देश का दिल कही जाने वाली राजधानी दिल्ली में सियासी दंगल का आगाज हो चुका है। लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने के साथ सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। उम्मीद है कि पारा गिरने-चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाली दिल्ली इस बार मतदान का भी नया रिकॉर्ड बनाएगी। सियासी घमासान के बीच लोकतंत्र की शुचिता बनाए रखना सबसे अहम है। इसीलिए आपका अपना हिन्दुस्तान हमेशा की तरह आओ राजनीति करें अभियान के साथ आपसे रूबरू है।
महापर्व का शोर शुरू हो इससे पहले जरा पन्ना पलटिए और देखिए क्या है ‘हिन्दुस्तान’ का संकल्प इस महाअभियान में आपके सहयोग की अपेक्षा के साथ। हम मानते हैं कि मीडिया आम आदमी के लिए और आम आदमी के जरिये होना चाहिए। किसी भी अखबार की असली ताकत उसके पाठक हैं। आपसे एक साझेदारी की गुजारिश है। अगर आपको लगे कि हिन्दुस्तान में छपी सामग्री हमारे संकल्प के अनुरूप नहीं है तो हमें तुरंत ark@livehindustan.com पर ईमेल करें।
आपका वोट, आपका मुद्दा, आपका नेता: जो आप सोचते हैं वही मुद्दे होंगे चुनाव में। जिसे आप चाहेंगे वही बनेगा आपका नेता। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके मुद्दों पर चर्चा हो। हम बनेंगे आपकी आवाज।
हिन्दुस्तान हेल्पलाइन: चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी, इस अखबार में छपने वाली किसी सामग्री से संबंधित शिकायत के लिए आप हमारी ईमेल आईडी ark@livehindustan.com पर संपर्क करें। यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। पिछले चुनाव में 67 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दिल्ली चुनाव के लिए आप के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दावा है कि इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा। आप ने जनता के लिए काम किया है और यह चुनाव जनता खुद लड़ रही है। आप की रणनीति, प्रत्याशियों का चयन और चुनावी मुद्दों को लेकर संजय सिंह ने हिन्दुस्तान से बात की। प्रस्तुत हैं बातचीत के अंश…
सवाल : आप के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है। इस बार चुनाव में क्या रणनीति होगी? जवाब : काम के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, फ्लाईओवर का काम किया है। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर की शुरुआत की। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा काम किया है। आप ही बताएं कौन सी सरकार शिक्षा पर बजट का 26 फीसदी खर्च कर रही है। किसानों को सबसे ज्यादा मुआवजा दिया गया है।
सवाल : विरोधियों का दावा है कि सरकार ने काम नहीं किया। अंतिम साल में मुफ्त बिजली और मुफ्त सफर जैसी योजनाएं चलाई हैं। जवाब : हमने जनता के टैक्स के पैसे का सदुपयोग किया है। हम जब सरकार में आए थे तो दिल्ली का बजट 32,000 करोड़ था। आज यह बढ़कर 60 हजार करोड़ हो गया है। कैग ने भी सरकार के काम को सराहा है। अरविंद केजरीवाल सरकार का पैसा लोगों को मुफ्त बिजली देकर खर्च करते हैं। महिलाओं को मुफ्त सफर कराते हैं। वहीं, गुजरात में 190 करोड का जहाज खरीदा जाता है। हमने फरिश्ते योजना चलाई। 20 हजार नए कमरे बनाए। आजादी से 2015 तक स्कूलो में मात्र 17 हजार कमरे थे। इन सब कामों की प्रशंसा होनी चाहिए। दूसरी सरकारों को इससे सीख लेनी चाहिए।
सवाल : भाजपा और कांग्रेस भी बिजली समेत अन्य मुफ्त योजनाओं को अपनी सरकार आने पर बढ़ाने का दावा कर रही है। जवाब : यह पूरी तरह हास्यास्पद है। कांग्रेस 15 साल सरकार में रही, तब एक यूनिट भी मुफ्त बिजली नहीं दी। अगर अब देना चाहते हैं तो राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में उनकी सरकार है। यहीं भाजपा भी कहती है तो गुरुग्राम और गाजियाबाद में मुफ्त बिजली दे। यूपी और हरियाणा में भाजपा की सरकार है। चुनाव के समय झूठ बोलने से कुछ नहीं होगा।
सवाल : नामांकन शुरू होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों का चयन कैसे करेगी? जवाब : इसकी आंतरिक प्रक्रिया है। अगर किसी भी उम्मीदवार पर भ्रष्टाचार, अपराध या खराब चरित्र का आरोप है तो हम आंतरिक जांच कराएंगे। उसके बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
सवाल : कुछ सीटों पर विधायक चले गए हैं तो कई जगह स्थानीय विधायकों का विरोध हो रहा है। क्या कुछ विधायकों का टिकट भी कट सकता है? जवाब : टिकट पर अंतिम फैसला पीएसी (पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी) को लेना है।
सवाल : सीएए और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं। आप का इस पर क्या स्टैंड है? जवाब : हमने संसद में कहा था कि यह कानून बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और महात्मा गांधी के विचार के खिलाफ है। बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए झूठे मुद्दों पर बहस कराई जा रही है। पुलिस नौजवानों को पीट रही है। छात्र सड़कों पर हैं। यह किस तरह की कानून व्यवस्था है।
सवाल : बीजेपी हिंसा के लिए आप पर आरोप लगा रही है? जवाब : जो पार्टी जगह-जगह हिंसा कराती है। वह ऐसा कह रही है। हमने दिल्ली में सबसे बड़ा आंदोलन चलाया और एक भी हिंसा की घटना नहीं हुई। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। जनता को सच्चाई का पता है।
सवाल : दिल्ली में किससे मुकाबला मान रहे हैं? जवाब : चुनाव जनता लड़ रही है। सभी को पता है कि पूरी दिल्ली अरविंद केजरीवाल का परिवार है। किसी से कोई मुकाबला नहीं है। परिणाम आने दीजिए। हम 2015 का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
सवाल : छपाक फिल्म दिल्ली की घटना पर बनी है। दीपिका के जेएनयू जाने पर उनका भी विरोध होने लगा है। जवाब : भाजपा वाले फिल्म छपाक का विरोध कर रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि महिलाओं के विषय पर बनी फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है, ये लोग किस तरह की फिल्म देखना चाहते हैं।
सवाल : कच्ची कॉलोनी को भाजपा बड़ा चुनावी मुद्दा बना रही है। उनका दावा है कि कच्ची कॉलोनियों का मुद्दा लंबे समय से लंबित था, जिसे भाजपा ने सुलझाया है। जवाब : कच्ची कॉलोनी के नाम पर भाजपा झूठ बोल रही है। आप सरकार ने कच्ची कॉलोनियों का विकास किया है। उधर भाजपा बगैर कोई योजना बनाए कच्ची कॉलोनियों को नियमित करने का दावा कर रही है।
मध्यप्रदेश के खंडवा में ओमकारेश्वर बांध के बैक वाटर में एक व्यक्ति का तीन हिस्सों में कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ओमकारेश्वर बांध के बैक वाटर में सत्तापुर गांव के पास पहले तो एक कटा हुआ सिर तैरता नजर आया। बाद में उसका धड़ भी वहीं पर मिला। शव के दोनों पैर भी कटे हुए थे। सूचना मिलता ही नर्मदा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। नर्मदा नगर पुलिस के अनुसार किसी ने हत्या कर शव को बैक वाटर में फेंकने की कोशिश की है। इस सनसनीखेज हत्या के बाद खंडवा एसपी विवेक सिंह भी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंच गए।
इस हत्या के पीछे कौन है? यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सूचना मिलने के बाद नर्मदा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान त्रिलोकचंद के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि त्रिलोकचंद, गोदड़ी माल थाना धनगांव का रहने वाला है। त्रिलोकचंद मजदूरी का कार्य करता था। खंडवा एसपी विवेक सिंह खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच की बात कही है।
खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सुबह 7 से 8 बजे के बीच नर्मदा नगर थाने को सूचना मिली थी कि एक सिर कटा शव बैक वाटर में तैर रहा है। पहले शव की पहचान नहीं हो पाई। तफ्तीश करने पर शव की पहचान त्रिलोकचंद के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रात में तो घर पर ही मौजूद था। संभवत उसकी हत्या सुबह के समय ही हुई है। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन परिवारजनों और संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
सरकारी राशन की दुकान चलाने वाली एक महिला और उसकी बेटी ने रिश्वत देकर अपने खिलाफ दायर शिकायत को निपटाने की बजाय भ्रष्ट अधिकारी की पोल खोलने की ठानी और सीबीआई को शिकायत कर दी। मां-बेटी पांच साल तक कानूनी प्रक्रिया के दौरान डटी रहीं। इसका नतीजा रहा कि आरोपी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर और उसकी महिला साथी इस मामले में दोषी ठहराए जा सके।
राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार की अदालत ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर नीरज कुमार सलूजा व महिला साथी सपना उर्फ चारु को भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 8 व आपराधिक साजिश के तहत दोषी ठहराया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि साक्ष्यों व गवाहों से यह स्पष्ट हो गया है कि आरोपी महिला ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर के साथ मिलकर शिकायतकर्ता महिला व उसकी बेटी से रिश्वत वसूलने की साजिश रची।
उपभोक्ता ने की थी शिकायत : दरअसल, ख्याला में राशन की दुकान चलाने वाली विधवा महिला कौशल्या के खिलाफ एक स्थानीय निवासी ने विभाग में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। शिकायत की जांच इंस्पेक्टर सलूजा को सौंपी गई। सलूजा ने राशन की दुकान का कई बार दौरा किया। इसी बीच कौशल्या के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया, जिसे एक लाख रुपये में शिकायत का निपटारा कराने की बात कही, लेकिन कौशल्या व उसकी बेटी ने 26 दिसंबर 2016 को सीबीआई को शिकायत कर दी।
संबंधित खबरें
इंस्पेक्टर ने महिला को घूस लेने के लिए भेजा
सीबीआई ने सपना उर्फ चारु को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। चारु ने बताया कि इंस्पेक्टर सलूजा ने उसकी नौकरी कॉल सेंटर में लगवाई थी और उसी ने कौशल्या से एक लाख रुपये रिश्वत मांगने को कहा था। कौशल्या व उसकी बेटी के बुलाने पर वह रिश्वत की रकम लेने जनकपुरी मेट्रो स्टेशन आई थी, जहां सीबीआई ने उसे 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
सही तरीके से राशन वितरण का निर्देश
मामले में रिश्वतखोरी का खुलासा होने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरकारी राशन की दुकान के खिलाफ उपभोक्ता की शिकायत की जांच की तो पता चला कि वह समय से दुकान नहीं खोलती। विभाग ने कौशल्या को सही तरीके से राशन वितरण का निर्देश दिया।
सजा पर 29 मार्च को होगी बहस
अदालत ने मामले में दोषी फूड इंस्पेक्टर और उसकी साथी महिला की सजा पर बहस के लिए 29 मार्च की तारीख तय की है। अभियोजन और बचाव पक्ष को अगली सुनवाई पर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
छत्तीसगढ़ में चर्च के एक पादरी को धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पादरी के साथ-साथ एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पादरी समेत दो लोगों को रविवार को जशपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पादरी की पहचान क्रिस्टोफर तिर्की के तौर पर हुई है। जबकि एक अन्य शख्स की पहचान ज्योति प्रकाश टोप्पो के रूप में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत के बाद दोनों को बगिया गांव पंचायत के भालूटोला इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जशपुर के डीएसपी मनीष कुंवर ने कहा कि क्रिस्टोफर और ज्योति स्थानीय आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। धर्म परिवर्तन का यह खेल टोप्पो के घर पर चल रहा था। इन दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा और धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने पादरी क्रिस्टोफर तिर्की और ज्योति प्रकाश टोप्पो समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया औऱ उन्हे कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के संभाग के सह मंत्री राजेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि रविवार को ईसाई पादरियों की प्रार्थन सभा में कंवर जनजाति के 25 परिवारों के 68 लोग शामिल थे। इनके धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था।
चित्तौड़गढ़ में दो दिन पहले हुए अपहृत अनाज व्यापारी नारायणलाल डांगी के बेटे संजय डांगी को सुरक्षित छुड़ा लिया। अपहरण करने वालों ने परिवार से पहले 10 लाख और फिर बाद में 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। बदमाशों ने अपहृत युवक को कार की डिक्की में डाल कर रखा था।
बताया जा रहा है कि एक जगह ले जाकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया और वीडियो भी बनाया गया। डराने के लिए सिर के पास रिवॉल्वर से फायर किया गया। युवक ने जिंदा रहने की आस छोड़ दी थी, लेकिन तीन जिलों की पुलिस ने अपने नेटवर्क के जरिए किडनैप किये गये युवक को बदमाशों के चंगुल से सुरक्षित आजाद करवा लिया।
इस ऑपरेशन में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ के दो डिप्टी व 8 सीआई सहित 100 पुलिसकर्मियों की 16 टीमें लगी थीं। एसपी प्रीति जैन ने बताया कि माताजी पांडोली के रहने वाले नारायणलाल डांगी जैन के बेटे संजय जैन को उदयपुर में फतहनगर सनवाड़ रीको एरिया के पीछे जंगल से सुरक्षित छुड़ाया गया। 24 मार्च की रात को संजय का अपहरण किया गया था।
संबंधित खबरें
दो आरोपी को पकड़ा, मास्टर माइंड फरार :
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें किशनलाल और हीरलाल शामिल हैं। इनसे कार व बाइक भी जब्त की गई है। इस वारदात का मास्टरमाइंड कमलेश नाम के शख्स को बताया जा रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि कमलेश लाखा गांव के खेड़ा का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस कमलेश की तलाश कर रही है।
कौन है मास्टर माइंड और कैसे बनाई योजना…
मास्टर माइंड कमलेश बंजारा इलाके का नामी बदमाश है। वो इससे पहले दो बार डकैती कर चुका है। उसने संजय के परिवार के बारे में पहले जानकारी जुटाई थी। उसने जानकारी जुटाई थी कि संजय के घर वाले पोस्तदाना सहित दलहन व अनाज के बड़े कारोबारी हैं।
अपहरण की पूरी कहानी
संजय डांगी ने बताया कि अपहरण वाले दिन बदमाश मुझे और मेरे पिता दोनों का अपहण करना चाहते थे। कार छोटी होने पर उन्होंने मेरे पिताजी को छोड़ दिया और मुझे कार में बैठा लिया। रवाना होने के बाद मेरे साथ मारपीट की गई। आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी। रात करीब साढ़े बारह बजे कपड़े उतारकर मेरे साथ मारपीट की गई और उसका वीडियो भी बनाया गया
उन्होंने आगे बताया, ‘मैंने बदमाशों से गुहार की कि उन्हें जितना पैसा चाहिए मेरे पिता जी दे देंगे, मुझे छोड़ दें। रातभर आंख पर पट्टी बांधकर बदमाश उन्हें घुमाते रहे। पहले दस लाख रुपए की डिमांड रखी गई थी, दूसरे दिन सुबह 20 लाख रुपये मांगे गये। मेरे सिर के पास से फायरिंग कर डराया गया। बदमाशों ने कहा-पैसा नहीं आया तो तुझे गोली मार देंगे। जेब में रखे 700 व 800 रुपये भी निकाल लिए। बैंक खाते से 40 हजार रुपए निकालने का दबाव भी बनाया गया। फिरौती की रकम लेकर बदमाश गोवा भागने वाले थे।’
गाजियाबाद मेंपिछले साल दिसंबर में भाजपा एमएलसी के बेटे के साथ लूट व मारपीट के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तुराब नगर निवासी व्यापारी नेता प्रमोद उर्फ राजू छाबड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के विरोध में परिजनों व व्यापारियों ने थाने में हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख व्यापारी नेता को सिहानी गेट थाने लाया गया, लेकिन यहां आकर भी लोगों ने बखेड़ा कर दिया। परिजनों व व्यापारियों ने एमएलसी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप साबित होने पर राजू छाबड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर के धूम मानिकपुर निवासी अविनाश शर्मा भाजपा एमएलसी श्रीचंद शर्मा के बेटे हैं। उन्होंने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया था कि वह 5 दिसंबर की शाम साढ़े 4 बजे कार से रमतेराम रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से सियाज कार में सुभाष छाबड़ा का बेटा राजू छाबड़ा उतरकर आया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह वीडियो बनाने लगे तो तुराबनगर निवासी सुभाष छाबड़ा 4-5 अज्ञात लोगों संग आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से उनकी कार क्षतिग्रस्त करते हुए उसमें रखे 5 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने राजू छाबड़ा व अन्य लोगों के खिलाफ लूट और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। इसके बाद व्यापारी नेता पक्ष की महिला ने भी लूट और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था।
नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी ने बताया कि जांच में आरोप साबित होने पर रविवार को राजू छाबड़ा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
कई दिन चला समझौते का दौर : विवाद के बाद कई दिनों तक समझौते और हंगामे का सिलसिला चला। भाजपा एमएलसी के बेटे की तरफ से केस दर्ज होने के बाद राजनीतिक स्तर से समझौते की कवायद हुई थी। सत्तापक्ष से जुड़े शहर के एक नेता के आवास पर पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद व्यापारियों ने भी कई दिन हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी नेता की तरफ से भी एफआईआर दर्ज कर ली थी।
भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश मल्होत्रा ने बताया कि एमएलसी के बेटे और उसके साथियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी। केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस एमएलसी के दबाव में काम कर रही है। इसी के चलते राजू छाबड़ा को जबरन उठाकर जेल भेज दिया गया। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि राजू छाबड़ा पर लूट और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज है। विवेचना में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद राजू छाबड़ा को जेल भेज दिया गया है।
मध्य प्रदेश के इन्दौर के बाल सुधार गृह से चौकीदार और गार्ड की पिटाई कर सात बाल कैदी फरार हो गये। बताया जा रहा है कि यह सभी बाल कैदी नुकीली हथियार से चैनल गेट के ताले काट कर फरार हुए हैं। इन बाल कैदियों ने कमरे में पानी नहीं होने का बहाना बनाया और सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग गये। इन्दौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स मैं मौजूद विशेष बाल सुधार गृह से रविवार रात यह सात बाल कैदी फरार हुए हैं।
चौकीदार बंधक, गार्ड की पिटाई
पानी का बहाना बनाने के बाद उन्होंने चौकीदार को धक्का दिया। चौकीदार के गिरने के बाद बाल कैदी वहां से भाग गये। पुलिस ने इस मामले में अधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले में सभी की तलाश की जा रही है। रात में एक कैदी ने चौकीदार सचदेव से कमरे में पानी खत्म होने की बात कही थी। इस दौरान सचदेव ने गेट खोला तभी अंदर से ओर कैदी बाहर निकले उन्होंने सचदेव की पिटाई की ओर उसे बधंक बना लिया। शोर की आवाज सुनकर गार्ड अब्दुल वहां पहुंचा। 7 बाल अपचारियों ने उस पर भी हमला कर दिया ओर मौके से फरार हो गए।
संबंधित खबरें
संगीन मामले में हुई है सभी को सजा
फरार बाल कैदियों की तलाश के इस मामले की हीरानगर पुलिस को शिकायत की गई है। फरार बाल कैदी भिंड,ग्वालियर,उज्जैन ओर भोपाल के हैं। कैदी सुधार गृह के अधीक्षक द्विवेदी के मुताबिक सभी कैदी नाबालिग हैं और संगीन मामलों में आरोपी हैं। उज्जैन के एक बाल कैदी की आज पेशी भी थी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस इन बच्चों की तलाश में जुटी है।
ऑस्कर 2022 का वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ होस्ट क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ मार देते हैं। ये सारा ड्रामा किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था और यही वजह है कि लोग इस घटना को लेकर कई तरह से सवाल पूछ रहे हैं। इस सवालों में सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर ‘ऑस्कर 2022’ के होस्ट क्रिस रॉक ने ऐसी क्या बात कह दी थी जिस पर विल स्मिथ को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया? तो चलिए जरा करीब से समझते हैं इस पूरी घटना को।
विल की पत्नी को नहीं पसंद आया जोक! इस खास रात पर 94वें एकैडमी अवॉर्ड्स को होस्ट कर रहे क्रिस रॉक बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड पेश करने जा रहे थे। कॉमेडियन क्रिस ने एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ को लेकर एक जोक मारा जिस पर पब्लिक ने खूब ठहाके मारे। दिलचस्प बात तो ये है कि विल स्मिथ भी इस जोक पर हंसे थे। हालांकि उनकी पत्नी जेडा को शायद ये जोक अच्छा नहीं लगा क्योंकि वो अपनी आंखें ऊपर की तरफ देखकर रोल करती दिखीं।
स्टेज पर जाकर विल ने मारा जोरदार थप्पड़ जेडा के एक्सप्रेशन्स से साफ लग गया था कि उन्हें ये जोक पसंद नहीं आया है। इससे पहले कि कुछ और होता, क्रिस ने कहा कि बस भी कीजिए, ये एक अच्छा जोक था। हालांकि इसी वक्त अचानक विल स्मिथ अपनी कुर्सी से उठे और सीधे स्टेज की तरफ बढ़ने लगे। विल सीधे क्रिस के करीब गए और उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद वह चुपचाप लौटकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए और क्रिस से कहा कि वह उनकी पत्नी के बारे में कुछ भी नहीं बोलेंगे।
क्या था वो पूरा जोक जिसके चलते पड़ा थप्पड़? तो इस पूरी घटना को जानने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर क्रिस ने विल की पत्नी के बारे में ऐसा क्या कहा था? क्रिस ने कहा, ‘जेवियर ब्रेडमेन और उनकी पत्नी दोनों ही नॉमिनेटेड हैं। अब अगर उनकी पत्नी जीतती हैं तो वह नहीं जीत पाएंगे।’ क्रिस ने आगे कहा, ‘अब वह दुआ कर रहे हैं कि विल स्मिथ जीत जाएं, कि हे भगवान प्लीज।’ क्रिस ने कहा- जेडा, आई लव यू।
विल स्मिथ को भी आई थी जोक पर हंसी, लेकिन… क्रिस ने कहा- G.I. Jane 2 अब मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा है। इस जोक को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन क्रिस के द्वारा अपनी पत्नी के लिए किया गया ये डबल मीनिंग जोक विल को पसंद नहीं आया। या यूं कहिए कि पहले तो विल इसे लेकर कंफर्टेबल थे लेकिन फिर अपनी पत्नी का रिस्पॉन्स देखकर वह बुरी तरह भड़क गए।
इस बीमारी से जूझ रही हैं विल स्मिथ की पत्नी बता दें कि विल स्मिथ की पत्नी जेडा एलोपीसिया नाम की एक दिक्कत से जूझ रही हैं जिसके चलते उनके बाल झड़ते हैं। सबसे पहले उन्होंने साल 2018 में इस बारे में खुलकर बोला था और बताया था कि उन्हें इस बीमारी के चलते किस तरह की दिक्कों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि एक बार जब नहाते वक्त उनके बालों का एक गुच्छा टूटकर उनके हाथ में आ गया तब से उन्होंने अपने बाल छोटे रखने का फैसला किया था।
‘द शो मस्ट गो ऑन’, थप्पड़ खाकर भी हंसते रहे क्रिस विल द्वारा क्रिस को थप्पड़ मारने के बाद, पूरा ऑडिटोरियम कुछ सेकंड के लिए शांत हो गया, विल वापस अपनी सीट पर आ गए और चिल्लाए, ‘मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से मत निकालो।’ भले ही विल पर माइक नहीं थे, लेकिन उनका ऑडियो साफ सुनाई दे रहा था। हालांकि शो मस्ट गो ऑन के फॉर्मूले को फॉलो करते हुए क्रिस ने मजाक में कहा, ‘यह टेलीविजन के इतिहास में सबसे बड़ी रात होगी।’
ऑस्कर 2022 का इवेंट विनर्स और ड्रामा से भरा रहा। जहां एक तरफ विनर्स को अवॉर्ड देकर उनके टैलेंट को मोटिवेट किया गया। विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। लेकिन इस दौरान विल स्मिथ ने कुछ ऐसा भी किया जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। विल ने दरअसल, शो को होस्ट कर रहे क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। ये सब तब हुआ जब क्रिस ने विल की पत्नी को लेकर मजाक किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में इस किस्से को लेकर चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर सभी इस इंसिडेंट को लेकर बात कर रहे हैं। कुछ विल को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि विल को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस मामले में वरुण धवन से लेकर नीतू कपूर तक ने अपने रिएक्शन दिए। वरुण धवन ने क्रिस और विल का फोटो शेयर कर लिखा, बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि क्रिस को गाल पर ये पड़ने वाला है।
संबंधित खबरें
नीतू कपूर ने लिखा, और लोग कहते हैं कि महिलाएं अपने इमोशन्स कंट्रोल नहीं कर सकतीं।
सोफी चौधरी ने विल की फोटो शेयर कर लिखा, मारपीट सही नहीं है, लेकिन किसी की मेडिकल कंडीशन को लेकर मजाक बनाना भी सही नहीं है। शानदार प्रदर्शन के लिए यह मेरे पसंदीदा कलाकारों में से एक के लिए करियर का उच्च स्तर माना जाता था। इसके बजाय उन्हें इस घटना के लिए याद किया जाएगा।
Violence is never the way but cracking jokes about someone’s medical condition should not be acceptable either. This was supposed to be a career high for one of my favourite artists for a superb performance. Instead he’ll be remembered for this crazy incident #willsmith#Oscarspic.twitter.com/EBuEOiKNwu
दरअसल, हुआ कुछ ये था कि क्रिस ने विल की पत्नी जादा के गंजेपन का मजाक बनाया था। विल की पत्नी एक बीमारी से पीड़ित हैं जिस वजह से उनके बाल झड़ रहे हैं। तो जादा के गंजेपन का मजाक बनाते हुए क्रिस ने कहा था कि वह विल की पत्नी को जी आई जेन 2 में देखना चाहते हैं। बता दें कि इस फिल्म में डेमी मूर ने जॉर्डन का किरदार निभाया है जो गंजे हैं। तो क्रिस ने विल की पत्नी का मजाक बनाते हुए कहा कि वह इस फिल्म में उन्हें देखना चाहते हैं।
बस फिर क्या था, विल पत्नी को लेकर ये मजाक सुनकर भड़क गए और वह अपनी सीट से उठकर स्टेज पर गए और क्रिस को जोरदार थप्पड़ मार दिया। क्रिस के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी शॉक्ड हो गए। इसके बाद विल ने अपनी सीट से चिल्लाते हुए क्रिस से कहा कि अपने मुंह से मेरी पत्नी को लेकर एक शब्द भी मत बोलना।