Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 121

4 बच्चों की जान लेने वाले पूनम मामले में बड़ा खुलासा, अब मां ने किया ये बड़ा दावा

0

नेशनल डेस्क: हरियाणा के पानीपत में पकड़ी गई कथित साइको किलर पूनम मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। पहली बार पूनम की मां सुनीता देवी ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मामले पर खुलकर बात की है। उनके बयान ने इस केस को एक नई दिशा दे दी है।

 

शादी से पहले पूनम बिल्कुल सामान्य थी

सुनीता देवी के अनुसार, शादी से पहले उनकी बेटी में किसी भी तरह के असामान्य व्यवहार के संकेत नहीं थे। उन्होंने बताया- पूनम का स्वभाव हमेशा शांत और सरल था। गांव, मोहल्ले या रिश्तेदारों में किसी ने कभी कोई शिकायत नहीं की और न ही किसी बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोई घटना पहले सामने आई थी। उनका कहना है कि अगर बेटी में कोई बीमारी या मानसिक समस्या होती, तो परिवार तुरंत इलाज करवाता।

 

सबकुछ शादी के बाद बदल गया

सुनीता देवी का सबसे बड़ा दावा यही है कि- पूनम में बदलाव शादी के बाद ही आया। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर मेरी बेटी ऐसी थी, तो उसने शादी से पहले किसी बच्चे को क्यों नहीं मारा?” मां का कहना है कि शादी के बाद ही कुछ ऐसा हुआ होगा जिसने पूनम के व्यवहार को पूरी तरह बदल दिया।

 

अगर बेटी दोषी है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए

भारी मन से सुनीता देवी ने यह भी कहा- “अगर मेरी बेटी ने यह सब किया है, तो वह सजा से नहीं बचेगी।” “हम उसके गलत को सही नहीं कहेंगे।” परिवार के लिए यह पूरा मामला सदमे जैसा है। वह कहती हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर पूनम ने ऐसा कदम क्यों उठाया होगा।

पुलिस जांच जारी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब पूनम की मां का खुला बयान भी चर्चा में है। यह पहली बार है जब परिवार ने इस केस पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है, जिससे इस कहानी में एक सस्पेंस भरा नया पहलू जुड़ गया है।

19 मिनट वाली वीडियो AI से बनी है… पुलिसवाले ने बताई सारी बात, कहा- इन लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

0

नेशनल डेस्क: किसी की भी प्राइवेसी तोड़ना बेहद खतरनाक और असंवेदनशील कदम है, लेकिन इसके बावजूद इंटरनेट की अत्यधिक उत्सुक भीड़ ने सोशल मीडिया पर ‘19 मिनट’ का वीडियो टॉप ट्रेंडिंग बना दिया। पहले कुछ लोग ऐसी प्राइवेट क्लिप्स को जानबूझकर लीक करते हैं, और फिर एक पूरा वर्ग- जो दूसरों की निजी जिंदगी में झांकने को मनोरंजन समझता है- इन वीडियोज को ढूंढने में लग जाता है। यही वजह है कि ऐसी क्लिप्स मिनटों में वायरल हो जाती हैं। इसी वायरल मानसिकता के बीच, हाल ही में चर्चित ‘19 मिनट’ वाले वीडियो की पुलिस ने असली सच्चाई बताई है और इसे शेयर करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है।

‘19 मिनट वाला वीडियो’ क्या है?

नवंबर 2025 के आखिरी सप्ताह में सोशल मीडिया पर एक कथित 19 मिनट की लीक क्लिप आग की तरह फैल गई। नैतिक रूप से गलत होने के बावजूद जिसे भी वीडियो मिला, उसने शेयर किया। क्लिप को लेकर अटकलें लगाईं, यहां तक कि AI से बने फर्जी “पार्ट-2” और “पार्ट-3” वीडियो भी फैलने लगे और इंटरनेट पर यह वीडियो रातोंरात “सेंसेशन” बन गया।

पुलिस ने बताई सच्चाई

एक पुलिस अधिकारी द्वारा दिए गए बयान में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जिसमें उनका कहना है कि “19 मिनट का यह वीडियो AI-जनरेटेड है”। पुलिस अधिकारी ने कहा कि “जो 19 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है, वह AI-generated है। अगर आप भी पता करना चाहते हैं कि कोई वीडियो असली है या AI से बना है, तो siteengine.com पर चेक कर सकते हैं।” यह खुलासा उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो इसे असली समझ रहे थे।

शेयर किया तो जेल पक्की- पुलिस की कड़ी चेतावनी

पुलिस ने साफ कहा कि ऐसी क्लिप भेजना, फॉरवर्ड करना या ऑनलाइन पोस्ट करना गैरकानूनी है। इन धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है:

  • IT Act सेक्शन 67 – अश्लील सामग्री प्रसारित करने पर
  • IT Act सेक्शन 67A – यौन सामग्री प्रकाशित/फैलाने पर
  • IT Act सेक्शन 66 – कंप्यूटर/डेटा से संबंधित अपराधों पर

सजा

  • 2 साल तक जेल
  • 3 साल तक की सजा (कुछ मामलों में)
  • भारी जुर्माना

पुलिस अधिकारी ने जोर देकर कहा कि “किसी की प्राइवेसी ब्रीच करना अपराध है। ऐसे वीडियो शेयर करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।”

Kharmas 2025 December: 5 दिसंबर से शुभ कामों पर विराम, जानें कब तक बंद रहेंगे मांगलिक कार्य

0

Kharmas 2025 December: सनातन धार्मिक परंपराओं में हर शुभ कार्य के लिए मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। विवाह, गृहप्रवेश, उपनयन और मुण्डन जैसे मांगलिक कार्य तभी किए जाते हैं, जब ग्रह-नक्षत्र अनुकूल हों। इसके विपरीत कुछ अवधि ऐसी भी होती हैं जब शुभ कार्यों पर पूर्ण विराम लगा दिया जाता है। आगामी समय में भी एक ऐसा ही दौर आने जा रहा है, जब लगभग दो महीने तक कोई भी मांगलिक कार्य संपन्न नहीं किए जाएंगे।

5 दिसंबर 2025 से शुरू होगा पौष मास, विवाह पर लगेगा पूर्ण विराम

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 05 दिसंबर 2025 से पौष मास की शुरुआत हो रही है। पौष मास को धार्मिक ग्रंथों में अशुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए वर्जित माना गया है। इस अवधि में विवाह, गृहप्रवेश, उपनयन, सगाई, मुण्डन व्रतारंभ एवं व्रत-उद्यापन जैसे सभी कार्यों का निषेध रहेगा।15 दिसंबर 2025 को होगा शुक्र तारा अस्त

पौष मास के प्रारंभ के कुछ दिनों बाद एक और बड़ा खगोलिक परिवर्तन होगा। 15 दिसंबर 2025 (पौष कृष्ण एकादशी, सोमवार) से शुक्र तारा पूर्व दिशा में अस्त हो जाएगा। शास्त्रों में गुरु और शुक्र का उदित रहना शुभ मुहूर्त निर्धारण की अनिवार्य शर्त है। अतः शुक्रास्त होने के बाद विवाह, गृहप्रवेश, किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करना पूर्ण रूप से वर्जित हो जाता है।

शुक्र तारा 02 फरवरी 2026 (फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा, सोमवार) को पश्चिम दिशा में पुनः उदित होगा। तभी से मांगलिक कार्यों की संभावनाएं पुनः बनने लगेंगी।

 

 

 

 

होलिकाष्टक के दौरान गृहप्रवेश, विवाह, नए कार्यों की शुरुआत सख़्त रूप से वर्जित रहते हैं। यह अवधि 03 मार्च 2026 (फाल्गुन पूर्णिमा, मंगलवार) को समाप्त होगी।

कब फिर से शुरू होंगे शुभ विवाह मुहूर्त

इन तीन धार्मिक निषेध अवधियों पौष मास, शुक्र तारा अस्त, होलिकाष्टक के कारण 05 दिसंबर 2025 से 03 मार्च 2026 तक किसी भी प्रकार के शुभ विवाह या मांगलिक कार्य नहीं होंगे। होलिकाष्टक समाप्त होने के बाद ही नए मुहूर्त खुलेंगे और शुभ कार्यों की शुरुआत होगी।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, 25 से ज्यादा समझौतों पर लगेगी मुहर

*2* भारत पहुंचे पुतिन से गले मिले PM मोदी, एयरपोर्ट पर रिसीव किया, रेड कार्पेट वेलकम दिया, एक ही गाड़ी में रवाना हुए;

*3* पुतिन अपनी स्पेशल कार छोड़ पीएम मोदी के साथ बैठे, चलता-फिरता किला है पुतिन की कार, बैठे-बैठे कर सकते हैं न्यूक्लियर अटैक

*4* पुतिन बोले- भारत खुशकिस्मत, उसके पास मोदी हैं, वह किसी के दबाव में नहीं आते, भारत की तरक्की से कई देश जलते हैं

*5* अमेरिका खुद हमसे फ्यूल खरीदता है, तो भारत को अधिकार क्यों नहीं; पुतिन ने दागा सवाल

*6* वित्तमंत्री ने हिंदी में बोला, TMC सांसद ने आपत्ति जताई, कहा- मैं बंगाली, कैसे समझूंगा; निर्मला का जवाब- मैं हिंदी या तमिल बोलूं, आपको दिक्कत क्या

*7* वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ‘स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक 2025′ पेश करते हुए साफ किया कि प्रस्तावित उपकर केवल पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों पर ही लागू होगा, न कि आटा-दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं पर

*8* एक साल में खत्म हो जाएंगे टोल बूथ, देशभर में कहीं नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी; शुरू होगी नई व्यवस्था- नितिन गडकरी

*9* संसद का शीतकालीन सत्र, आज पांचवा दिन, बीते दिन विपक्ष ने पॉल्यूशन पर प्रदर्शन किया, राहुल बोले थे- विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती सरकार

*10* तकनीक और रक्षा में रूस भारत का रणनीतिक साझेदार’, रूसी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में बोले राजनाथ सिंह

*11* हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी: रेवंत रेड्डी के बयान पर बढ़ा बवाल, BJP का राहुल गांधी से सवाल- चुप क्यों हो

*12* अपने वादे पर खरा नहीं उतर सके, 300 फ्लाइट्स कैंसल होने पर इंडिगो के सीईओ ने मांगी माफी

*13* अभी कुछ दिन और रहेगी उड़ानों के परिचालन में समस्या’, इंडिगो ने DGCA को बताया; सैकड़ों उड़ानें रद्द

*14* बंगाल फतह करने के लिए भाजपा की बड़ी तैयारी, आज से शुरू होगा चुनावी अभियान; 13000 रैलियां करेगी BJP

*15* पहाड़ों पर बर्फबारी, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; ठंड से जनजीवन प्रभावित

*==============================*

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला , ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। थकान या हरारत का असर अवश्य रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। फिजूल का समय बर्बाद करने से बचें। व्यस्त रहेंगे इसलिए थकान से बचने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुडऩे वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे । निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्य के कारण जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा । कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कर पाओगे व मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा । लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मंगलमय होगा । नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक रूचि उत्पन्न होगी । स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

 

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। विवाद से बचें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोधित हो सकते है , संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी।

 

 

आगरा ISBT बस स्टैंड पर बम की मिली सूचना ,

0

आगरा – ISBT बस स्टैंड पर बम की मिली सूचना , अलर्ट मिलते ही पुलिस-प्रशासन पहुंचा, बस स्टैंड को तुरंत खाली कराया गया, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, परिसर को सुरक्षा घेरा बनाकर सील किया, बस स्टैंड परिसर में मिला लावारिस बैग, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात, BDS टीम बैग की जांच में जुटी

पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट, जांच जारी

 

लखनऊ आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक ,

0

लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक , सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 20 महत्वपूर्व प्रस्तावों को मिलेगी हरी झंडी, बैठक के बाद प्रेसवार्ता का होगा आयोजन, कैबिनेट निर्णयों की जानकारी हेतु प्रेसवार्ता, 11.45 बजे लोकभवन में प्रेसवार्ता का आयोजन

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸PM मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की बात, कहा जरूरत के समय श्रीलंका के साथ है भारत

🔸संसद में वंदे मातरम को लेकर होगी 10 घंटे की विशेष चर्चा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

🔸’ऑपरेशन सागर बंधु’ सफल: कोलंबो से फंसे भारतीय यात्रियों का अंतिम जत्था वापस आया; श्रीलंका को मदद जारी

🔸श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ा गया जासूस, ऑपरेशन सिंदूर के समय से ISI के संपर्क में था प्रकाश

🔸महाराष्ट्र में पहले चरण की वोटिंग आज: महायुति बनाम एमवीए की सीधी टक्कर, 264 स्थानीय निकायों में कांटे की जंग

🔸पंजाब में गैंगवॉर: लॉरेंस-गोल्डी के बीच टकराव… US में बैठे गैंगस्टर को दिखाया पैरी की हत्या का लाइव वीडियो

🔸सभी नए मोबाइल में अनिवार्य रूप से प्री-इंस्टॉल होगा संचार साथी ऐप, DoT ने जारी की नई गाइडलाइन

🔸भारत दुनिया की 60 फीसदी वैक्सीन बनाता है और 20 प्रतिशत से अधिक जेनेरिक दवाइयों का निर्यात करता है : एस. जयशंकर

🔸बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका! NDA में शामिल हो सकते हैं 4 विधायक; सियासी हलचल तेज

🔸’मुनीर ने करवाया पहलगाम, मारे गए 3000 PAK फौजी’, आद‍िल रजा के 6 खुलासे

🔸इमरान समर्थक CM से बदला लेंगे शहबाज-मुनीर, खैबर में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी

🔸UPI से ट्रांजैक्शन करने में सालाना 30% की बढ़ोतरी, नवंबर में हुआ ₹26.32 लाख करोड़ का लेनदेन

🔸पश्चिम बंगाल में बालू तस्करी पर ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता–झाड़ग्राम–मुर्शिदाबाद सहित 8 ठिकानों पर छापेमारी

🔸’हर किसान का धान खरीदा जाए…’, खरीद को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

🔸बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा वेंटिलेटर पर, मोदी बोले- भारत हरसंभव मदद को तैयार

🔸विपक्ष आज संसद के मकर द्वार पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन करेगा

🔸’यहां ड्रामा नहीं डिलीवरी चलेगी…’, शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष प्रहार

🔸बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: HC ने एसएससी को दिया आदेश, दागी गैर शिक्षण कर्मचारियों की प्रकाशित करनी होगी सूची

🔹Indian वनडे टीम के ड्रेसिंग रूम में तनाव… गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बिगड़े संबंध

 

 

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

 

 

पंचतत्व में विलीन हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि; कानपुर से 3 बार रहे सांसद

0

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा नदी के भैरव घाट पर रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि रविवार को कानपुर की सड़कों पर अभूतपूर्व सम्मान के साथ हजारों लोग पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल को अंतिम विदाई देने उमड़ पड़े। जायसवाल (81) का शुक्रवार शाम को लंबे समय से अस्वस्थ रहने के बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को कनाडा में रहने वाले उनके बेटे सिद्धार्थ जायसवाल के दो दिन बाद रविवार सुबह आने तक जनता के दर्शन के लिए रखा गया था।

 

अंतिम संस्कार की यात्रा में 5,000-6,000 लोग हुए एकत्रित

नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि अंतिम संस्कार की यात्रा सुबह लगभग 11:50 बजे लाल बंगला के पोखरपुर स्थित उनके आवास से शुरू हुई, जहां अनुमानित 5,000-6,000 लोग एकत्रित हुए। जैसे ही शवयात्रा अपराह्न 12:25 बजे कैनाल रोड स्थित उनके पैतृक घर पहुंची, समर्थकों ने “जब तक सूरज चांद रहेगा, श्रीप्रकाश तुम्हारा नाम रहेगा” और “श्रीप्रकाश अमर रहे” के नारे लगाए। गुप्ता ने बताया कि कैनाल रोड से शव यात्रा अपराह्न 12:50 बजे तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पुराने सहयोगियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

 

इसके बाद अंतिम यात्रा फिर भैरव घाट पहुंची, जहां अपराह्न दो बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ जायसवाल का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटों सिद्धार्थ जायसवाल और गौरव जायसवाल ने उनके तीन पोते-पोतियों के साथ अंतिम संस्कार किया। कई प्रमुख नेताओं ने परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

 

दाह संस्कार में शामिल हुए कई दिग्गज नेता

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह “भोले”, भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा उर्फ ​​”अंटू” शामिल भी पहुंचे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दाह संस्कार के दौरान भैरव घाट पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान और भाजपा एमएलसी सलिल विश्नोई भी घाट पर मौजूद थे। केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में जायसवाल ने गृह राज्य मंत्री और बाद में केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में कार्य किया। एक दशक से भी अधिक समय तक, वह कानपुर के सबसे प्रभावशाली और सुलभ राजनीतिक हस्तियों में से एक रहे।