Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 301

UP: पहले दिया जहर, मौत होने पर प्रेमी ने हाथ-पैर बांधकर किया ऐसा घिनौना काम…प्यार ही नहीं इंसानियत भी मार दी

0

उत्तर प्रदेश के ललितपुर के शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में बोरी में बंद मिले महिला के शव की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला को उसके ही प्रेमी ने कीटनाशक दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर मौत के घाट उतारा था। आरोपी प्रेमी ने यूट्यूब व गूगल से हत्या के तरीके सीखकर की थी हत्या। हत्या करने का कारण प्रेमिका द्वारा इंस्ट्राग्राम पर एक अन्य युवक से नजदीकी के चलते की गई थी।

यह है मामला
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक थाना बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसतगुवां व मथुरा के मध्य शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में 16 जुलाई को बोरी में बंद एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान रानी रैकवार पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम करमई के रूप में हुई।

मृतका के परिजनों के मुताबिक रानी जून 2024 में जगदीश निवासी ग्राम करमई के साथ प्रेम-प्रसंग में चली गई थी। पुलिस की टीमों ने शुक्रवार को जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जगदीश ने बताया कि उसके गांव करमई का रहने वाला नरेंद्र रैकवार की पत्नी रानी से प्रेम प्रसंग था और वह एक साल से साथ रह रहे थे।

कुछ समय पूर्व उसकी भी शादी कहीं और तय हुई तो उसमें व रानी में मन-मुटाव रहने लगा था। इसी बीच रानी इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्त बने एक युवक के साथ रहने को चली गई थी। 6 जुलाई 2025 को रानी उसके पास कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला नईबस्ती में किराए के मकान में वापस आ गई थी। लेकिन उन दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

इस पर उसने रानी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा और यूट्यूब व गूगल से हत्या के तरीके को सीखा था और कीटनाशक दवा बाजार से खरीदकर लाया था। 7 जुलाई 2025 को उसने कोल्डड्रिंक में कीटनाशक दवा मिलाकर रानी को पिला दी थी। जिससे रानी की मौत हो गई।

रात के समय उसने रानी के शव के हाथ पैर बांधकर एक बोरी में रखा और शव को बाइक पर रखकर ग्राम चीरा के पास शहजाद नदी में फेंक आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक व कीटनाशक दवा की शीशी बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस से बचने और रानी के दोस्त को फंसाने के लिए इंस्टाग्राम पर रील की थी अपलोड
आरोपी जगदीश ने बताया कि रानी को मार डालने और शव को ठिकाने लगाने के बाद पुलिस से बचने के लिए उसने 8 जुलाई को रानी के फोन से रानी व उसके इंस्टाग्राम दोस्त की रील इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी थी। जिससे ऐसा प्रतीत हो कि रानी अपने इंस्टाग्राम दोस्त के साथ है और रानी की पहचान हो जाए तो पुलिस को लगे कि रानी की हत्या यशवंत ने ही की है। रानी के शव को ठिकाने लगाने के बाद वह ग्राम करमई अपने गांव में आकर रहने लगा था। लेकिन उसके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया।

दो बच्चों और पति को छोड़कर चुना था प्रेमी को
जगदीश का मित्र नरेंद्र था। इस पर जगदीश का नरेंद्र के घर आना जाना था। इस बीच नरेंद्र की पत्नी रानी व जगदीश के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया था। जिसकी जानकारी नरेंद्र को होने पर वह रानी से झगड़ा करने लगा था। जिसके बाद जून 2024 में रानी अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी जगदीश के पास चली गई थी और उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। लेकिन एक साल बाद ही रानी के प्रेमी जगदीश ने उसे धोखे से कीटनाशक दवा पिलाकर हत्या कर दी।

ऐसे हुई थी महिला के सड़े गले शव की पहचान
जब बांध के भराव क्षेत्र में महिला का सड़ा गला बोरी में बंद शव मिला तो उसके हाथ पर आर जगदीश नाम गुदा था। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तब ग्राम करमई निवासी एक परिवार ने हाथ पर गुदे नाम के चलते शव की पहचान नरेंद्र की पत्नी रानी रैकवार के रूप में करने का दावा किया था। पहचान के दावे को पुख्ता करने के लिए रानी के पिता लल्लू रैकवार निवासी ग्राम कारीकंचनपुरा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जोकि दिल्ली में था को बुलाया था। लल्लू रैकवार ने भी शव की पहचान रानी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने जगदीश को गिरफ्तार कर घटना के रहस्य से पर्दा हटाया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में WSJ और Reuters की गलत रिपोर्टिंग पर भड़का पायलट फेडरेशन, कहा – माफी ना मांगने पर करेंगे कानूनी कार्रवाई

0

नेशनल डेस्क : एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) और रॉयटर्स पर भ्रामक और तथ्यहीन रिपोर्टिंग का आरोप लगा है। इस संबंध में फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने इन दोनों मीडिया संस्थानों को कानूनी नोटिस जारी किया है।

FIP के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने शनिवार, 19 जुलाई 2025 को बयान जारी कर कहा कि WSJ और रॉयटर्स द्वारा प्रकाशित रिपोर्टों में कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है और इन रिपोर्टों से भारतीय पायलटों की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि AI-171 विमान हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे की जांच भारत की एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रही है।

ANI से बातचीत में कैप्टन रंधावा ने कहा: “मैं पूरी तरह WSJ को जिम्मेदार ठहराता हूं। वे अपनी तरफ से निष्कर्ष निकालते हैं और उन्हें दुनिया भर में फैला देते हैं। क्या वे कोई जांच एजेंसी हैं? जब रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं लिखा गया, तो वे खुद से निष्कर्ष कैसे निकाल सकते हैं?” उन्होंने यह भी कहा कि WSJ और रॉयटर्स की रिपोर्ट पायलटों को गलत तरीके से दोषी ठहराने की कोशिश कर रही हैं, जबकि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ऐसा कोई निष्कर्ष नहीं दिया गया है।

माफी मांगे WSJ और Reuters – FIP
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को लेकर भ्रामक रिपोर्टिंग के मामले में फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) और रॉयटर्स को कानूनी नोटिस भेजते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और स्पष्टीकरण देने की मांग की है। FIP के अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा ने कहा, “हमने साफ तौर पर कह दिया है कि यदि WSJ और Reuters माफी नहीं मांगते और अपना स्पष्टीकरण नहीं देते तो हम उनके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

NTSB ने भी जताई आपत्ति

इसी बीच, अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की चेयरवुमन जेनिफर होमेंडी ने भी मीडिया में आई रिपोर्टों को जल्दबाजी और अनुमान आधारित बताया है। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर और जटिल जांच प्रक्रिया में समय लगता है और सभी को भारतीय एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की आधिकारिक रिपोर्ट आने तक धैर्य रखने की आवश्यकता है। FIP अध्यक्ष कैप्टन रंधावा ने NTSB के इस बयान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारतीय पायलटों पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोपों पर रोक लगेगी और उनकी छवि को बचाने में मदद मिलेगी।

UP Weather: आज धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार, कल से फिर शुरू होगा बरसात का सिलसिला; पढ़ें आगे कैसा रहेगा मौसम?

0

उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड और दक्षिण के इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि भारी बारिश का सिलसिला शनिवार को थमेगा। रविवार के बाद प्रदेश के तराई और उत्तराखंड से सटे जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं।हमीरपुर में शुक्रवार को सर्वाधिक 240 मिमी बारिश दर्ज की गई। बांदा में 153 मिमी, महोबा में 147 मिमी और चित्रकूट में 112 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह के दाैरान झांसी, ललितपुर, मथुरा, आगरा आदि में भारी बारिश की संभावना है। इस दाैरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया के दक्षिणी-पूर्वी यूपी के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र आगे की ओर खिसक गया है। शनिवार को थमकर रविवार और सोमवार को प्रदेश के तराई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।