राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहा स्थित दुर्गे मां होटल के वेटर ने खाना खाने के लिए आई आलमबाग निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर होटल मालिक दिलीप यादव ने उन्हें धमकाया। महिला की शिकायत पर हुसैनगंज थाने में वेटर व होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।महिला मूलरूप से शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे वह खाना खाने के लिए दुर्गे मां होटल गई थीं। ऑर्डर देने के बाद वह हाथ धोने वॉशरूम की तरफ गई। उनको अकेला देखकर पीछे से वेटर आ गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी हाथापाई पर उतारू हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोग मदद के लिए जमा हो गए।
Lucknow: होटल में वेटर ने की महिला से छेड़छाड़, खाना खाने के लिए हाथ धोनी गई तो पीछे से आया
