जालौन- सांसद डिंपल यादव का सरकार पर हमला, गैस सिलेंडर की किल्लत का उठाया मुद्दा, प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ी- सांसद, ‘तहसील से लेकर थानों तक भ्रष्टाचार बढ़ा’, कठेरिया समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन था, सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुईं शामिल
चित्रकूट- चलती ट्रेन से गिरकर महिला का हाथ कटा, प्लेटफार्म नंबर-3 पर उतरने की कोशिश में हादसा, बरौनी एक्सप्रेस की AC बोगी में सवार थी महिला, गिरने से दायां हाथ कटा, पैर में भी गंभीर चोट, आरपीएफ ने ट्रेन रुकवाकर महिला को ट्रैक से निकाला, हालात गंभीर होने पर प्रयागराज किया रेफर, चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन का मामला
यूपी में मौसम बदल गया है। रविवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देर रात हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार की सुबह से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था। उधर पश्चिम यूपी के कई जिलों में सुबह अच्छी बरसात हुई। गाजियाबाद, नोएड़ा, हापुड़ जिले के कई इलाकों में बारिश हुई।शनिवार से मिलने लगी थी राहत
मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले दिनों अप्रैल जैसी गर्मी महसूस कर रहे लोगों को तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। शुक्रवार को बांदा में तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया था जो शनिवार को घटकर 38.4 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में रविवार को तापमान में और कमी आने के आसार हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में कई जगह एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में बांदा में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर उरई में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा।
लखनऊ में आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार
मौसम की रंगत आए दिन बदल रही है। एक सप्ताह पहले तक अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास दिला रहा मौसम शनिवार को बदला नजर आया। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का असर राजधानी तक पहुंचना मुश्किल है लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी के आसार हैं। सोमवार को भी यह क्रम जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
यूपी के स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिये खास खबर, नेगेटिव बैलेंस पर ऑटोमेटिक गुल हो जाएगी बत्ती
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को अपना बिल हर हाल में समय पर चुकाना होगा. कारण है कि 13 मार्च से प्रदेश भर में अब नेगेटिव बैलेंस होने पर स्मार्ट मीटर से ऑटोमेटिक बिजली गुल हो जाएगी. एक भी पैसा अब बकाया नहीं चलेगा.
यूपीपीसीएल चेयरमैन आशीष गोयल का कहना है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता को रिचार्ज खत्म होने से पहले ही घर बैठे रिचार्ज कर लेना होगा, जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. किसी तरह की अगर असुविधा होती है तो अधिक जानकारी और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आधिकारिक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें.
उत्तर प्रदेश में लगभग 70.80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. इनमें 70.50 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर हैं. पावर कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और सुविधाजनक विद्युत सेवा देना है. 13 मार्च से यह प्रणाली पूरी तरह गो लाइव हो गई है.
उनका कहना है कि अब अगर प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता के खाते में बैलेंस समाप्त हो जाता है तो बिजली आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी. यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष गोयल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने खाते में समय-समय पर रिचार्ज कराते रहें और बैलेंस सकारात्मक बनाए रखें.रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, भीम, फोन पे, गूगल पे जैसे डिजिटल माध्यमों से घर बैठे किया जा सकता है. विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है. स्मार्ट मीटर से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और नियमित बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी. प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दो फीसद की छूट का लाभ भी दिया जाता है.