Sunday, February 15, 2026
Home Blog Page 257

शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार लखनऊ: सजाया गया घर… बन गई नई सड़क; बहन और पिता ने जताई खुशी

0

Axiom-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार यानी 25 अगस्त को लखनऊ पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर राजधानी में तैयारियां की जा रही हैं। बड़े ही धूमधाम से उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान छह मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। उनके आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके अवास के सामने सीमेंटेड सड़क बना दी गई है। उनका पूरा घर सजाया गया है। पिता शंभू दयाल मिश्रा, मां और बहन सुची मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बेटे के स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की। बहन ने कहा कि वह भाई को राखी बांधकर उनका स्वागत करेंगी।

शुभांशु शुक्ला के नाम पर सड़क का नाम रखने का एलान

वहीं पड़ोसी ने बताया कि शुभांशु आसमान में चमकता ध्रुव तारा है। बचपन में उन्हें कुत्तों से खास लगाव था। वह डॉगी के साथ खेलते रहते थे। बताते चलें कि इस मौके पर शुभांशु का घर बंदनवार से सजाया गया है। सरकार की तरफ से जहां उनका आवास है, त्रिवेणी नगर की एक रोड शुभांशु शुक्ला के नाम पर रखने का एलान किया गया है। हालांकि, तीन दिन के लखनऊ प्रवास में शुभांशु विशेष सुरक्षा में नैमिष गेस्ट हाउस में ही रुकेंगे। वह घर आएंगे या नहीं यह अभी साफ नहीं है।

ये है रूट डायवर्जन प्लान

    1. दिलकुशा तिराहा रेलवे क्रासिंग से पायनियर तिराहा से वाहन पिपराघाट गोल चक्कर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दिलकुशा चौराहे से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।
  1. पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा से जी-20 तिराहा शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन पायनियर तिराहा, दिलकुशा चौराहा से अर्जुनगंज बाजार होते हुए जाएंगे।
  2. जी-20 तिराहा शहीद पथ से पिपराघाट गोल चक्कर तिराहा या गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहन हुसाड़िया जीवन प्लाजा, शहीद पथ होते हुए जाएंगे।
  3. जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-7 से कावेरी अपार्टमेंट तिराहा, डीपीएस स्कूल तिराहा की ओर जाने वाले वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नं-1, 2 की तरफ से दयाल पैराडाइज चौराहा होते हुए जाएंगे।
  4. शहीद पथ सर्विस रोड से हेल्थ सिटी विस्तार चौराहा की ओर से डीपीएस जाने वाले वाहन यातायात हेल्थ सिटी विस्तार हॉस्पिटल के सामने से होते हुए मैकूलाल तिराहा से दाहिने शहीद पथ सर्विस रोड होकर जाएंगे।
  5. मैकूलाल तिराहा से गोमतीनगर विस्तार थाना की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।

लड़कियों को बंधक बनाकर करते रेप और फिर करवाते थे देह व्यापार, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

0

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवतियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने और फिर उनसे सेक्स रैकेट चलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बीती देर रात मझोला क्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित हर्बल पार्क के पास वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को जाते समय रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल होकर गिर पड़े जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक आरोपी अभी भी फरार 
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अविनाश यादव और विजय ठाकुर बताया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की बांह में भी गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी विजय ठाकुर मुरादाबाद के कांशीराम नगर और अवीनाश यादव थाना अमरोहा देहात क्षेत्र का निवासी है। गिरोह का सरगना सचिन व पिंकी अभी फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जांच में पता चला कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मझोला थाने में एक नाबालिग समेत तीन युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है।

तीन महीने से बंधक बना कर रखी युवतियां 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 19 अगस्त को जम्मू से हावड़ा जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस के एसी कोच में तीन लड़कियां यात्रा कर रहीं थीं।टीटीई जितेन्द्र सिंह ने टिकट चेक किया तो उनके पास टिकट नहीं थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मुरादाबाद के कांशीराम नगर में पिछले तीन महीने से सेक्स रैकेट के चंगुल में बंधक बनी हुई थीं। किसी तरह वहां से बच निकलीं। ट्रेन के मुरादाबाद स्टेशन पहुंचने पर टीटीई ने तीनों युवतियों को जीआरपी के हवाले कर दिया। जहां जीआरपी ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया।

अलग-अलग घरों में कराते थे देह व्यापार 
बाल कल्याण समिति ने वन स्टाप सेंटर में तीनों लड़कियों की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान बताया कि इनमें एक लड़की बिहार के मधुबनी जिले की तथा एक उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले जबकि एक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के जोया की रहने वाली है। बाल कल्याण समिति को बताया कि घर से नाराज होकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वहां सचिन नामक युवक ने काम दिलाने के बहाने मुरादाबाद मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में पिंकी नामक महिला को सौंप दिया।

जांच में हुई थी दुष्कर्म की पुष्टि
पीड़ित युवतियों ने समिति को आगे बताया कि उन्हें वैश्यावृत्ति में धकेलने की भनक लगने पर वह मौका देखकर किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकल कर भाग निकलीं। बाल कल्याण समिति ने इस संबंध में मझोला थाने में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित युवतियों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

करोड़ों के घोटाले में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार, जेल अस्पताल में भेजे

0

Colombo: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को जेल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, क्योंकि एक अदालत ने उन्हें उनके कार्यकाल के दौरान सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत देने से इनकार कर दिया। विक्रमसिंघे (76) को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा 26 अगस्त तक हिरासत में भेजे जाने के बाद शुक्रवार आधी रात के करीब मुख्य मैगजीन रिमांड जेल ले जाया गया। जेल प्रवक्ता जगत वीरसिंघे ने शनिवार को बताया कि विक्रमसिंघे को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनकी रक्त शर्करा और रक्तचाप का स्तर अधिक था।

 

पूर्व राष्ट्रपति को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यालय में गिरफ्तार किया गया था, जहां उन्हें 1.66 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच के संबंध में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। इसके बाद विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। सीआईडी ​​ने उन पर दंड संहिता की धारा 386 और 388 तथा सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम की धारा 5(1) के तहत आरोप लगाए हैं। इन आरोपों में कम से कम एक साल और अधिकतम 20 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

शर्मनाक: दुकानदार ने टॉफी का लालच देकर 2 बच्चों के साथ किया कुकर्म, अब हुआ गिरफ्तार

0

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में टॉफी का लालच देकर एक दुकानदार ने दो बच्चों से कथित तौर पर कुकर्म किया। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 11 अगस्त की शाम को आठ और नौ वर्ष के दो बच्चे एक दुकान के सामने खेल रहे थे कि तभी अफजाल अंसारी उर्फ राजू मास्टर (43) नाम के दुकानदार ने दोनों बच्चों को टॉफी का लालच देकर बुलाया और दुकान में उनसे कथित तौर पर कुकर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चों को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी, लेकिन बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक बच्चे की मां की तहरीर पर अफजाल अंसारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत 13 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में जारी बारिश के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अनेक सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बंद हुईं 339 सड़कों में से 162 सड़कें मंडी जिले में और 106 सड़कें निकटवर्ती कुल्लू में हैं।

प्रेमानंद महाराज को किडनी देना चाहता है ये मुस्लिम युवक, जिला प्रशासन को लिखा पत्र; बताई वजह

0

नेशनल डेस्क : नर्मदापुरम जिले के रहने वाले मुस्लिम युवक आरिफ खान चिश्ती ने विख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज को अपनी किडनी दान करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने महाराज और जिला प्रशासन को औपचारिक पत्र भी भेजा है। आरिफ का कहना है कि वे चाहते हैं कि प्रेमानंद जी लंबी उम्र तक स्वस्थ रहें और अपने प्रवचनों से देश में प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाते रहें।

कौन हैं आरिफ खान?

आरिफ खान मूल रूप से इटारसी के निवासी हैं और एक छोटी-सी दुकान पर कूरियर का काम करते हैं। साधारण जीवन जीने वाले आरिफ की सोच बहुत बड़ी है। उनका मानना है कि भारत तभी सच्चे मायनों में मज़बूत बनेगा जब सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहेंगे।

कैसे आया किडनी दान का विचार?

आरिफ ने सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन सुने और उनसे गहराई से प्रभावित हो गए। जब भी महाराज दो धर्मों के बीच प्रेम और भाईचारे की बात करते हैं, तो आरिफ को खास सुकून मिलता है। इसी भावना के चलते उन्होंने तय किया कि वे अपनी किडनी प्रेमानंद जी को दान करेंगे, ताकि उनका जीवन और लंबा हो सके और वे देशभर में शांति और एकता का संदेश फैलाते रहें।

राष्ट्रीय एकता की मिसाल

आरिफ का यह कदम देश में धर्मों के बीच सौहार्द की अद्भुत मिसाल बन रहा है। वे मानते हैं कि यदि हर नागरिक आपसी नफरत छोड़कर भाईचारे की सोच अपनाए, तो भारत और मजबूत और सच्चा भारत बन सकता है। आरिफ का यह अनोखा निर्णय दिखाता है कि किसी भी धर्म या जाति से ऊपर उठकर इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।

Dog Attack: कॉलेज से लौट रही छात्रा पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, 17 टांके लगने से हालत गंभीर, तस्वीरें देखकर कांप उठेंगे…

0

नेशनल डेस्क: कई शहरों में इन दिनों आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। अब ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला कानपुर से सामने आया है, जहाँ आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बीबीए छात्रा पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में छात्रा के गले और नाक में गंभीर जख्म आए हैं, और उसे 17 टांके लगाने पड़े हैं।

कॉलेज से लौटते समय हुआ हादसा
पीड़ित छात्रा की पहचान वैष्णवी साहू के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब वह कॉलेज से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि उस समय कुत्तों और बंदरों के बीच लड़ाई हो रही थी, और इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने वैष्णवी पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे बुरी तरह से नोचा और घसीटा। छात्रा ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुत्ते लगातार उसे काटते रहे। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और किसी तरह कुत्तों को भगाया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना के बाद लोगों में कानपुर नगर निगम के खिलाफ भारी नाराजगी है। आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से लोग दहशत में हैं। हाल के दिनों में पुणे, आगरा और कई शहरों में बच्चों और बड़ों पर कुत्तों के हमले के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मासूम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इन आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाए, ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।

पंजाब में सोमवार को छुट्टी का ऐलान, Notification जारी

0

पंजाब ​​डेस्क : श्री गुरु नानक देव जी के बड़े सुपुत्र बाबा श्री चंद जी महाराज का 531वां प्रकाश पर्व सोमवार, 1 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आरक्षित छुट्टी का ऐलान किया गया है। यहां यह स्पष्ट कर दें कि 1 सितंबर  को गजटिड छुट्टी नहीं है बल्कि आरक्षित छुट्टी है जिस कारण इस दिन स्कूल-कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

पंजाब सरकार द्वारा जारी आरक्षित छुट्टियों की सूची में 1 सितंबर की छुट्टी को भी शामिल किया गया है। इस सूची में कुल 28 छुट्टियां शामिल हैं और सरकारी कर्मचारी इनमें से कोई भी 2 छुट्टियां ले सकते हैं। वहीं जिला गुरदासपुर में बाबा श्री चंद जी महाराज के 531वें प्रकाश पर्व के अवसर पर स्थानीय छुट्टी घोषित करने की भी मांग की गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

PunjabKesari

ट्रंप के टैरिफ के जबाव में भारत ने दिखाया दम, 25 अगस्त से अमेरिका पोस्टल सर्विस बंद

0

नेशनल डेस्क : अमेरिका सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय शिपिंग नियमों में किए गए बड़े बदलावों के चलते भारतीय डाक विभाग 25 अगस्त, 2025 से अमेरिका के लिए अधिकांश अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने जा रहा है। इस फैसले का सीधा असर उन भारतीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों पर पड़ेगा, जो अमेरिका में सामान भेजते हैं।

अमेरिका के नए फैसले के पीछे की वजह
सरकारी जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई, 2025 को एक विशेष कार्यकारी आदेश जारी किया था, जिसके तहत 800 डॉलर तक के सामान पर मिलने वाली सीमा शुल्क (ड्यूटी) छूट समाप्त कर दी गई है। पहले कम मूल्य वाले सामान बिना किसी शुल्क के अमेरिका भेजे जा सकते थे, लेकिन अब 29 अगस्त, 2025 से सभी सामानों पर ड्यूटी लगाई जाएगी, चाहे उनकी कीमत कुछ भी हो। यह नियम इंटरनेशनल इमर्जेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) के तहत लागू होगा। हालांकि, 100 डॉलर तक के गिफ्ट आइटम इस नियम से फिलहाल छूट में रहेंगे।

नए नियमों से डाक सेवाएं कैसे होंगी प्रभावित
अमेरिकी सरकार के अनुसार, अब अंतरराष्ट्रीय डाक शिपमेंट पर ड्यूटी जमा करने की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्ट कंपनियों और यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियों की होगी। CBP ने 15 अगस्त को प्रारंभिक दिशानिर्देश जारी किए थे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मान्यता प्राप्त पार्टियों का चयन कैसे होगा और ड्यूटी कैसे जमा की जाएगी।

इस तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी अस्पष्टता के चलते अमेरिका जाने वाली अंतरराष्ट्रीय मेल को संभालने वाली एयरलाइंस ने 25 अगस्त, 2025 से डाक कंसाइनमेंट स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे नए नियमों का पालन करने के लिए फिलहाल तकनीकी और परिचालन रूप से तैयार नहीं हैं।

फिलहाल क्या-क्या भेजा जा सकेगा?
भारतीय डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि 25 अगस्त से अमेरिका के लिए निम्नलिखित वस्तुओं की ही बुकिंग की जाएगी:

पत्र / दस्तावेज

100 अमेरिकी डॉलर तक के उपहार (गिफ्ट) आइटम

इनके अलावा किसी भी प्रकार की पार्सल, मर्चेंडाइज या अन्य वस्तुओं की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।

PIB द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन ग्राहकों ने 25 अगस्त से पहले ऐसे आइटम बुक किए हैं जो अब नहीं भेजे जा सकते, उन्हें डाक शुल्क रिफंड किया जाएगा। विभाग ने कहा है कि USPS और CBP से जैसे ही पूरी जानकारी प्राप्त होगी, सेवाएं दोबारा शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।

जल्द बहाल हो सकती हैं सेवाएं
डाक विभाग ने यह भी बताया कि वह सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है और अमेरिका के लिए पूरी डाक सेवा को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही है। विभाग ने ग्राहकों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।

पति के हाथ लगाते ही आग बबूला हुई पत्नी, ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर किए वार; लगे 7 टांके

0

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शादी को महज 4 महीने ही हुए थे कि पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसकी जान पर बन आई। डॉक्टरों को गंभीर स्थिति में पति को सात टांके लगाने पड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें कि 29 अप्रैल 2025 को बिजनौर के चांदवीर और तनु की शादी हुई। लेकिन शादी के तुरंत बाद से ही दोनों के बीच आपसी भरोसे की कमी रही। चांद का आरोप है कि तनु शारीरिक संबंध बनाने में असहज थी और वह छिपकर अन्य लोगों से फोन पर बातें करती थी। वहीं, तनु का कहना है कि चांद संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था और वह मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान थी।

विवाद ने लिया हिंसक रूप
20 अगस्त की शाम को दोनों के बीच एक बार फिर बहस हुई। तनु ने आरोप लगाया कि चांद जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। विवाद इतना बढ़ गया कि तनु ने चांद के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार किया।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तनु को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में फिर शुरू होगा TikTok! वेबसाइट हुई Active…फैंस को जगी उम्मीद, पढे़ं…

0

जम्मू डेस्क :  TikTok की भारत वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।  अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है, लेकिन जो लोग TikTok को पसंद करते हैं, उनके लिए कुछ अच्छी खबरें जरूर सामने आई हैं। TikTok, जो एक चीनी कंपनी का ऐप है, 2020 में भारत में बैन कर दिया गया था।

TikTok की वेबसाइट फिर से दिखने लगी है!

हाल ही में कुछ लोगों ने देखा कि TikTok की वेबसाइट (mobile और laptop पर) फिर से काम कर रही है। हालांकि, कुछ लोग अभी भी इसे नहीं खोल पा रहे हैं, जिससे लगता है कि शायद वेबसाइट कुछ चुनिंदा लोगों के लिए या टेस्टिंग के लिए खोली गई है। लेकिन TikTok का ऐप अभी भी Google Play Store या Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है।
इसलिए सिर्फ वेबसाइट का दिखना यह नहीं कह सकता कि TikTok पूरी तरह वापस आ गया है।

भारत-चीन के रिश्तों में सुधार?

TikTok की वापसी की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हाल ही में भारत और चीन के बीच रिश्ते थोड़े बेहतर होते दिख रहे हैं।

सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि TikTok की वेबसाइट दिख रही है, लेकिन भारत सरकार ने अभी तक TikTok की वापसी को मंजूरी नहीं दी है, और कंपनी की ओर से भी कोई घोषणा नहीं की गई है।इसका मतलब है कि TikTok अभी भी भारत में आधिकारिक रूप से बैन ही है, और वह बिना सरकार की इजाजत के काम नहीं कर सकता।