आगरा: नकली जूते बनाने का खुलासा हुआ है। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते बनाए जा रहे थे। पुलिस ने 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों पर छापेमारी की। दोनों यूनिटों से 354 जोड़ी नकली जूते बरामद हुए हैं। पहली यूनिट से 180 जोड़ी जूते और 86 अपर बरामद हुए। पहली यूनिट में अरुणजीत नामक व्यक्ति मिला। दूसरी यूनिट से 174 जोड़ी जूते बरामद हुए। दूसरी यूनिट में राजकुमार नामक व्यक्ति मिला। कंपनी प्रतिनिधियों की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बांदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बांदा: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशी के दौरान कोर्ट से फरार हुआ था। 14 अगस्त को कोर्ट परिसर से भागा था। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर आरोपी संजय फरार हुआ था। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। कार्रवाई चिल्ला और तिंदवारी थाना पुलिस ने की है।
लखनऊ राशन कोटेदारों को आज मिलेगा बड़ा तोहफा
लखनऊ: राशन कोटेदारों को आज बड़ा तोहफा मिलेगा। CM योगी आदित्यनाथ नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। यूपी के 78 हजार से ज्यादा कोटेदारों को इसका लाभ मिलेगा। उचित दर विक्रेताओं का लाभांश बढ़ाया गया है। लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। सरकार ने वार्षिक लाभांश बजट में बढ़ोतरी की है। सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत व्यवस्था लागू होगी। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ होगा। सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री योगी इसका शुभारंभ करेंगे।
उन्नाव: किन्नर वैशाली के घर डकैती मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
उन्नाव: किन्नर वैशाली के घर डकैती मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए हैं। तीसरे बदमाश अली को दौड़ाकर पकड़ा गया। कब्जे से जेवर और नकदी बरामद हुई है। डकैती में 5 बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। एक बदमाश पहले से फतेहपुर जेल में बंद है। पांचवें बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वारदात गंगाघाट क्षेत्र में असलहे के बल पर हुई थी।

