मेरठ- स्टार हेरिटेज बैंक्विट हॉल फायरिंग मामला, स्वाट टीम, पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की,25-25 हजार के 2 इनामी समेत 3 बदमाश अरेस्ट,मुठभेड़ में 2 बदमाश गोली लगने से घायल,तीसरा साथी कॉम्बिंग ऑपरेशन में अरेस्ट,पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मोहित भी घायल,कब्जे से हथियार, कारतूस, बाइक बरामद.
रायबरेली- चकरोड विवाद में मारपीट, फायरिंग मामला, पीड़ित की तहरीर पर 8 लोगों पर केस
रायबरेली- चकरोड विवाद में मारपीट, फायरिंग मामला, पीड़ित की तहरीर पर 8 लोगों पर केस,दो भाई सिपाही अतुल, अंकित भी नामजद,अतुल, अंकित सुल्तानपुर में है तैनात दो लोग गोली लगने से घायल,अतुल की पिस्टल के साथ फोटो वायरल,एसपी रवि ने मौके पर पहुंचकर जांच की,पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया,लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरिहरा की घटना.
बलिया सुवेंदु अधिकारी के PA हत्या मामला, CBI की 3 सदस्यीय टीम बलिया पहुंची
बलिया- सुवेंदु अधिकारी के PA हत्या मामला, CBI की 3 सदस्यीय टीम बलिया पहुंची,हत्यारोपी राज सिंह के घर पहुंची CBI, राज सिंह की मां, बहन से पूछताछ की,घर के CCTV फुटेज CBI ने किए जब्त,कपड़ों के शोरूम के फुटेज भी कब्जे में लिए,राज सिंह के दोस्तों से CBI कर रही सवाल,एडवोकेट दीपशिखा सिंह ने मांगी सुरक्षा,भाई राज सिंह की सुरक्षा की उठाई मांग.
लखनऊ गोमती नगर विस्तार में युवती ने किया सुसाइड
लखनऊ- गोमती नगर विस्तार में युवती सुसाइड मामला,सुसाइड से पहले रत्ना का वीडियो हुआ वायरल,वीडियो में मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप,होटल विरासत के मालिक शरद सिंह पर आरोप,सैलून के मालिक पर भी प्रताड़ना का आरोप,इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी का बड़ा एक्शन,पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर,होटल विरासत को पुलिस ने किया सीज,सैलून मानसून पर भी चला पुलिस का शिकंजा,पुलिस ने होटल, सैलून दोनों को किया सीज.
UP: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, अखिलेश ने चिता पर लकड़ी रखी; अर्थी उठते ही बेटियों से लिपटकर रोईं अपर्णा
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता और परिवारजन शामिल हुए। चिता को मुखाग्नि उनके ससुर ने दी। अंतिम विदाई के दौरान परिवार भावुक हो उठा। बेटियों और पत्नी की हालत देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
UP: प्रदेश में आपदा से 111 लोगों की मौत, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक जताया; यूएई ने भी व्यक्त की एकजुटता
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में खराब मौसम के कारण 26 जिलों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से 111 जनहानि हुईं, जबकि 72 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 170 पशुहानि तथा 227 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रयागराज में 21, मिर्जापुर में 19, फतेहपुर में 11 तथा संत रविदास नगर में 16 जनहानि हुई हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इन मौतों पर दुख जताया है।पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना शोक संदेश भेजा है। कहा, उत्तर प्रदेश में तूफान के कारण हुई भारी जान-माल की हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना शोक संदेश भेजा है। कहा, उत्तर प्रदेश में तूफान के कारण हुई भारी जान-माल की हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।



