Thursday, May 7, 2026
Home Blog Page 3

कॉलेज में छात्रों का हंगामा, शिक्षामित्रों को मिले सैलरी के चेक; सपा जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

0

कानपुर में पालतू कुत्ता जर्नन शेफर्ड रॉबर्ट ने एक महिला को दोनों हाथों के साथ शरीर पर कई जगह नोच डाला। सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। PSIT कॉलेज में सिक्योरिटी मनी के नाम पर 20 हजार रुपए अतिरिक्त जमा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

 

ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।

रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की कमाई 50 करोड़ पार:टॉप-5 मराठी फिल्मों में शामिल; महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री करने की मांग

0

रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया था।

हालांकि रिलीज के पांचवें दिन (मंगलवार) को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को फिल्म ने मराठी वर्जन में करीब 3.35 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। यह सोमवार के मुकाबले करीब 20.4% कम है।

फिल्म के अब तक के कुल नेट कलेक्शन की बात करें, तो यह 44 करोड़ रुपए हो गया है। इसमें मराठी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा 30.5 करोड़ रुपए है।

वर्ड-ऑफ-माउथ का मिल रहा फायदा फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब 52.68 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। हिंदी वर्जन की शुरुआत मराठी के मुकाबले थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन रिव्यू और वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से हिंदी बेल्ट में भी फिल्म की कमाई बढ़ रही है। इस कलेक्शन के साथ ही ‘राजा शिवाजी’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-5 मराठी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री करने की मांग फिल्म की सफलता के बीच शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने इसे महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री करने की मांग उठाई है। दानवे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कहा है कि यह फिल्म शिवाजी महाराज के महान कार्यों को युवाओं और जनता तक पहुंचाती है। उन्होंने मांग की कि फिल्म को टैक्स-फ्री किया जाए ताकि टिकट सस्ते हों और ज्यादा से ज्यादा लोग इसे सिनेमाघरों में जाकर देख सकें।

फिल्म में है बड़ी स्टारकास्ट 1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में रितेश देशमुख ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि इसका निर्देशन भी खुद किया है। फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख जैसे बड़े सितारे अहम किरदारों में नजर आए हैं। इनके अलावा महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने की विकास कार्यों की समीक्षा:औरैया में अधिकारियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

0

औरैया में राज्य मंत्री (महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार) और जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग में संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं।

मंत्री शुक्ला ने जोर दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप लाभार्थियों के चयन में पात्रता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र या जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को बदलने का कार्य शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है। साथ ही, लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए भी कार्य प्रगति पर है।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जानकारी दी कि विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु जनपद के सभी सबस्टेशनों पर कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा करते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया।

 

उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह बनाने और उनके संचालन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत मामलों और अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज मामलों का लगभग शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है।

शेष मामलों में भी त्वरित कार्रवाई कर उन्हें निस्तारित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 492 गैंगस्टरों को चिन्हित कर उनकी 15 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

बैठक में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार मौर्य, प्रभारी वनाधिकारी सीपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने की विकास कार्यों की समीक्षा:औरैया में अधिकारियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल:कोलकाता में TMC ऑफिस पर बुलडोजर चला; दावा- कांग्रेस तमिलनाडु में TVK को समर्थन देगी

0

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में बुधवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। सभी को पहले ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, बाद में कोलकाता रेफर किया गया।

बामनघेरी में जांच के दौरान घटनास्थल से बम से भरा एक बैग भी मिला है।
बामनघेरी में जांच के दौरान घटनास्थल से बम से भरा एक बैग भी मिला है।

कोलकाता में भीड़ ने TMC ऑफिस बुलडोजर से गिराया

कोलकाता के न्यू मार्केट में भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। TMC ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा- भाजपा का ‘परिवर्तन’ आ चुका है और वह बुलडोजर लेकर आया है।

हिंसा के बाद की तस्वीरें…

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ ने पार्टी का झंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की और TMC ऑफिस पर बुलडोजर चलवाया।
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के पास भाजपा समर्थकों की भीड़ ने पार्टी का झंडा लेकर दुकानों में तोड़फोड़ की और TMC ऑफिस पर बुलडोजर चलवाया।
आमतला में TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने पत्थरबाजी की, पोस्टर-बैनर फाड़े।
आमतला में TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने पत्थरबाजी की, पोस्टर-बैनर फाड़े।
जगतबल्लभपुर में TMC ऑफिस में आग लगा दी गई। पार्टी ने भाजपा समर्थकों पर आगजनी का आरोप लगाया।
जगतबल्लभपुर में TMC ऑफिस में आग लगा दी गई। पार्टी ने भाजपा समर्थकों पर आगजनी का आरोप लगाया।

दावातमिलनाडु में TVK को कांग्रेस समर्थन देगी

इधर, तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK चीफ विजय को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की इमरजेंसी बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से विजय के समर्थन का फैसला लिया गया।

 

234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़नी होगी, यानी TVK के पास 107 सीटें ही रहेंगी। कुल सीटें 233 हो जाएंगी, लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा।

ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं। PMK के 4 विधायक, CPI और CPI(M) को 2-2 सीटें मिली हैं। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।

असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं।

तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए।

 

होंडा सिटी सवार युवकों ने अल्टो वाले को गिराकर पीटा:ओवरटेक कर कार से खींचा, कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा…VIDEO

0

लखनऊ में होंडा सिटी कार सवार दो युवकों ने एक अल्टो वाले को गिराकर पीटा है। उसे पहले ओवरटेक कर रुकवा लिया। इसके बाद गेट खुलवाकर कॉलर पकड़कर नीचे खींच लिया। सड़क पर गिराकर घसीटते हुए जमकर पीटा। उसके बाल भी खींचे। अल्टो वाला युवक हाथ जोड़कर उनसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। इस दौरान लोग सड़क पर तमाशा देखते रहे।

 

यह घटना शहीद पथ पर लक्ष्य प्लाजा के सामने मंगलवार शाम हुई। इसे देख रहे लोगों ने वीडियो बनाया। किसी ने मार खाते अकेले युवक को छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। हालांकि, उसकी पहचान हो गई है। युवक चिनहट के गल्ला मंडी का रहने वाला ज्ञानेंद्र यादव है। उसने पीजीआई कोतवाली में इस मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना की 4 तस्वीरें-

युवकों ने अपनी होंडा सिटी को लेफ्ट से ओवरटेक कर अल्टो को रोक लिया।
युवक को अल्टो से नीचे कॉलर पकड़कर खींच लिया। नीचे गिराकर पीटा और घसीटा।
युवक को अल्टो से नीचे कॉलर पकड़कर खींच लिया। नीचे गिराकर पीटा और घसीटा।
जमीन पर गिरे अल्टो वाले को उठाकर उसे फिर पीटा।
जमीन पर गिरे अल्टो वाले को उठाकर उसे फिर पीटा।
युवक के बाल पकड़कर उसे मारा।
युवक के बाल पकड़कर उसे मारा।

अब पूरा मामला पढ़िए

पीड़ित युवक ज्ञानेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी कार से चिनहट घर की ओर जा रहा था। रमाबाई पुलिस चौकी के पास होंडा सिटी सवार कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। वहीं से उन युवकों ने पीछा कर लिया।

 

दोनों युवकों ने ज्ञानेंद्र को शहीद पथ पर लक्ष्य प्लाजा के सामने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद युवकों ने ज्ञानेंद्र को कार से बाहर खींचकर पीटा। अल्टो कार का शीशा तोड़ने का भी आरोप लगाया है।

अल्टो वाला युवक दोनों युवकों के हाथ जोड़ता रहा। इस दौरान दोनों उसे अपनी होंडा सिटी में कुछ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
अल्टो वाला युवक दोनों युवकों के हाथ जोड़ता रहा। इस दौरान दोनों उसे अपनी होंडा सिटी में कुछ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीजीआई कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया- शिकायत करने वाले युवक का मेडिकल कराया जाएगा।। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल, शांतिभंग और मारपीट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लखनऊ में 20°C तक पहुंचा पारा:2 दिन की बारिश-बूंदाबांदी में 11.4°C गिरा अधिकतम तापमान, आज 31°C पार करेगा

0

लखनऊ में मौसम दो दिन सुहाना रहने के बाद आज (बुधवार) सुबह से तेज धूप निकली। हालांकि, साफ मौसम के आसमान में कहीं-कहीं हल्के बादल हैं। हवा भी न के बराबर चल रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। इसके चलते दोपहर में उमसभरी गर्मी होगी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, सामान्य से 11.4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवार की सुबह 8:30 बजे तक 16 mm बारिश हुई। इस दौरान नमी 91% तक दर्ज हुई। न्यूनतम नमी 66 फीसदी रही।

दो दिन की आंधी-बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से तेज धूप निकली। तस्वीर जानकीपुरम विस्तार की।
दो दिन की आंधी-बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से तेज धूप निकली। तस्वीर जानकीपुरम विस्तार की।

एक-दो बार बूंदाबांदी की संभावना

मौसम केंद्र लखनऊ के अधिकारी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आज लखनऊ के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। गरजने के साथ एक-दो बार बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

कोहली को देखने के लिए ₹50 हजार तक टिकट:लखनऊ में IPL मैच के रेट दोगुने; LSG से भिड़ंत से पहले विराट की 2 घंटे प्रैक्टिस

0

IPL में लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के लिए दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली लखनऊ पहुंच चुके हैं। 5 मई को उन्होंने इकाना स्टेडियम में 2 घंटे पसीना बहाया। इस दौरान विरोट ने बल्लेबाजी में जमकर छक्के लगाए। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी बैटिंग प्रैक्टिस की। इसके पूरे स्टेडियम में बाउंड्री पर दौड़ लगाई।

 

विराट की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलने से फैंस के चेहरे पर मायूसी दिखी। इकाना स्टेडियम में कल यानी 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और LSG के बीच मैच होना है। इसे लेकर फैंस का रोमांच चरम पर है।

 

ग्राउंड से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक फैंस एक्टिव हैं। सबसे ज्यादा क्रेज विराट कोहली को लेकर ही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि टिकट के दामों में दोगुना का इजाफा होने के बावजूद टिकट बिक्री की रफ्तार थम नहीं रही है। ऐसे में स्टेडियम आने वाले फैंस की संख्या नया कीर्तिमान बना सकती है।

 

ऑनलाइन टिकट रेट की बात करें तो 2 हजार से लेकर 50 हजार तक के टिकट बिक रहे हैं। यह इस सीजन में लखनऊ में हुए अब तक हुए मैचों में सबसे ज्यादा है। इस मैच से पहले टिकटों के रेट 1000 रुपए से 25 हजार रुपए तक थे। हालांकि, ब्रोकर और दलाल मार्केट में RCB और LSG मैच के टिकट इससे कई गुना ज्यादा बताए जा रहे हैं।

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार: बीजेपी ने बताया संवैधानिक अपमान

0

अगर कोई सीएम चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दे तो फिर राज्यपाल को आगे आकर कमान लेनी होती है। भारतीय संविधान के प्रावधानों के हिसाब से सीएम का पद राज्यपाल की मर्जी तक बना रह सकता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में साफ किया गया है कि राज्यपाल ही सीएम की नियुक्ति करते हैं। यदि मुख्यमंत्री बहुमत हारने या चुनाव हारने के बाद भी इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संविधान राज्यपाल को असीमित शक्तियां प्रदान करता है।राज्यपाल ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर सकते हैं। खुले शब्दों में कहें तो राज्यपाल के पास मुख्यमंत्री को पद से हटाने का अधिकार है। वे एक आधिकारिक आदेश के जरिए मुख्यमंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त कर सकते हैं।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1.* WB: रिटायर अधिकारियों का प्रस्थान शुरू! CM ममता के सलाहकार IAS आलापन बंद्योपाध्याय तथा IAS हरिकृष्ण द्विवेदी का इस्तीफा, प्रिसिंपल सचिव के पद से मनोज पंत का भी त्यागपत्र-सूत्र।

*2.* WB: TMC की जीती गई 80 सीटों में 32 विधायक मुसलमान, 14 महिलाएं, लोगों का ट्रोल-33% महिला नहीं, मुस्लिम आरक्षण।

*3.* कोलकाता: आज सुबह 6.30 बजे अभिषेक के 188ए हरीश मुखर्जी रोड आवास, 121 कालीघाट रोड ऑफीस-घर के साथ 9 नम्बर कैमक स्ट्रीट कार्यालय के बाहर से हटाई गई पुलिस पिकेट, कल लालबाजार ने जारी किया था निर्देश।

*4.* WB: चुनाव बाद हिंसा पर EC सख्त, मुख्य सचिव-DGP को किसी भी सूरत में शांति बहाली का निर्देश।

*5.* धराशायी हुई TMC की रणनीति! 74 विस केन्द्रों में बदले थे प्रार्थी, 51 हारे, 15 विधायकों की बदली थी सीट, जीते मात्र 3।

*6.* BJP-TMC संघर्ष रोकने के दौरान नैजेट थाना के OC प्रसून कर के पैर में तथा अन्य एक कांस्टेबल को लगी गोली, मुर्शिदाबादः डोमकल में CPM कर्मी को मारी गोली।

*7.* अभिषेक का दो TMC कर्मियों की हत्या सहित 300-400 पार्टी ऑफिसों-गैरेज तथा कर्मियों के घरों में घुसकर हमले-तोड़फोड़ का BJP पर आरोप।

*8.* फलता का ‘पुष्पा’ जहांगीर खान घर से फरार, TMC नेता की सुरक्षा के लिए पार्टी ऑफीस में ही बना था पुलिस बैरक, तैनात थे 14 पुलिस कर्मी, अब भाजपाईयों ने लगाया पार्टी का झंडा।

*9.* कालीघाट में अभिषेक की ऑफीस के पास ही बना BJP का अस्थायी कार्यालय, जमकर मना जीत का जश्न, लगे जय श्री राम के नारे, उड़ा भगवा गुलाल।

*10.* शमिक भट्टाचार्य का सख्त संदेश, TMC पार्टी ऑफीस में तोड़फोड़-हिंसा में लिप्त कर्मियों को BJP से निकालने का भी है मेरे पास अधिकार।

*11.* सत्ता परिवर्तन होते ही भाटपाड़ा में चला बुलडोजर, सौन्दर्यीकरण के नाम पर घर के पास निजी जमीन घेरकर बनाई गई नगर पालिका की दीवाल को गांगुली परिवार ने तोड़ा।

*12.* TMC ने नरम हिंदुत्व का खेल खेलने की कोशिश की, मुसलमान स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व बनायें, बंगाल के नतीजों पर बोले ओवैसी।

*13.* धमाकों से दहला पंजाब, तीन घंटे के अंदर जालंधर और अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट।

*14.* बिहार में इंडस्ट्रियल बूम: 19 कंपनियों को 20 एकड़ जमीन, ₹284 करोड़ निवेश से 1200 नौकरियां।

*15.* असम-बंगाल में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम: AIUDF बोली- कांग्रेस ‘मुस्लिम लीग’ बनी; BJP ने किसी मुस्लिम को नहीं दिया था टिकट।

*16.* हिम्मत दिखाओ और ले लो महा-सस्‍ता तेल, इराक का खुला ऑफर, हर बैरल पर 30 डॉलर का बंपर डिस्‍काउंट।

*17.* नई जंग की तैयारी में अमेरिका! ईरान से तनाव के बीच 100 से ज्यादा मिलिट्री विमानों की मूवमेंट।

*18.* वेदांता के अनिल अग्रवाल ने डिमर्जर के बाद शेयरधारकों को लिखा खत, 5 हिस्सों में बांटी कंपनियों के रोडमैप का खुलासा।

 

 

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने कार्यों में सफल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कोई तीसरा आपके काम को प्रभावित कर सकता है। समय का सदुपयोग कैसे हो , इस पर विचार कर पाएंगे। कारोबारी लोगों को किसी डील के लिये शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिये अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकान रहेगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बन सकता है। कुछ रिश्तेदार भी आपके घर पर आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। प्रेमी के लिए दिन मिठास से भरा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। परिवार के साथ बातचीत करके किसी मामले का हल भी निकाल सकते हैं।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। करियर में तरक्की के मामले में कुछ रूकावटें आ सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सभी काम में आपको सफलता हासिल होने के योग हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। वहां पर आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों का ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक हो सकती है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे-धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर अभी भी थोड़ी संभाल कर रहने की जरूरत है। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको दूसरे लोगों से कुछ सीखने का मौका मिल सकता है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त से मिलकर आप पूरा दिन खुश रहेंगे। कार्यालय में काम करते समय बचपन की कोई याद ताजा हो सकती है। काम को लेकर आपका आत्मविश्वास भी बढे़गा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। प्रेमी किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। बिजनेसमैन को अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान पूर्ण रूप से निकलेगा। आपको करियर से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से और बढ़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यालय में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। विद्यार्थीयों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। करीबी लोगों को आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिल सकती है। साथ ही दोस्त से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप पूरी तरह से सफल होंगे। अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में सुधार होगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। आपके कुछ कामों में रूकावट आ सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ पल बिताने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। किसी काम में रूके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है, संतान सुख प्राप्त होगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। अपनी काबिलियत से आप सभी काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सेहत बढिया रहेगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। बच्चों को दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा । किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप माता-पिता से सलाह ले सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आयेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दिन मुनाफा दिलाने वाला हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।