Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 3

बहराइच किसान क्रांति यूनियन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

0

बहराइच- किसान क्रांति यूनियन का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पत्रकारों पर FIR वापस लेने की मांग, ज्ञापन सौंपा गया, धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा,

0

प्रयागराज- पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा, प्रकाश नारायण पांडे हत्याकांड में दोषी करार, संतराम, बलराम और जीत नारायण को भी उम्रकैद, MP-MLA कोर्ट ने 1-1 लाख का जुर्माना लगाया, 1980 में कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या की थी

श्रावस्ती तेज आंधी में पेड़ की भारी डाल गिरी

0

श्रावस्ती- तेज आंधी में पेड़ की भारी डाल गिरी, चपेट में आकर किशोर गंभीर घायल, पैर फैक्चर और कमर-कूल्हे में चोट, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, इकौना ब्लॉक परिसर का मामला

 

मुजफ्फरनगर पुलिस ने लुटेरे गैंग का खुलासा किया,

0

मुजफ्फरनगर- पुलिस ने लुटेरे गैंग का खुलासा किया, A चैट ऐप के जरिए करते थे मुलाकात, बाइक बेचने के बहाने पीड़ित को बुलाया गया, दिल्ली से आए विकास से लूट की गई, आरोपी जुहैब साइम और एक बाल अपचारी गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद, छपार थाना पुलिस की कार्रवाई

 

लखनऊ कानपुर देहात की घटना का सीएम ने लिया संज्ञान,

0

लखनऊ- कानपुर देहात की घटना का सीएम ने लिया संज्ञान, आकाशीय बिजली से जनहानि और पशुहानि पर जताई संवेदना, मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए, सीएम ने 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश दिया

 

लखनऊ विधानसभा की संसदीय समितियों के दौरे स्थगित,

0

लखनऊ- विधानसभा की संसदीय समितियों के दौरे स्थगित, अग्रिम आदेशों तक समस्त कार्यक्रम स्थगित हुए, पूर्व निर्धारित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम भी स्थगित, पीएम मोदी की अपील के बाद लिया गया फैसला

लखनऊ आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बड़ा ऐलान,

0

लखनऊ- आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बड़ा ऐलान, अपनी सरकारी फ्लीट में 50% कटौती की, पीएम मोदी के ऊर्जा संरक्षण आह्वान का समर्थन, सीएम योगी की अपील को बताया प्रेरणादायी, देशहित सर्वोपरि और संसाधन बचाना जिम्मेदारी बताया, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर, जनता से भी जिम्मेदारी निभाने की अपील की

महात्मा गांधी के रचनात्मक विचारों को संवेदनशीलता से पूरा करने की जरूरत- डॉ. संदीप दीक्षित

0
जयपुर। पूर्व सांसद डॉ. संदीप दीक्षित ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित समाजोपयोगी रचनात्मक विचारों और कार्यक्रमों को संवेदनशीलता से पूरा करने पर जोर दिया है।

डॉ. दीक्षित ने गुरुवार को भारत सेवा संस्थान एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान द्वारा आयोजित “रचनात्मक कांग्रेस” विषयक संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में  संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस बात की अत्यधिक आवश्यकता है कि रचनात्मक कार्यक्रमों को संवेदनशीलता, सामाजिक समरसता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ विभिन्न समुदायों और सभी वर्गों के हितों का पूरा ध्यान रख कर लागू किया जाए।

संगोष्ठी के आरम्भ में राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बीएम शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों का परिचय दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को सभी के बीच रखने की जरूरत को बताते हुए उनके अनुरूप नवसृजन की ओर बढ़ने का आग्रह किया।

सत्र में वैभव गहलोत ने रचनात्मक विचारों के रूप में संस्थान द्वारा चलाए गए ‘अरावली बचाओ अभियान’ का उदाहरण दिया। उन्होंने सामाजिक सुधार के पहलुओं से जुड़ने के लिए इसी प्रकार के नवाचारों पर ध्यान देने की आवश्यकता प्रतिपादित की। संगोष्ठी में जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने महात्मा गांधी के दर्शन और नेहरू के सपनों के का भारत का जिक्र करते हुए आज की युवा पीढ़ी को उन्हें आत्मसात करने पर जोर दिया।

संगोष्ठी को समग्र सेवा संघ के अध्यक्ष सवाई सिंह, पीसी जैन, भागचंद मीणा, समग्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष सवाई सिंह सहित पी सी जैन, भागचंद मीणा, भूपेंद्र आर्य, संत कुमार जैन, विवेक शर्मा, विक्की टिक्कीवाल, कुसुम जैन, जय नारायण सैनी, धर्मेंद्र जाटव, राम सिंह, मीनाक्षी शेट्टी, हितेश मोटवानी, रामफूल गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह, जिज्ञासा जैन, रोहित शर्मा और रामचंद्र जांगिड़ इत्यादि ने संबोधित किया। सभी ने रचनात्मक कांग्रेस पर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

अंत में भारत सेवा संस्थान की ओर से एस एस जोशी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस तरह की संगोष्ठी भविष्य में भी आयोजित करते रहने का संकल्प जताया। डॉ. दीक्षित ने संस्थान परिसर में पद्मश्री डी आर मेहता से भी मुलाकात की।

PM मोदी की अपील के बाद CM योगी का बड़ा कदम: VIP काफिलों में 50% कटौती; UP में अब नो व्हीकल डे की तैयारी

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते मंगलवार शाम प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से जुड़ने की अपील करते हुए ईंधन की खपत कम करने और अनावश्यक रूप से सोना खरीदने से बचने को कहा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते रविवार को हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अर्थव्यवस्था पर प्रभाव को कम करने के लिए ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करने, सोने की खरीद कम करने और विदेश यात्राओं में कटौती की अपील की थी।

काफिलों में कटौती और सार्वजनिक परिवहन पर जोर
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के आह्वान को प्रदेश में व्यवहारिक रूप से अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों के साथ बैठक में निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में तत्काल 50 प्रतिशत तक कमी की जाए। उन्होंने कहा कि काफिले से अनावश्यक वाहनों को हटाया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में घर से काम की व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने पीएनजी, मेट्रो रेल, सार्वजनिक परिवहन और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के अधिक उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने सरकारी बैठकों, संगोष्ठियों, सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से करने पर भी जोर दिया।

साप्ताहिक वाहन मुक्त दिवस और वर्क फ्रॉम होम की पहल
योगी आदित्यनाथ ने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है, ऐसे में सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्यों को प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप तैयार रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। उन्होंने सप्ताह में एक दिन वाहन मुक्त दिवस मनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से सरकारी कर्मचारियों, विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा जाए। उन्होंने औद्योगिक विकास विभाग और औद्योगिक निवेश एवं आधारभूत संरचना विकास निगम को निर्देश दिया कि औद्योगिक संस्थानों और बड़े स्टार्टअप आदि में घर से काम की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाए। जिन संस्थानों में बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां सप्ताह में दो दिन घर से काम की व्यवस्था लागू करने के लिए राज्य स्तर पर परामर्श जारी किया जाए।

 

 

ऑनलाइन बैठकों को प्राथमिकता और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग की संगोष्ठियां, बैठकें और कार्यशालाएं भी ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएं। राज्य सचिवालय और निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी ऑनलाइन माध्यम से हों। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में बसों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवहन निगम की बसों को विद्यालयों से जोड़ने का निर्देश दिया। योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक परिवहन, साइकिल चलाने, साझा वाहन उपयोग और विद्युत चालित वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध है, वहां लोग उसका अधिकतम उपयोग करें। अधिक मांग वाले मार्गों पर बसों सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बढ़ाई जाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अगले 6 महीनों तक गैर-जरूरी विदेशी यात्राओं से बचें।

मेरा राज्य देखो अभियान और स्वदेशी पर्यटन को प्रोत्साहन
योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों और विवाह आयोजकों से देश के भीतर ही आयोजन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विरासत स्थलों, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों और किलों जैसे अनेक आकर्षक स्थान हैं, जहां शादी समारोह के आयोजन को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने मेरा राज्य देखो अभियान शुरू करने की बात कही, जिसके तहत स्वास्थ्य, प्रकृति, ग्रामीण, वन्यजीव और खानपान आधारित पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक जिला, एक व्यंजन योजना लागू करने वाला पहला राज्य है। उन्होंने संग्रहालयों और स्मारकों को कुछ समय के लिए नि:शुल्क किए जाने का भी निर्देश दिया।

प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, बोले- ‘परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति दें प्रभु श्री राम’

0

lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (SP) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।’

 

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे।