Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 188

नाबालिग छात्रा से तौकीर ने किया दुष्कर्म, होटल बुलाकर पिलाया नशीला पेय…इंस्टाग्राम पर फेंका था जाल

0

Lucknow: यूपी पुलिस भले ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो लेकिन जमीनी हमकीकत कुछ और ही है। दरअसल, राजधानी लखनऊ में दस दिन में नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है। शहर के पॉश इलाके गोमती नगर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर इंदिरा नगर के तौकीर ने होटल में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद 12वीं की छात्रा दुष्कर्म किया। पीड़िता के घरवालों ने आरोपित को मौके से दबोचने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

आपको बता दें कि इंदिरा नगर के तौकीर ने 12वीं की छात्रा से इंस्टाग्राम से दोस्ती की। इसके बाद नाबालिग को मिलने के लिए होटल में बुलाया। तौकीर के बुलाने पर नाबालिग छात्रा उससे मिलने के लिए डीएलएफ माई पैड पहुंची गई, जिसके बाद आरोपी ने धोखे से छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने भेजा जेल
नाबालिग के परिवारीजन को जब जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और मौके से आरोपी तौकीर को पकड़ा। नाबालिग के परिवार के सदस्यों की तहरीर पर विभूति खंड थाना में पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या, सपा बोली- यूपी में अपराधियों का राज… कानून व्यवस्था बेकार

0

प्रयागराज ( सैयद आकिब रजा ) Journalist Prayagraj Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पत्रकार हत्याकांड में शामिल एक आरोपी विशाल को घटना के दो घंटे बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari
कानून व्यवस्था पर सपा ने उठाए सवाल
वहीं इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। Samajwadi Party Media Cell इस घटना को लेकर एस्स पर पोस्ट कर कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है, प्रयागराज में हाई कोर्ट बार की पूर्व अध्यक्ष के भतीजे एवं पत्रकार की हत्या उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति दर्शा रही है। पार्टी ने कहा कि लगातार होते अपराध और हत्याएं भाजपा सरकार और इस सरकार के मुख्य महोदय के बयानों एवं दावों की पोल खोल रहे हैं, कानून व्यवस्था पिछले साढ़े 8 साल से खत्म है, अपराधियों का राज है, कानून व्यवस्था बेकार है। पुलिस, अपराधी और भाजपाइयों का आपसी गिरोह बन चुका है, यह गिरोह ही सारे अपराध कर और करवा रहा है।

PunjabKesari
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
आप को बता दें कि पत्रकार की हत्या में शामिल आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त विशाल के दोनों पैर में तीन गोली लगी है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था अजय पाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों से 22 अक्टूबर को किसी बात को लेकर मृतक से कहासुनी हुई थी, आशंका है कि उसी खुन्नस में हत्या को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी इस घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है। साथ ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई- एडिशनल सीपी
एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था अजय पाल शर्मा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने 22 अक्टूबर को मृतक से विवाद के बाद मछली बाजार से चाकू लाया, जिससे पत्रकार की निर्मम हत्या कारित की। अजय पाल शर्मा ने साफ किया है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। मृतक परिवार को हर संभव जरूरी मदद भी की जाएगी।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गौरतलब है कि एलएन सिंह (50) प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के अल्कापुरी कालोनी के निवासी थे। वह पिछले कई वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े थे। बीती रात करीब 10.30 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के धरना स्थल के पास एलएन सिंह बैठे हुए थे। तभी दो युवक मौके पर चापड़ लेकर पहुंचे और एलएन सिंह पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला बोल दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल एलएन सिंह को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पत्रकार एलएन सिंह के चाचा अशोक इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। घटना की सूचना के बाद अशोक सिंह भी अस्पताल पहुंचे, उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सुबह-सुबह हाईवे पर भयंकर हादसा: बस में लगी भीषण आग, 22 यात्रियों की जलकर मौत, देखते ही देखते पूरी बस हुई राख

0

नेशनल डेस्क : शुक्रवार तड़के हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी ट्रैवल्स की बस भीषण आग की लपटों में घिर गई, जिससे सफर का सन्नाटा चीखों में बदल गया। हादसा कर्नूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुआ, जहां बस एक बाइक से टकरा गई और चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी बस को राख में बदल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के कुछ ही सेकंड बाद बस में धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। करीब 40 यात्रियों में से कई लोग इमरजेंसी एग्जिट से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए, लेकिन 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को कर्नूल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया और ट्रैफिक कई घंटों तक रुका रहा।

कर्नूल के एसपी ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग 3:30 बजे हुई थी। उन्होंने जानकारी दी, “बस में लगभग 40 यात्री थे, जिनमें से 18 लोग सुरक्षित हैं। अब तक 11 शव बरामद किए जा चुके है”। यह हादसा न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठाता है बल्कि निजी बस ऑपरेटरों की मेंटेनेंस और इमरजेंसी प्रोटोकॉल पर भी गंभीर चिंताएँ खड़ी करता है।

सरकार और नेताओं की प्रतिक्रिया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए कहा, “चिन्नाटेकुर के पास हुई इस त्रासदी से मैं गहरा दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।”

पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने भी हादसे को “दिल दहला देने वाला” बताया और सरकार से घायलों के लिए बेहतर इलाज और सहायता की मांग की।

सोशल मीडिया पर गम का माहौल
हादसे की तस्वीरें और वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। आग की लपटों में घिरी बस का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। पूरे आंध्र प्रदेश में इस हादसे को लेकर शोक और गुस्से का माहौल है।

Chhath Puja Holiday: इस राज्य में छठ पूजा को लेकर किया बड़ा ऐलान, पहली बार मिलेगी डेढ़ दिन की सरकारी छुट्टी

0

नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार ने इस बार छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राजधानी में पहली बार छठ के मौके पर डेढ़ दिन की छुट्टी दी जाएगी। 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और 28 अक्टूबर को पूरा दिन छुट्टी रहेगी। इससे पहले दिल्ली में छठ पर केवल एक दिन की छुट्टी मिलती थी।

2021 की FIR होंगी वापस
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि साल 2021 में छठ पूजा करने गए लोगों पर दर्ज FIR वापस ली जाएंगी। उस समय सार्वजनिक अवज्ञा के मामले में धारा 188 के तहत केस दर्ज किए गए थे। वर्तमान सरकार ने उन सभी मामलों को समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिससे पूजा में शामिल लोगों को राहत मिलेगी।

हर इलाके में बनेगा घाट, यमुना किनारे भी पूजा संभव
इस बार दिल्ली में छठ पूजा के लिए लगभग 1300 घाट बनाए गए हैं, जिनमें 17 प्रमुख घाट भी शामिल हैं। राजधानी के हर इलाके में कम से कम एक घाट होगा। यमुना नदी के किनारे भी पूजा की जा सकेगी, लेकिन नदी में किसी भी प्रकार का विसर्जन वर्जित रहेगा। घाटों पर भव्य सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और एंट्री गेट की व्यवस्था की जाएगी।

यमुना नदी की सफाई और पानी की निगरानी
मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना नदी की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जलकुंभी हटाई गई है और हरियाणा से अतिरिक्त पानी भी मंगवाया गया है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) हर दो घंटे में पानी के सैंपल लेकर क्वालिटी जांच कर रहा है। सांसद, विधायक और पार्षद अपने-अपने इलाकों के घाटों पर सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

घाटों पर मेडिकल और अन्य सुविधाएं
घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था रहेगी और मेडिकल सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। हर नगर निगम में घाटों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। घाटों पर साफ-सफाई और शौचालय की सुविधा रहेगी। पूजा में भाग लेने वाले व्रतियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी और मैथिली भाषाओं में आयोजित किए जाएंगे, जिससे पारंपरिक माहौल बना रहे।

विशेष सुरक्षा और सुविधा इंतजाम
घाटों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों के आसपास पानी, छाया और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

 

 

कुदरकोट में बड़ा हादसा ट्रक ने डंपर को मारी टक्कर, परिचालक का पैर कटा

0

बिधूना। कुदरकोट के नगला बिद्दी और गढ़भाना के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सड़क पर खड़े डंपर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।बिधूना। कुदरकोट के नगला बिद्दी और गढ़भाना के बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सड़क पर खड़े डंपर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुदरकोट थानाध्यक्ष रामबालक शुक्ला ने बताया कि ट्रक को एक्सप्रेसवे के किनारे करा दिया गया है। यातायात बहाल है।

Auraiya News: चेन चोरी के आरोप पर हंगामा, चलती ट्रेन से गिरकर महिला घायल

0

दिबियापुर। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहीं एक महिला यात्री ने दूसरी महिला पर चेन चोरी करने का आरोप लगाया। इससे बोगी में हंगामा शुरू हो गया। एक यात्री ने इसकी सूचना फफूंद स्टेशन पर खड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रेन से दोनों महिला यात्रियों को नीचे उतार लिया। उनके साथ उनके परिजन भी उतर गए। तभी ट्रेन में सामान रहने से एक महिला बोगी में चढ़ गई। उतरते समय ट्रेन चल दी। इससे वह प्लेटफार्म पर गिर कर घायल हो गई।

Auraiya News: भैया दूज पर बहनों ने भाईयों को तिलक कर मांगी दीर्घायु

0

औरैया। दीप पर्व के बाद गुरुवार को भैयादूज का पर्व जिलेभर में धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही भाई व बहनें एक दूसरे के घर पहुंचे। इस मौके पर बहनों ने भाई के तिलक कर दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने बहनों की समृद्धि की कामना करते हुए बहनों को उपहार भेंट किए। इस दौरान बाजार व सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। मिठाई व गिफ्ट आइटम की दुकानों पर जमकर खरीदारी की गई।

दीपावली त्योहार के तीसरे दिन पड़ने वाली भैया दूज को लेकर बहन व भाईयों में खासा उत्साह था। सुबह से भाई के घर पहुंचने की बहनों में होड़ रही। जो बहनें भाई के घर नहीं पहुंच सकीं। उनके यहां भाई खुद पहुंचे और रस्म पूरी की गई। इस दौरान बाजारों में भी दिनभर भीड़भाड़ रही। ट्रेनों व बसों के अलावा निजी वाहनों की भरमार से शहर से लेकर कस्बों तक में दिनभर जाम के हालात रहे। बिधूना में भाई-बहन के पवित्र स्नेह का पर्व भाई दूज हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। त्योहार को लेकर बिधूना, रूरूगंज, कुदरकोट, अछल्दा व बेला बाजार में मिठाइयों की जोरदार खरीदारी हुई। व्यापारी भी ग्राहकों की भीड़ से खुश नजर आए। इस मौके पर कई बहनों ने सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया। उन्होंने भाईयों को तिलक करते समय हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संकल्प दिलाया। जगह-जगह मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान हुआ। बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक यह पर्व पूरे क्षेत्र में अपनत्व और सौहार्द का संदेश देता नजर आया। इसके अलावा अजीतमल, मुरादगंज, भीखेपुर, पाता, कंचौसी, दिबियापुर, फफूंद और सहायल क्षेत्र में भी भैया दूज को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

Auraiya News: हवा में प्रदूषण बढ़ा, अस्पतालों में बढ़े दमा रोगी

0

औरैया। जिले में दीपावली पर्व के बीच चले पटाखों ने वायु गुणवत्ता सूचकांक को 150 के करीब ला दिया है। ऐसे में दमा रोगियों को दिक्कत बढ़ गई है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। गुरुवार को शहर के जिला अस्पताल में 30 से ज्यादा दमा रोगी पहुंचे। जिन्हें नेबुलाइजर से उपचारित किया गया। कुछ ऐसा ही हाल चिचौली मेडिकल कॉलेज का भी रहा।दीपावली पर जमकर चली आतिशबाजी के बीच हवा प्रदूषित होनी शुरू हो गई। इसका असर मंगलवार से ही दिखने लगा था। बुधवार के बाद गुरुवार को भी आसमान में धुंध छाई रही। दिनभर आसमान में स्मॉग छाया रहा। इसके चलते सुबह की सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है। खासतौर पर हृदय और सांस के रोगी रहे। शहर के जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में गुरुवार को 30 से ज्यादा दमा रोगी पहुंचे। जिन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। परामर्श में उन्हें मुंह पर मास्क लगाकर चलने की सलाह दी गई।

Auraiya News: यमुना किनारे हैचरी बनाकर कछुओं का होगा संरक्षण, नदी भी होगी स्वच्छ

0
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से कई सालों से गंगा, यमुना और चंबल नदी में जलीय जीव जंतुओं के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। जलीय जंतुओं की संख्या बढ़ाने का यह प्रयास पहली बार औरैया में शुरू किया गया है। खास बात तो यह है कि जलीय जंतुओं की संख्या बढ़ने से नदी की सफाई भी प्राकृतिक रूप से हो जाती है। संस्था के स्टेट कोऑर्डिनेटर हरिमोहन मीणा ने बताया कि जिले में पहली पर कछुआ संरक्षण की पहल की गई है। गूंज गांव में यमुना नदी के किनारे काम भी शुरू कर दिया गया है। इस संरक्षण केंद्र में चित्रा इंडिका, इंडियन टेंट तुर्टल सहित अन्य प्रजाति के कछुआ के अंडों को संरक्षित किया जाएगा। जब इनमें से शावक निकलेंगे। इन्हें यमुना नदी में छोड़ दिया जाएगा।
पचनंद क्षेत्र में पांच नदियों का संगम है। इस कारण चंबल से घड़ियाल, कछुआ व डाल्फिन मछली बड़ी संख्या में यमुना में आ जाती है। जिनके संरक्षण की जरूरत है। स्थानीय लोगों को भी इन जलीय जंतुओं की जानकारी दी जा रही है ताकि वो भी इनका महत्व समझें। नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी साक्षी शुक्ला ने बताया कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ संस्था की तरफ से कछुआ संरक्षण यमुना के किनारे किया जा रहा है। इससे कछुआ और घड़ियाल आदि की संरक्षण होगा और संख्या बढ़ेगी। इससे नदी का ईको सिस्टम ठीक होगा और फ्लो आदि अच्छा होगा।

कंचौसी भाईदूज पर स्टेशन में भीड़भाड़, ट्रेनों की कमी ने छकाया

0

कंचौसी। भाईदूज का पर्व गुरुवार को मनाया गया। ऐसे में ट्रेनों में खासी भीड़ रही। ट्रेनों में सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ पुलिस बल भी तैनात रहा।कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की कतार टिकट काउंटर पर लगने लगी। सबसे अधिक भीड़ इटावा, टूंडला, कानपुर, पनकी धाम, लखनऊ, बनारस, फतेहपुर व प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों की रहीं। सुबह कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों में खूब मारामारी रही। कानपुर की ओर जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनें अपने समय से एक घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।

इसके साथ ही चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज संगम तक जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा और भटिंडा से बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। इस संबंध स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया भाई दूज के पर्व पर रेलवे स्टेशन पर भीड़ रही, ट्रेनें पीछे के स्टेशनों से देरी से चली है।