Thursday, February 20, 2025

Live Delhi Railway Station Stampede Live: दो सदस्यीय समिति का गठन, पूछताछ शुरू; 18 मृतकों के शवों की हुई पहचान

यह भी पढ़े

Stampede in New Delhi Railway Station Live Updates : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ के कारण शनिवार रात पहले अफरा-तफरी जैसे हालात दिखे। इसके बाद अचानक मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भी भेजा गया। दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल, कार्यवाहक सीएम आतिशी समेत कई लोगों ने शोक जताया है। पढ़िए हादसे पर पल-पल की अपडेट्स

रेल यातायात रहेगा प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, कई कारणों की वजह से रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवा( प्रारिम्भक स्टेेशन से)
1. गाडी संख्या 15631, बाडमेर -गुवाहाटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 17.02.25 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी। परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ-बाराबंकी- गोरखपुर होकर संचालित होगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाए (प्रारिम्भक स्टेशन से)
1.    गाडी संख्या 14118, भिवानी-प्रयारागज एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.02.25 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेट्रल तक ही संचालित होगी।
2.    गाडी संख्या 14117, प्रयारागज- भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 17.02.25 को प्रयागराज के स्थान पर अपने निर्धारित समय पर कानपुर सेट्रल से संचालित होगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.    गाडी संख्या 22308, बीकानेर-हावडा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.02.25 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
2.    गाडी संख्या 15631, बाडमेर -गुवाहाटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 17.02.25 को बाडमेर से अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
3.    गाडी संख्या 12316, उदयपुर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 17.02.25 को उदयपुर से अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।

सभी शवों को परिजनों को सौंपा

लोकनायक अस्पताल की मोर्चरी से सभी शव को परिजन को सौंपा गया। लोकनायक अस्पताल में अभी दो मरीजों का इलाज चल रहा है। एक मरीज के साथ दो से तीन पैरा मिल्ट्री के जवान हैं।

नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ मामले की जांच शुरू, दो सदस्यीय समिति का गठन

दो सदस्यीय समिति का गठन हो गया है। जो नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच करेंगे। जांच समिति ने नरसिंह देव पीसीसीएम/उत्तर रेलवे और पंकज गंगवार, पीसीएससी उत्तर रेलवे का नाम है।घटना की जांच शुरू हो चुकी है। समिति ने एनडीएलएस रेलवे स्टेशन के सभी वीडियो फुटेज को सुरक्षित करने का आदेश दिया।

भगदड़ में घायल हुए लोगों की स्थिति

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ मामले में अस्पताल से 8 लोग फरार हो गए हैं। वहीं 2 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। जबकि 2 व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जो खतरे से बाहर हैं।

18 मृतक के शवों की हुई पहचान

1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी बक्सूर बिहार, उम्र 79 वर्ष
2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा, निवासी संगम विहार, दिल्ली उम्र 41 वर्ष
3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी, निवासी सरिता विहार, दिल्ली उम्र 50 वर्ष
4. व्योम पुत्र धर्मवीर, निवासी बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष
5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ, निवासी सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष
6. ललिता देवी पत्नी संतोष, निवासी परना बिहार, उम्र 35 वर्ष
7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह, निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष
8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 40 वर्ष
9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष
10. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र 12 साल
11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष
12. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 8 वर्ष
13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक, निवासी भिवानी हरियाणा, उम्र 34 वर्ष
14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह, निवासी महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष
15. ममता झा पत्नी विपिन झा, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष
16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह, निवासी सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष
17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह, निवासी बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष
18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज ऐसी स्थिति

मृतकों के शवों को ले जाते परिजन

शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में कुछ मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया है। लोगों का पोस्टमार्टम दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी हुआ है। उनमें से एक मृतिका 34 वर्षीय संगीता मलिक के परिजन एंबुलेंस में शव को ले जाते हुए।

प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 से शवों को एंबुलेंस तक पहुंचाया: कुली कृष्ण कुमार जोगी

भगदड़ के दौरान कुली मदद के लिए आगे आए। स्टेशन पर कुली कृष्ण कुमार जोगी ने कहा कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के आने पर भीड़ बढ़ गई। फुटओवर ब्रिज पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोग इतने तंग थे कि कई लोगों का दम घुटने लगा था। करीब 10-15 लोगों की वहीं मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी घटना देखी। हमने प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 से शवों को एंबुलेंस तक पहुंचाया।

इस्तीफा दें रेल मंत्री: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बहुत दुखद घटना घटी है। यह रेलवे के कुप्रबंध के कारण इतने लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे काफी अफसोस है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे