा नहीं किया जाता, तो न प्रशासन और विधायक की किरकिरी होती और न ही विधायक को सफाई देनी पड़ती।