Thursday, March 13, 2025
Home Blog Page 720

23 मई 2022 आज का राशिफल

0

मेष राशिफल (Aries Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है। जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजित हैं। यह गोचर आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव होंगे। आपका आकर्षण बढ़ जाएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी, पद प्रतिष्ठा मान सम्मान में वृद्धि होगी। महिलाओं का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। कपड़ा व्यापार, इत्र परफ्यूम व्यापार, सौंदर्य प्रसाधन आदि पदार्थों से जुड़े व्यापारियों के लिए समय सफलतादायक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा, जीवनसाथी को सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के स्थान पर होने जा रहा है। जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजित हैं। यह गोचर आपके लिए अत्यंत सुखद है साबित होगा। भाग्य का सहारा मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी किंतु धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। सुख सुविधा, भूमि भवन, वाहन इत्यादि पर खर्च होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है, चरित्र पर नियंत्रण रखें, बेवजह किसी उलझन में न पड़े अन्यथा कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें मधुमेह से जुड़े रोग बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है, जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजित हैं। अत्यंत भाग्यशाली समय रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्त्री वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। कला के क्षेत्र से, जैसे गीत, संगीत, नाट्य, सिनेमा, टेलीविज़न से जुड़े सभी लोगों के लिए समय सफलतादायक रहेगा। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से चिंता बनी रहेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope):शुक्र का गोचर आपकी कुंडली के दशम स्थान पर होगा जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजित हैं। समय थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। भूमि,भवन, वाहन आदि के सुखों में वृद्धि होगी किन्तु कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष बलवान होगा विरोध का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं। मन परेशान रह सकता है। छात्रों के लिए भी समय कठिन है, मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में भी आपसी मतभेद रह सकता है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से नवम स्थान में होने जा रहा है, जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजित हैं। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आय की वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी। समय सफलतादायक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से अष्टम स्थान पर होने जा रहा, जहां पर राहु देव पहले से ही विराजमान हैं। यह समय विशेष सावधानी बरतने वाला रहेगा, भाग्य का साथ कम मिलेगा, परिश्रम अधिक असफलता कम प्राप्त होगी। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं, किडनी के रोग, मधुमेह आदि से पीड़ित लोगों को विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों की मान सम्मान में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी तंत्र, मंत्र, ज्योतिष, रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी कुंडली के सप्तम स्थान पर होने जा रहा है, जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजमान हैं। यह समय आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। शुक्र का गोचर दाम्पत्य जीवन में सफलता दिलाएगा। किंतु राहु के होने से दाम्पत्य जीवन में परेशानियां भी रह सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। व्यापारिक क्षेत्र लाभ प्राप्त होगा धन की स्थिति मजबूत होगी। किंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। स्त्री पक्ष से वाद विवाद रहेगा। भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से छठे स्थान पर होने जा रहा है, जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजमान हैं। यह समय आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सुखों में बढ़ोतरी होगी। धन आगमन होगा। किंतु बेवजह किसी विवाद में न पड़े, अन्यथा मित्र भी शत्रु की तरह पेश आएंगे।खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय खास सफलतादायक रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़ें लोगों के लिए समय सफलतादायक रहेगा। साझेदारी के व्यापार में परेशानी रह सकती है। लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से पंचम स्थान में होने जा रहा है, जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजित हैं। यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा। धन आगमन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी मान सम्मान में वृद्धि होगी। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय सफलतादायक है। कंप्यूटर, मीडिया, कला, रचनात्मक कार्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग को विशेष लाभ रहेगा। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ों की खरीदारी करेंगे। संतान पक्ष से मन चिंतित रह सकता है। प्रेम संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope):शुक्र का यह गोटर आपकी कुंडली के चतुर्थभाव में होने जा रहा है, जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजमान हैं। आप के लिए यह गोचर अत्यंत भाग्यशाली रहेगा। सुखों में वृद्धि होगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी, धनागमन के योग बन रहे हैं। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने का समय है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन मिल सकता है। पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। किंतु घर में कलह रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है। दूर स्थान की यात्राएं बढ़ सकती हैं, घर से दूर रहना पड़ सकता है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी राशि से तृतीय स्थान पर होने जा रहा है, जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजमान हैं। आप के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। मेहनत कम और सफलता ज्यादा रहेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों की संख्या बढ़ जाएगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। सुख सुविधाओं के चीजों पर पैसा खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी पद प्रमोशन बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अति उत्तम है प्रतियोगिता परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी, छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope):शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के द्वितीय भाव में होने जा रहा है, जहां पर राहुदेव पहले से ही विराजित हैं। आप के लिए यह समय परेशानी भरा रह सकता है। शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में परेशानी आ सकती है। खर्चों की अधिकता के चलते धन संचय करने में परेशानी रहेगी। भूमि, भवन, वाहन आदि के कार्यों में रुकावट पैदा हो सकती है। कुटुम्ब क्लेश बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, कामकाज संबंधी मामले सुचारु रूप से चलेंगे। क्रोध की अधिकता रह सकती है, बेवजह किसी बहस में न पड़े, स्वयं पर नियंत्रण रखें। गलत खानपान के चलते स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों रह सकती हैं, संयम से काम लें। खानपान में विशेष सावधानी बरतें।

 

 

 

 

PM मोदी ने BJP नेताओं को दिया मिशन 2024 अगले 25 साल की जीत का मंत्र

0

राजस्थान के जयपुर में चल रही भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं के संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज ये वर्ष श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्म शताब्दी का भी वर्ष है। हम सब ऐसे प्रेरणा पुरुष को हृदय से प्रणाम करते हैं।

भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है।आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय कर रहा है। भाजपा के लिए ये समय है, अगले 25 वर्षों के लक्ष्यों को तय करने का, उनके लिए निरंतर काम करने का।

20 मई 2022 आज का राशिफल

0

मेष राशि वालों अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने के अवसर मिलेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप धन निवेश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के कारण कुछ तनाव में रहेंगे। इस राशि के बड़े बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि वालों युवाओं को करियर में शानदार परिणाम मिलेंगे। आफिस में सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि वालों रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नया रोजगार मिल सकता है। परिजनों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। बुजुर्गों के घुटनों में दर्द तकलीफ दे सकता है।
कर्क राशि वालों धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट में आप धन निवेश कर सकते हैं। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। स्टूडेंट्स बेकार की बातों में अपना समय व्यर्थ न करें। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि वालों मानसिक रूप से काफी सुकून महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। संतान के करियर को लेकर चिंता दूर होगी। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
कन्या राशि वाले मीडिया और ऑनलाइन कामों में ज्यादा ध्यान दें। फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ बहस में न उलझें। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक लेन-देन के कामों में सावधानी बरते। छात्र अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान दें। सेहत ठीक रहेगी।तुला राशि वालों आज आप सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों की नये अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में पुराने अनुभवों का भरपूर लाभ मिलेगा। विदेशी कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर रहेगी। विवाह के प्रस्तावों को लेकर जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन अच्छी बीतेगा। युवाओं को करियर के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। स्टूडेंट्स की पढ़ाई को लेकर रुचि कम हो सकती है। पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। शाम को सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन अच्छी बीतेगा। युवाओं को करियर के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। स्टूडेंट्स की पढ़ाई को लेकर रुचि कम हो सकती है। पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। शाम को सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

मकर राशि वालों कार्यक्षेत्र में विवादित मुद्दों से दूर रहना ही उचित होगा। अपने काम पर फोकस बनाकर रखें। आपके बुरे व्यवहार के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। गलत खान-पान की वजह से सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

कुंभ राशि वालों दिन की शुरुआत काफी सुकून भरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। सेहत ठीक रेहगी।

मीन राशि वालों नौकरीपेशा लोगों पर रुके हुए कार्यों को करने का दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहेगा। मसालेदार चीजों से परहेज करें, अन्यथा पेट में इन्फेक्शन हो सकती है।

बीजेपी नेता और ऐक्टर रवि किशन की माँ कैंसर की जंग जीतकर वापस

0

बीजेपी नेता और ऐक्टर रवि किशन पिछले कुछ समय से मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। कुछ समय पहले ही ऐक्टर के भाई का निधन हुआ तो फिर वह अपनी मां के कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में सुनकर एकदम टूट गए। हालांकि अब जाकर रवि किशन को राहत की खबर मिली है। दरअसल ऐक्टर की मां कैंसर की जंग को जीतकर वापस लौट आई हैं। ऐक्टर ने मां के साथ भावुक कर देने वाली तस्वीर शेयर की और बताया कि मां ठीक व स्वस्थ होकर घल लौट आई हैं।

रवि किशन ने ट्विटर पर मां के साथ तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मां बेटे को आशीर्वाद देती दिख रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, टाटा कैंसर हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर श्री पंकज चतुर्वेदी जी और उनकी समस्त डॉक्टर टीम को दिल से धन्यवाद मां घर लौटी, आप सब ने जान लगा दी उनको ठीक करने में। आभार।

रवि किशन ने 25 अप्रैल 2022 को ट्विटर पर एक पोस्ट पर निजी जिंदगी में आई उथल पुथल के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, पिछले कुछ दिनों से परिवार में अपने प्रिय जनों का स्वास्थ्य की समस्याओ से लगातार संघर्ष चल रहा है। वर्तमान में मेरी पूजनीय माता जी कैंसर की बीमारी की चपेट में आ गई है जिनका इलाज टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई में चल रहा है। महादेव कृपा करें, माता जी जल्द स्वस्थ हो।

इस पोस्ट पर ऐक्टर सुनील ग्रोवर ने भी रवि किशन की मां के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए रिएक्ट किया था। बता दें 30 मार्च 2022 को रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला का निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांसे ली थी।

इस पोस्ट पर ऐक्टर सुनील ग्रोवर ने भी रवि किशन की मां के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए रिएक्ट किया था। बता दें 30 मार्च 2022 को रवि किशन के बड़े भाई रमेश शुक्ला का निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांसे ली थी।

LIC के शेयर्स की लिस्टिंग

0

LIC के शेयर्स की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ हुई है। NSE पर LIC का शेयर 77 रुपए यानी 8.11% नीचे 872 रुपए पर लिस्ट हुआ है। वहीं BSE पर ये 867 पर पर लिस्ट हुआ है। सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए हासिल किए हैं।

LIC के शेयर्स की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ हुई है। NSE पर LIC का शेयर 77 रुपए यानी 8.11% नीचे 872 रुपए पर लिस्ट हुआ है। वहीं BSE पर ये 867 पर पर लिस्ट हुआ है। सरकार ने LIC में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए हासिल किए हैं। इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 16.2 करोड़ शेयरों के मुकाबले 47.77 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं।

मैक्वायरी ने शुरू की LIC की कवरेज, 1000 रुपए रखा टारगेट प्राइस
विदेश ब्रोकरेज फर्म मैक्‍वायरी ने LIC की कवरेज शुरू कर दी है। उसके 1000 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ इसे न्यूट्रल रेटिंग दी है। उसका कहना है कि जो भी निवेशक LIC में निवेश करना चाहता है वह अप्रत्यक्ष रूप से इक्विटी मार्केट्स में निवेश कर रहा है।

इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ
LIC के IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, अट्रैक्टिव वैल्यूएशन के बावजूद ये विदेशी और संस्थागत निवेशकों को लुभाने में विफल रहा है। रिटेल और अन्य निवेशकों के लिए 4 मई को खुले इस IPO के सब्सक्रिप्शन का 9 मई को आखिरी दिन था। इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 16.2 करोड़ शेयरों के मुकाबले 47.77 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पॉलिसीधारकों का पोर्शन 6.10 गुना भरा
पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व रखा गया पोर्शन 6.10 गुना, स्टाफ 4.39 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ है। QIB के आवंटित कोटे के लिए 2.83 गुना बोलियां आई हैं, जबकि NII का हिस्सा 2.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 17 मई को शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। ज्यादातर मार्केट एनालिस्ट ने IPO में पैसा लगाने की सलाह दी थी।
 

 

19 मई 2022 आज का राशिफल

0

मेष: राशि वालों करियर से जुड़ी नई योजनाएं फायदेमंद साबित होगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अविवाहितों के लिए शादी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।
वृष: राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में नई चुनौतियां सामने आएंगी। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन: राशि वालों ऑफिस में कार्यप्रणाली में कई नए बदलाव कर सकते हैं। सहकर्मियों की गतिविधियों पर ध्यान में रखें। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रेहगा।

कर्क: राशि वालों आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। करियर के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। आपका व्यवहार दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है।  अपने सेहत के प्रति सावधान रहें।
सिंह: राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या :राशि वालों नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं।बिजनेस में किसी काम को लेकर लापरवाही न बरतें। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कोशिशों के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शाम को सिर दर्द व  माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती हैं।

तुला: राशि वालों के लिए नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स खेलने कूदने में समय व्यतीत करेंगे। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक :राशि वालों ऑफिशियल कामों में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव पार्टनर आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। बच्चे खेलते समय सावधानी बरते, चोट लग सकती हैं। सेहत उत्तम रहेगी।
धनु: राशि वालों कपड़ों के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। आर्थिक तंगी रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। सेहत की बात करें तो कमर दर्द तकलीफ दे सकता है।

कुंभ: राशि वालों कार्यक्षेत्र में पेपर संबंधी कार्यों को सावधानी करें। कोई आपका फायदा उठा सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। शाम को मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

मीन: राशि वालों व्यवसाय संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। जो लोग पारिवारिक बिजनेस से जुड़े है, उनको मुनाफा हो सकता है। अपने घर की बातें किसी को न बताएं। कोई गलत फायदा उठा सकता है। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखम बनाकर रखेगा। सेहत ठीक रहेगी।

 

गुजरात में नमक फैक्ट्री हुआ हादसा 12 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

0

गुजरात: गुजरात के मोर्बी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नमक फैक्ट्री की दीवार ढह गई है। मलबे में दबने के कारण करीब 12 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।

मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की भी आशंका है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुआ कहा ‘मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।’

मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये दिए जाने का एलान किया गया है। और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे

अमित शाह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है ‘गुजरात के मोरबी में एक हादसे में 12 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मैंने मुख्यमंत्री @ Bhupendrap bjp जी से बात की है, प्रशासन राहत पहुँचाने में तत्परता से लगा है। घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुँचाकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।’

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मोरबी में एक नमक कारखाने में दीवार गिरने की घटना में मारे गए प्रत्येक कार्यकर्ता के परिजनों को सीएम राहत कोष से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम ने मोरबी जिला कलेक्टर और सिस्टम ऑपरेटरों को तत्काल बचाव और राहत कार्यों के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी इस घंटा पर दुःख जताते हुए कहे ‘गुजरात के मोरबी में दीवार गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जन हानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें।’

श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बृजेश मेरजा ने दुखद घटना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोपहर करीब 12 बजे हलवाड़ जीआईडीसी स्थित सागर साल्ट फैक्ट्री में एक दीवार गिर गई। जब तक उन्होंने गांधीनगर में मीडिया को जानकारी दी, तब तक मलबे से श्रमिकों के 12 शव मिले थे। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि दीवार गिरने का कारण क्या है। यह जांच का विषय है, जो पुलिस करेगी। मंत्री ने कहा कि कारखाने में नमक को संसाधित और पैक किया जाता है।

कारखाने के सूत्रों ने कहा, दीवार के किनारे नमक के बैग गिरने से श्रमिकों की मौत हो गई, और वे फंस गए। मोरबी के जिला कलेक्टर जे.बी. पटेल और जिला पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी अपनी टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिला प्रशासन ने नमक की बोरियों, कठोर नमक और दीवार के मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया। एसपी त्रिपाठी ने कहा- एक बार जब बचाव अभियान समाप्त हो जाता है और क्षेत्र पूरी तरह से साफ हो जाता है, तो स्थानीय पुलिस के साथ एफएसएल टीम घटना की जांच करेगी। यदि फैक्ट्री प्रबंधन किसी भी लापरवाही के लिए दोषी पाया जाता है, तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा सकता है।’

 

IPL 2022: युवा हो रहे शिकार, IPL में ऐसे परवान चढ़ रहा सट्टेबाजी का कारोबार

0

राजेश कुमार श्यामसुखाकिशनगंज: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 (IPL 2022) का सीजन अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान जिले भर में जमकर सट्टेबाजी का कारोबार हो रहा है। खासकर युवा वर्ग इसकी चपेट में है। कम समय मे ज्यादा पैसा बनाने की चाहत में युवा अपनी सारी जमा पूंजी दांव पर लगा रहे हैं। किशनगंज जिला शुरू से ही सट्टेबाजी का हब रहा है। पूर्व में पूरे बिहार के पहले और अबतक के एकमात्र सट्टेबाजी रैकेट का किशनगंज जिले में ही भंडाफोड़ हुआ था। उस वक्त किशनगंज पुलिस की छापेमारी में दो सटोरियों की रंगेहाथ गिरफ्तारी और दर्जन भर मोबाइल सहित लाखों की नकदी भी बरामद हुई थी।

ऑनलाइन सट्टेबाजी, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
पूर्व में सट्टेबाजी का कारोबार जोखिम भरा था, पुलिस की पकड़ धकड़ के डर के कारण सट्टेबाजों को अपना अड्डा,अपना फोन नंबर आदि बार-बार बदलना पड़ता था। वहीं अब ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting) का दौर शुरू होने के कारण इस अवैध कारोबार में जोखिम नही के बराबर है।इसी कारण वर्तमान में इस कारोबार का दायरा काफी बड़ा हो गया है।

ऐसे होता है ऑनलाइन सट्टे का खेल
पूर्व में सट्टेबाजी का कारोबार करने वाले एक सटोरिए ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि दुबई समेत दुनिया के कई हिस्सों में बैठे क्रिकेट के बड़े बुकियों के मार्फत जिले में बैठे उनके एजेंट इस कारोबार को चला रहे हैं। एजेंट को 30% तक का मोटा कमीशन मिलता है। पहले जहां फोन कॉल करके सट्टे की बोली लगाई जाती थी, वहीं अब स्मार्टफोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टेबाजी होती है। एजेंट के माध्यम से सट्टा खेलने वालों को एक आईडी और उसका पासवर्ड दिया जाता है।

उस आईडी में सट्टेबाज की गुडविल के हिसाब से बैलेंस भरा जाता है। ऑनलाइन सट्टेबाजी की भाषा मे इस बैलेंस को पॉइंट कहा जाता है। प्रत्येक पॉइंट की कीमत 100 रुपये होती है।इसी गणना के हिसाब से मैच में हुई हार और जीत के बाद लेनदेन होता है। जिले में Sky Exchange नामक सट्टेबाजी की आईडी का सबसे ज्यादा चलन है। सट्टेबाजों का मानना है कि लंदन में बनी इस वेबसाइट की आईडी में जोखिम नहीं के बराबर है और इस आईडी के माध्यम से सटोरिए प्रत्येक गेंद के खेल पर भी दांव लगा सकते हैं।

क्या कहते हैं एसपी

किशनगंज जैसे के एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु ने इसपर बयान दिया है। उनका कहना है कि हम नजर बनाए हुए हैं, जिले में अगर कोई सट्टा लगा रहा है या सट्टेबाजी करवा रहा है तो जल्द ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ेगा।

मुकेश अंबानी और रतन टाटा की टक्कर

0

नई दिल्ली: कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में देश के दो सबसे बड़े औद्योगिक घरानों के बीच टक्कर के लिए स्टेज सज चुका है। देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली यह कंपनी 6.5 अरब डॉलर का कंज्यूमर गुड्स बिजनस बना रही है और इसके लिए उसने दर्जनों ग्रॉसरी और नॉन फूड्स ब्रैंड्स को खरीदने की योजना बनाई है। दूसरी ओर टाटा ग्रुप ने भी इस सेक्टर के लिए व्यापक योजना बनाई है। ग्रुप की फूड एंड बेवरेज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Tata Consumer Products) ने कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पांच ब्रैंड्स को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुनील डिसूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि भविष्य में कंपनी के ग्रोथ का एक बड़ा हिस्सा इनऑर्गेनिक एक्सपेंशन से आएगा। Tetley चाय और Eight O’Clock कॉफी बेचने वाली इस कंपनी की कई कंपनियों के लिए बातचीत चल रही है। हालांकि डिसूजा ने नामों का खुलासा नहीं किया। इस कंपनी का गठन 2020 में हुआ था और उसने कई कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदकर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। इनमें बोतलबंद पानी की कंपनी Nourish Co Beverages Ltd. और अनाज ब्रैंड Soul full शामिल है।

18 मई 2022 आज का राशिफल

0

मेष राशि वालों मेडिकल स्टोर का व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। घर के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है। स्टूडेंट्स का नए अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ संयम से बात करें। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों राजनीति आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके पार्टनर से आपको अच्छी मदद मिलेगी। धैर्य के साथ काम करना अच्छा रहेगा। आप रिलेक्स मूड में रहेंगे। फैमिली में हंसी ख़ुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज आप कुछ नए कामों को सफलतापूर्वक निपटा डालेंगे। प्रमोशन मिलने के आसार हैं। आपका वर्क लोड बढ़ सकता है।आज आप बेफिक्र होकर अपने लवमेट के साथ समय गुजार सकते हैं। दांपत्य में खुशियां आएगी। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

कर्क राशि वालों आज महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान – प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। घरेलू कामों को पूरी जिम्मेदारी से निपटाएंगे। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी महिला का आशीर्वाद आपके भाग्य को बढ़ाने वाला होगा। आप जमीन और मकान खरीदने का सोच-विचार कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कन्या राशि वालों आज  रुका हुआ काम बनेगा। कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। यदि आप अभिभावक है तो बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का भाव जागृत होगा। परिवार वालों  का पूरा साथ मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों काम के नये ऑफर मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बालों का विशेष ध्यान रखें। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें। हर काम में सफलता मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से हर काम पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लव लाइफ में काफी बदलाव  आ सकते हैं। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। जिनसे आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। पैसों का लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतें।

धनु राशि वालों आज आप सुबह से ही किसी पॉजिटिव सोच विचार में डूबे रहेंगे। आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि वाले बच्चे दिनभर खेलकूद में लगे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कपड़ों की खरीददारी कर सकते हैं। सेहत अच्छी रेहगी।

मकर राशि वालों आपकी कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इस राशि की महिलाएं आज दिन भर काम में व्यस्त रहेंगी। मौसम का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

कुंभ राशि वालों आज आप फायदेमंद यात्रा पर जाने वाले हैं। मेहनत व परिश्रम का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करेंगे तो आगे चलकर उससे बहुत फायदा होगा। आज आपका कोई राज लोगों के सामने आ सकता है। सिर दर्द की तकलीफ रहेगी।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। घर के लिए कोई नई चीज खरीद सकते हैं। आपके बच्चे आपके लिए कुछ ख़ास करेंगे। माता के हेल्थ का ध्यान रखें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती हैं।