Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 9

UP Weather: प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक रहेगा लू का असर, आज चढ़ सकता है पारा; जानिए मानसून अपडेट

0

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक लू का असर जाती रहेगा। अभी फिलहाल मानसून की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह तक रहेगा लू का प्रभाव रहेगा। ज्यादातर जिलों में एक से दो डिग्री हुई तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई । शनिवार को भी तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान सीमित छिटपुट मौसम गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश के पूर्वी मध्यवर्ती एवं दक्षिणी भाग में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है। दो दिन में एक से दो डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार भी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा जहां तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में तापमान 43.6 डिग्री और वाराणसी में 43 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जो एक दिन में 40.4 डिग्री से बढ़कर 41.3 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को भी प्रदेश भर के सभी जिलों में तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं।

गर्मी और उमस ने निकाला पसीना, कल से लू चलेगी, तापमान भी बढ़ेगा

लगातार तीसरे दिन राजधानी में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। तेज धूप, गर्मी और उमस ने आमजन को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने के आसार हैं।

राजधानी में शुक्रवार को तापमान में वृद्धि का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बिना जरूरी काम के लोगों ने घर से बाहर निकलने से भी गुरेज किया। शहर के मुख्य मार्गों को छोड़कर बाकी जगह दोपहर के समय अपेक्षाकृत कम वाहन और भीड़भाड़ देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से लखनऊ में भी लू का असर देखने को मिलेगा।

तापमान में अभी थोड़ी और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश के भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और बुधवार को 39.6 डिग्री रहा। इस तरह दो दिन में राजधानी के तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी ऐसा ही तापमान रहने के आसार हैं, आंशिक वृद्धि भी हो सकती है। शनिवार से लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।

यूपी: प्रदेश में हो सकता है बड़ा बिजली संकट, तकनीकी वजहों से कई इकाइयों में उत्पादन ठप; 21 जून से मिलेगी राहत

0

प्रदेश में तकनीकी गड़बडी से कई बिजली उत्पादन इकाइयां ठप हो गई हैं। इससे उत्तर प्रदेश के हिस्से की करीब चार हजार मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुई है। इन इकाइयों को ठीक करने के लिए टीमें लगी हैं। उम्मीद है कि 21 जून तक सभी इकाइयां फिर से उत्पादन करने लगेंगी।प्रदेश में इन दिनों अधिकतम बिजली की मांग करीब 30 से 31 हजार मेगावाट के बीच बनी हुई है। अधिकतम मांग बढ़ने के साथ ही न्यूनतम मांग में भी इजाफा हुआ है। सप्ताहभर पहले जहां न्यूनतम मांग 15 हजार मेगावाट थी, वह बढ़कर अब 22 हजार मेगावाट से अधिक हो गई है। इस बीच 18 जून की शाम सिंगरौली क्षेत्र की दोनों उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों में अर्थ फॉल्ट आ गया। इससे ट्रिपिंग हुई और एनटीपीसी की रिहंद तापीय विद्युत स्टेशन की तीनों इकाइयों से करीब तीन हजार मेगावाट बिजली उत्पादन ठप हो गया।

इसमें करीब 960 मेगावाट विद्युत हिस्सा उत्तर प्रदेश का था। इसी तरह कई इकायां तकनीकी कारणों से ठप हो गई हैं। इसमें केंद्रीय सेक्टर की ज्वाइंट वैचर की घाटमपुर यूनिट-2 से 660 मेगावाट खुर्जा यूनिट 2 से 660 मेगावाट, ललितपुर तापीय परियोजना यूनिट-3 से 660 मेगावाट, अनपरा-सी यूनिट-1 से 600 मेगावाट, रोजा यूनिट-1 से 300 मेगावाट सहित कुल करीब 3041 मेगावाट का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसी तरह राज्य विद्युत उत्पादन निगम की ओबरा-सी यूनिट-2 एवं हरदुआगंज-डी यूनिट-9 भी तकनीकी कारणों से प्रभावित रही, लेकिन देर शाम तक उन्हें चालू कर दिया गया है। पावर कार्पोरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी कारणों से प्रभावित होने वाली उत्पादन इकाइयों में टीमें लगी हैं। विद्युत मांग को पूरा करने में चुनौतियां जरूर आई हैं, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा विद्युत उपलब्धता बनाए रखने में तत्पर है। विभिन्न स्त्रोतों से अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। 

Live PM Kisan Samman 23rd Installment Live: आज कितने बजे किसानों को मिलेगी 23वीं किस्त? जानें कौन पात्र-कौन नहीं

0
PM Kisan 23rd Installment Status Live Updates: आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है। 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ आज मिलेगा।

PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: कितने किसानों को मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ?

  • सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि कितने पात्र किसानों को 23वीं किस्त का लाभ मिलेगा
  • सरकार के मुताबिक, 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 23वीं किस्त का लाभ आज दिया जाएगा

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, 2 घायल:लखनऊ में रोडवेज बस और पिकप की टक्कर, स्कूटी व बाइक भी चपेट में आई

0

लखनऊ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने करीब ढाई घंटे रोड जाम करके प्रदर्शन किया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर उचित मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

घटना शुक्रवार शाम को काकोरी क्षेत्र में हरदोई रोड पर हुई। पहले रोडवेज बस और पिकप की टक्कर हुई। उनकी चपेट में बाइक और स्कूटी भी आ गई। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हुई। पिकप और बाइक चालक घायल हुआ।

बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

बस और पिकप की टक्कर के बाद दो वाहन भी भिड़े

शुक्रवार शाम 4:10 बजे हरदोई की तरफ से आ रही रोडवेज बस UP78KN0465 और दुबग्गा की तरफ से आ रही पिकप UP32NN1591 के बीच आयशा हॉस्पिटल के पास एक्सीडेंट हो गया। उसी दौरान दुबग्गा की तरफ से आ रही स्कूटी UP32PW1306 व हरदोई की तरफ से आ रही स्प्लेंडर बाइक UP32FE5480 भी इन दोनों वाहनों की चपेट में आ गयी।

स्कूटी चालक मोहम्मद मलिक पुत्र मोबीन निवासी कटरा बाजार कस्बा काकोरी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक धर्मेश चौरसिया पुत्र सियाराम निवासी न्यू हैदरगंज बालागंज व पिकअप चालक अनिल यादव पुत्र रामदेव निवासी ग्राम बीरबल थाना लालगंज जिला प्रतापगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें इलाज हेतु सीएचसी काकोरी भेजा गया, जहां से उक्त दोनों व्यक्तियों को केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जिनका इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

गुस्साए परिजनों ने ढाई घंटे सड़क जाम किया मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के शव को हरदोई रोड पर रखकर सड़क जाम कर दिया। 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर पारा , दुबग्गा काकोरी समेत कई थानों की पुलिस, पीएसी पहुंची।

सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी शकील अहमद ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। तहसीलदार जयप्रकाश सिंह ने परिजनों को उचित मुआवजा का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। करीब ढाई घंटे सड़क जाम रहा।

औरैया में पंचायत घर में शॉर्टसर्किट से आग:पांच लाख का नुकसान, कंप्यूटर-कुर्सियां समेत कई उपकरण जले

0

पुरवा फकीरे पंचायत के पंचायत घर में शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने से कमरे में रखे कई महत्वपूर्ण उपकरण और दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

यह घटना सहायल थाना क्षेत्र में हुई। प्रधान प्रतिनिधि बंटी सेंगर ने बताया कि आग सुबह लगभग 3 बजे शॉर्टसर्किट से लगी। उन्हें सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। तब तक आग की लपटों ने एक कमरे को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था।

प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक कमरे में रखा सामान जल चुका था। नुकसान हुए सामान में एक कंप्यूटर, मॉनिटर, यूपीएस, एक इन्वर्टर, दो बैटरा, 28 कुर्सियां, 3 रेस्टिंग चेयर, दो टेबिल, एक सीसीटीवी कैमरा, एक सीलिंग फैन, एक अलमारी और एक वाई-फाई मशीन शामिल हैं।

इसके अलावा, पंचायत के कई महत्वपूर्ण कागजात भी जल गए। प्रधान प्रतिनिधि बंटी सेंगर के अनुसार, कुल नुकसान लगभग 5 लाख रुपये का है। घटना की सूचना सहार ब्लॉक के अधिकारियों को दे दी गई है। सूचना मिलने पर सुबह सहायल थाना के उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर पिता-पुत्र की मौत:औरैया के व्यवसायी और बेटे की कार बस से टकराई

0

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में दिबियापुर निवासी व्यवसायी परमहंस पांडेय और उनके बेटे पुष्पेंद्र की मौत हो गई। यह घटना बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब तीन बजे माइलस्टोन 136 के पास हुआ, जब सुल्तानपुर डिपो की एक रोडवेज बस के पीछे से एक किआ कार अनियंत्रित होकर टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परमहंस पांडेय और उनके बेटे पुष्पेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वे दिल्ली जा रहे थे, जहां वे अपना कारोबार संभालते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दिबियापुर से मथुरा के लिए रवाना हो गए।

शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई

इस दुखद खबर से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ठेकेदार और इंजीनियर बेटे की सड़क हादसे में मौत:मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में घुसी कार, गुजरात में करते थे ठेकेदारी

0

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दिबियापुर निवासी ठेकेदार परमहंस पांडेय और उनके इंजीनियर बेटे पुष्पेंद्र की मौत हो गई। वे अपनी कार से बड़ौदा जा रहे थे, तभी उनकी कार एक रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे मथुरा के लिए रवाना हो गए।

यह दुर्घटना बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास (माइलस्टोन 136) करीब दो बजे हुई। सुल्तानपुर डिपो की एक रोडवेज बस के पीछे से अनियंत्रित किआ कार इतनी तेजी से टकराई कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मदद का प्रयास किया, लेकिन तब तक पिता-पुत्र दोनों की मौत हो चुकी थी।

कुछ महीने पहले ही कार खरीदी थी

परमहंस पांडेय मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे और दिबियापुर में गेल में मैकेनिकल ठेकेदारी करते थे। उन्होंने दिबियापुर के विकास कुंज में अपना निजी मकान बना लिया था। उनके बड़े बेटे पुष्पेंद्र ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और गुजरात के बड़ौदा में मैकेनिकल का काम कर रहे थे। उन्होंने कुछ महीने पहले ही यह कार खरीदी थी।

हादसे की खबर जैसे ही दिबियापुर पहुंची, पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। रोते-बिलखते परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं। दिबियापुर स्थित घर में परमहंस की पत्नी और उनका छोटा बेटा रहता है, जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:2 लाख नकद बरामद, दोनों पर दर्ज हैं कई मुकदमे

0

अजीतमल पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों सज्जन सिंह पुत्र गया प्रसाद राजपूत और बृजेश कुमार पुत्र मिजाजीलाल अहिरवार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए माल को बेचकर प्राप्त 2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

यह गिरफ्तारी श्रीमती कामनी देवी की शिकायत के आधार पर की गई है। कामनी देवी ने 18 अप्रैल 2026 को अजीतमल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात में उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया था। चोर अलमारी से 25 हजार रुपये नकद, दो अंगूठी, पायल, कानों के टॉप्स और मंगलसूत्र चुरा ले गए थे। इस संबंध में थाना अजीतमल में मु0अ0स0 161/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए उच्चाधिकारियों ने पुलिस टीमों का गठन किया था। अजीतमल पुलिस टीम ने 18 जून 2026 को दोपहर 1:50 बजे नगला भोज गांव मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के माल को बेचकर प्राप्त 2 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सूने घरों की रेकी करते थे और योजना बनाकर रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने गढ़ा आजाद नगर के दो सूने घरों और ग्राम पृथ्वीपुर में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बेचकर मिले पैसों का बंटवारा करने के लिए वे आज यहां आए थे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जानकारी दी कि आरोपी सज्जन सिंह पर दो दर्जन से अधिक और बृजेश कुमार पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी में 2,00,000 रुपये नकद शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश सिंह, अटसू चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह शामिल थे।

किसान के बेटे हरमन को डायरेक्टर, आकांक्षा को चांसलर मेडल:PG टॉपर शुभी AIIMS में चयनित, लोहिया संस्थान के मेधावियों की कहानी

0

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के तीसरे दीक्षांत समारोह में मेधावियों की सफलता से उनके घरों में जश्न का माहौल है। बहराइच के किसान पुत्र हरमन सिंह ने MBBS में सर्वोच्च प्रदर्शन कर डायरेक्टर मेडल हासिल किया, जबकि फरीदाबाद की आकांक्षा जैन परिवार की पहली डॉक्टर बनकर चांसलर मेडल की हकदार बनीं।

पीजी टॉपर डॉ. शुभी शुक्ला ने गोल्ड मेडल के साथ एम्स दिल्ली में सुपर स्पेशियलिटी कोर्स में चयन हासिल किया। वैष्णवी श्रीवास्तव समेत अन्य मेधावियों की उपलब्धियों से सभी खुश हैं। दैनिक भास्कर ने दीक्षांत समारोह में टॉप प्रदर्शन करने वाले कुछ मेधावियों से बात की। पढ़िए टॉपर्स की कहानी…

बचपन में नटखट, बड़े होकर बने MBBS टॉपर

डायरेक्टर मेडल पाने वाले MBBS टॉपर हरमन सिंह की सफलता ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। बहराइच निवासी हरमन सिंह के पिता कुलबीर सिंह पेशे से किसान हैं, जबकि माता भूपेंद्र कौर गृहिणी हैं। हरमन ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर घटेगी उड़ानों की संख्या:गोवा-नवी मुंबई समेत 11 शहरों के लिए कम होंगे विमान

0

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विमान ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों का असर अब हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ती परिचालन लागत और कई रूटों पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने लखनऊ से संचालित कई उड़ानों की फ्रीक्वेंसी घटाने की तैयारी शुरू कर दी है। शुरुआती योजना के तहत गोवा, नवी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, रांची, देहरादून, जयपुर, अहमदाबाद और चेन्नई समेत 11 शहरों के लिए उड़ानों की संख्या कम की जा सकती है।

बढ़ती लागत से एयरलाइंस पर दबाव

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण विमान ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही लखनऊ से संचालित कुछ रूटों पर यात्री भार अपेक्षा से कम रहने के कारण एयरलाइंस को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में कंपनियां कम मांग वाले रूटों पर उड़ानों की संख्या घटाकर परिचालन लागत कम करने की रणनीति पर काम कर रही हैं।

140 उड़ानों के संचालन पर पड़ सकता है असर

वर्तमान में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 140 विमानों की आवाजाही होती है। यदि प्रस्तावित कटौती लागू होती है तो कई शहरों के लिए यात्रियों को कम विकल्प मिलेंगे और यात्रा की योजना बनाना पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कुछ रूटों पर पूरी सेवा बंद होने का खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि जिन शहरों के लिए पहले से ही सीमित उड़ानें संचालित हो रही हैं, वहां फ्रीक्वेंसी में कटौती का मतलब सेवा पूरी तरह बंद होना भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर नवी मुंबई और अहमदाबाद के लिए लखनऊ से सीमित सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। इनमें कटौती होने पर यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे यात्रा समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।

एयरलाइंस तैयार कर रही अंतिम सूची

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल एयरलाइन कंपनियां उन रूटों का आकलन कर रही हैं जहां यात्री संख्या कम है और परिचालन लागत अधिक पड़ रही है। फ्रीक्वेंसी में कितनी कटौती होगी और किन-किन उड़ानों पर इसका असर पड़ेगा, इसकी अंतिम सूची जल्द जारी की जा सकती है।