Saturday, March 15, 2025

सुहागरात के दिन ऐसा हुआ कांड,… दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, लोग बोले- भगवान आप ने क्या कर दिया !

यह भी पढ़े

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दुखद घटना सामने आई है जहां पर शादी के मात्र 6 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन विधवा हो गई। जहां एक तरफ शादी की खुशी थी तो वहीं दूल्हे की मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया। इस घटना पर लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान आप ने क्या कर दिया।

सीढ़ियों फिसल कर गिरा दूल्हा 
दरअसल, शाहजहांपुर निवासी अमित कुमार पौधों की नर्सरी में काम करता था। सात मार्च को अमित की शादी हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हुई थी। शादी के बाद बारात घर लौट गई थी। सुहागरात पर रात करीब दो बजे दूल्हा बना अमित बाथरूम करने के लिए शौचालय में गया। जहां पर सीढ़ियों से पैर फिसल कर गिर गया। जिससे दूल्हे के सिर में काफी चोटें लग गई। इस दुल्ह मौके पर पहुंची उसकी चीख पुकार मचाई। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान दूल्हे की मौत हो गई। परिवार के लोग देर शाम उसका शव लेकर गांव पहुंचे। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

छह दिन दिल्ली के एम्स में चला इलाज
परिजनों ने बताया दिल्ली के एम्स अस्पताल में दूल्हे का इलाज कराया गया लेकिन इलाज के6 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। छह दिनों में ही विधवा हो गई दुल्हन अमित कुमार की शादी सात मार्च को गढ़मुक्तेश्वर में हुई थी। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे