लाइव अपडेट
राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, जनता ने महायुति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अजित पवार को कल राकांपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा और 1-2 दिन के भीतर हमारी (भाजपा, शिवसेना और रांकाप) बैठक होगी और यह स्पष्ट होगा कि महायुति का नेतृत्व कौन करेगा।
पीएम मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की साफ छवि का लाभ हुआ: राहुल नार्वेकर
भाजपा नेता राहुल नार्वेकर ने कहा, हमें प्रधानमंत्री मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की साफ छवि का लाभ हुआ। हमने सुशासन दिया। समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा। जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र की जनता ने महायुति पर भरोसा जताया है। महायुति के नेता तय करेंगे कि अगल मुख्यमंत्री कौन होगा।
जनता ने विकास की राजनीति को स्वीकार किया: पंकजा मुंडे
पीएम मोदी और महायुति सरकार के विकास कार्यों की जीत: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, यह पीएम मोदी और महायुति सरकार में किए गए सुशासन और विकास कार्यों की जीत है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की जनता ने दिया करारा जवाब: जी. किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, महाराष्ट्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है। कांग्रेस पार्टी और उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे नेताओं ने जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा के नाम पर गलत प्रचार करके भाजपा के खिलाफ साजिश रची थी। भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। आज कांग्रेस पार्टी केवल तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में है। आज भी अगर इन तीन राज्यों में चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पार्टी तीनों राज्यों में हारने की स्थिति में है।
भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेताओं ने मुंबई में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है।
महाराष्ट्र चुनाव में इतने बड़े अंतर से हार की नहीं थी उम्मीद: टीएस सिंह देव
कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को अप्रत्याशित अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र में मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। अजित पवार, शरद पवार से कमजोर दिख रहे थे। हम इस बात पर आत्मनिरीक्षण करेंगे कि हम एक राज्य में कैसे जीते और दूसरे में हार गए। हम महाराष्ट्र चुनाव से सबक लेंगे। संसाधनों के मामले में भाजपा हमेशा आगे रहती है। हमें महाराष्ट्र विधानसभा चुना में इतने बड़े अंतर की उम्मीद नहीं थी।
आज का दिन ऐतिहासिक है: अमृता फडणवीस
पीएम मोदी ने दी शिंदे को बधाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ फोन पर बात की है और उन्हें राज्य में महायुति की जीत पर बधाई दी।