लखनऊ। मशीनें व नर्सिंग स्टाफ बढ़ने के बाद बलरामपुर अस्पताल में डायलिसिस की क्षमता में इजाफा हुआ है। शनिवार को एक दिन में 31 मरीजों की डायलिसिस की गई। अभी तक एक दिन में 20 मरीजों की ही डायलिसिस हो रही थी। अस्पताल की न्यू बिल्डिंग में चल रही डायलिसिस यूनिट में दस मशीनें बढ़ी हैं। पांच मशीनें पहले से थीं। शुक्रवार को डायलिसिस यूनिट का आरओ प्लांट खराब होने से 15 मरीजों की डायलिसिस टल गई थी। इनके साथ 16 अन्य मरीजों की शनिवार को डायलिसिस की गई।
क्वीनमेरी : डॉक्टर का दिन न हो तो भी बनेगा परचा
लखनऊ। केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीनमेरी) में आने वाली सभी महिलाओं का परचा बनाया जाएगा। अभी तक महिला ने जिस डॉक्टर को पहली बार दिखाया था, अगली बार आने पर सिर्फ उसी का परचा बनाया जाता था। इससे अलग दिन आने पर परचा बनाने से मना कर दिया जाता था। अब सभी महिलाओं के परचे बिना यह देखे बनाए जाएंगे कि उसने पहली बार किस डॉक्टर को दिखाया था।
Lucknow: हर्षदीप के गीतों से सूफियाना हुई शाम, लखनऊ में अपने पहले लाइव कॉन्सर्ट में जीता दर्शकों का दिल
सूफी की सुल्ताना नाम से मशहूर हर्षदीप कौर का लखनऊ में यह पहला लाइव कॉन्सर्ट था।
फिर नुसरत फतेह अली का गीत सांसों की माला पे सिमरू मैं पी का नाम… गाकर पूरे प्रेक्षागृह को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वे पीर वी तू प्यार वी तू दीन वी तू ईमान वी तू… सुनाया। ये जवानी है दीवानी फिल्म में गाया गीत कैसी तेरी खुदगर्जी… कबीरा मान जा… जब हर्षदीप ने गुनगुनाना शुरू किया तो उनके साथ सामने बैठे दर्शकों ने भी साथ में गुनगुनाना शुरू कर दिया।
गाना खत्म हुआ तो दर्शकों ने वंस मोर की फरमाइश की और हर्षदीप ने दोबारा गाया। इसके बाद चार दिनों का प्यार ओ रब्बा लंबी जुदाई…, आज जाने की ज़िद न करो… , सानु इक पल चैन न आवे सजना तेरे बिना…, पिया रे थारे बिना लागे नहीं मेरा जिया रे… से खूब धमाल मचाया। इसके बाद फिल्म राजी का गीत मुड़के न देखो दिलबरो… गाकर दर्शकों को भावुक कर दिया।
यूपी: प्रदेश में इस साल फहराए जाएंगे 4.6 करोड़ तिरंगे, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी से भी मिलेंगे झंडे
Tricolor campaign in UP: यूपी में इस साल चार करोड़ 60 लाख से ज्यादा तिरंगा फहारने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों केडीएम के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
एसपी गोयल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलाधिकारियों के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2025’ की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रदेश भर में एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गत वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान उत्साह, उमंग और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। इस बार भी वृहद प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता से लोगों को फिर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। अभियान के तहत इस साल 4.6 करोड़ से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुरूप स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, एमएसएमई, खादी ग्रामोद्योग व अन्य निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से झंडों का निर्माण कराएं।
यूपी: निरस्त होंगे 50 से ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों के विलय संबंधी आदेश, अब नए सिरे से होंगे तबादले
प्रदेश में एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी और 50 से ज्यादा बच्चों वाले परिषदीय विद्यालयों का विलय न करने के आदेश से पहले जिन ऐसे स्कूलों का विलय हो चुका था उन्हें निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका असर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की चल रही तबादला व समायोजन प्रक्रिया पर भी पड़ेगा। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि एक से बढ़ाकर चार अगस्त कर दी है।
अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में शिक्षा, नौकरी और रोजगार नहीं है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। विद्यार्थी और शिक्षक सड़क पर आंदोलन करने पर मजबूर हैं। भाजपा सरकार नौजवानों का वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद करने की दोषी है।
यूपी: प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में आएगी चार डिग्री की गिरावट; जारी हुए पूर्वानुमान
प्रदेश में मानसून की सक्रियता में संभावित वृद्धि के कारण दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर में खिसकने और भौगोलिक परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इस वजह से अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
यूपी: प्रदेश में 30 फीसदी महंगा हो सकता है बिजली का नया कनेक्शन, कॉर्पोरेशन ने दिया दरें बढ़ाने का प्रस्ताव
UP Electricity Connection Charges Hike : यूपी में नया बिजली कनेक्शन लेना पहले की तुलना में 30 फीसदी महंगा हो सकता है। पावर कॉर्पोरेशन बिजली दर ही नहीं बल्कि नए कनेक्शन की दरों में भी बढोतरी चाहता है।
UP News: पुलिस विभाग में चयनित कर्मियों को सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, इन पदों पर हुई भर्ती
राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1494 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्णा ने सीएम को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।
UP News: स्कूल मर्जर के खिलाफ जुटे आप कार्यकर्ता, बोले- शराब ठेके 300 मीटर पर… तो स्कूल तीन किमी पर क्यों?
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को इको गार्डन में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने स्कूल बचाओ, देश बचाओ और मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए जैसे नारे लगा कर अपनी नाराजगी जताई।प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शंख बजाकर जनता से शंखनाद करने की अपील की। उन्होंने सवाल उठाया कि शराब की दुकानें तीन सौ मीटर पर खोली जा रही हैं और स्कूल खोलने के लिए तीन किलोमीटर की बाध्यता लागू की जा रही है? उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह फैसला गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है।
उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश के अंतिम स्कूल को भी बंद करने की योजना पूरी तरह रद्द नहीं हो जाती तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं। प्रदेश सह प्रभारी दिलीप पांडेय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का आंदोलन हर स्कूल के दोबारा खुलने तक जारी रहेगा।
दिल्ली के विधायक अनिल झा ने कहा कि भाजपा सरकार साजिश करके दलित, पिछड़ा, आदिवासी, गरीब के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है सरकार के फैसले को किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।
UP Weather: प्रदेशभर में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, आज इन जिलों में झमाझम बरसे बदरा; जानें अपने जिले का हाल
उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता में संभावित वृद्धि के कारण दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जगह गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने के आसार हैं। सोमवार को भी बारिश का यह सिलसिला चलेगा और कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
यहां भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर एवं आसपास के इलाकों में।
यहां रहेगा भारी वर्षा का यलो अलर्ट
प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में।
यहां मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।


