Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 149

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । इस समय उचित ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। मेहनत से आत्मसंतुष्टि प्रदान होगी। सामाजिक दायरा बढेगा। सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपकी कार्यशैली तथा योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा व मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी तथा काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व बहुत खुशी का अनुभव करेंगे।फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अति उत्तम है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मण्डली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज कुछ महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे व मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 

पुलिस की चेन स्नेचर संग मुठभेड़

0

उन्नाव- पुलिस की चेन स्नेचर संग मुठभेड़ , SOG और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, जवाबी कार्रवाई में संतोष कुमार घायल, भर्ती, लूटी गई चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद , सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी-करोवन मार्ग की घटना

उपभोक्ता ने बिजली कर्मियों को पीटा ,

0

उन्नाव- उपभोक्ता ने बिजली कर्मियों को पीटा , राजस्व वसूली टीम को कई लोगों ने पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल , विभागकर्मियों ने सदर कोतवाली में दी तहरीर, सदर कोतवाली के कासिफ अली सराय का मामला

 

कोर्ट परिसर में महिला ने ब्लेड से काटा हाथ,

0

जालौन- कोर्ट परिसर में महिला ने ब्लेड से काटा हाथ, पति से चल रहे केस में तारीख पर पहुंची थी , मामल की सुनवाई में देरी होने से नाराज थी ,त पुलिस कर्मियों ने महिला को अस्पताल भेजा, मौके पर पहुंची सीओ सिटी ने किए बयान दर्ज, जिला मुख्यालय उरई के जिला सत्र कोर्ट परिसर का मामला

बिहार चुनाव में 243 सीटों का नया अपडेट

0

बिहार चुनाव में 243 सीटों का नया अपडेट, बिहार में 9 सीटों पर JDU जीती,74 पर आगे-EC, BJP 15 सीटों पर जीती, 76 सीटों पर आगे- EC, आरजेडी 3 सीट पर जीती, 23 पर आगे-EC, कांग्रेस एक सीट पर जीती,4 सीट पर आगे, HAM 5 सीट पर आगे, CPIML 2 सीट पर आगे, एलजेपी 1 सीट पर जीती, 18 सीटों पर आगे- EC, AIMIM 2 सीट पर जीती, 3 सीटों पर आगे-EC, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी 4 सीटों पर आगे, CPI(M) और BSP एक-एक सीट पर आगे

ऑनलाइन गेमिंग, गैंबलिंग एप से ठगी,

0

ग्रेटर नोएडा- ऑनलाइन गेमिंग, गैंबलिंग एप से ठगी, एक महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार हुए, WINBUZZ नाम की गेमिंग एप से ठगी , पहले लोगों को थोड़ा प्रॉफिट देते थे, ज़्यादा पैसा इन्वेस्ट करा ठगते थे पैसे , अब तक करोड़ों की रकम ट्रांसफर कराई , 159 पासबुक, 95 चेकबुक,131 ATM कार्ड बरामद , 114 सिम कार्ड, 61 फोन, 7 लैपटॉप बरामद , बिसरख पुलिस ने गिरफ्तारी कर बरामदगी की

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर किया पोस्ट,

0

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर किया पोस्ट, बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा , भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय- योगी, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई- CM, जनता-जनार्दन का अभिनंदन- मुख्यमंत्री योगी , ‘यह जनादेश विकास, सुशासन के मार्ग का समर्थक’, नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा- योगी

NDA घटक दल के नेता इज़हार अली लखनऊ में,

0

लखनऊ- NDA घटक दल के नेता इज़हार अली लखनऊ में, सुहेलदेव भारतीय जन सेवा दल ने BJP को दी बधाई, बिहार चुनाव में NDA की जीत पर दी बधाई, यूपी चुनाव के लिए भी समर्थन का किया एलान

Bihar Result:अखिलेश यादव बोले, बिहार में एसआईआर ने किया खेल… डिप्टी सीएम केशव बोले- 2027 में 2017 दोहराएंगे

0

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणाम से चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। बिहार विधानसभा चुनाव के आ रहे रुझान में एनडीए की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनती नजर आ रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन परिणामों ने एसआईआर के खेल को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दल नहीं छल है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर कहा कि बिहार की तरह यूपी में भी 2027 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने एक्स पर कहा कि मगध जीता, अवध भी जीतेंगे। 2027 में 2017 दोहराएंगे!

 

UP: बुजुर्गों को घर बैठे वृद्धावस्था पेंशन देगी योगी सरकार, 60 साल पूरा होते ही खाते में आने लगेगा धन

0

यूपी में वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुजुर्गों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार उन्हें घर बैठे पेंशन मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने राज्य में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। अब पात्र वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन के लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि फैमिली आईडी ‘एक परिवार-एक पहचान’ प्रणाली से पात्र लाभार्थियों का स्वतः चिन्हीकरण होगा और उनकी सहमति मिलने पर पेंशन सीधे स्वीकृत की जाएगी। वर्तमान में 67.50 लाख वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो प्रक्रिया पूरी न कर पाने के कारण पेंशन से बाहर रह जाते हैं। नया फैसला इसी समस्या को हल करने पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।बैठक के बाद फैसले की जानकारी देते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि नई व्यवस्था में फैमिली आईडी के आधार पर उन नागरिकों की सूची स्वतः तैयार होगी, जिनकी आयु अगले 90 दिनों में 60 वर्ष होने जा रही है। यह सूची एपीआई के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के पेंशन पोर्टल पर भेजी जाएगी। विभाग सबसे पहले एसएमएस, व्हाट्सऐप और फोन कॉल जैसे डिजिटल माध्यमों से पात्र नागरिकों से सहमति लेगा। जिनकी सहमति डिजिटल रूप से नहीं मिलेगी, उनसे ग्राम पंचायत सहायक, कॉमन सर्विस सेंटर या विभागीय कर्मचारी भौतिक रूप से संपर्क करेंगे। दोनों स्तरों पर सहमति न मिलने पर ऐसे नाम प्रक्रिया से हटा दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि सहमति मिलने के बाद योजना अधिकारी 15 दिनों के भीतर डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से पेंशन स्वीकृत करेंगे और स्वीकृति पत्र लाभार्थी को डाक से भेजा जाएगा। भुगतान सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा और हर किस्त की जानकारी एसएमएस द्वारा उपलब्ध होगी। सरकार एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराएगी, जिसमें लाभार्थी पासबुक की तरह अपने सभी भुगतान देख सकेंगे।