Wednesday, February 11, 2026

Auraiya News: झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

यह भी पढ़े

औरैया। गुरुग्राम से घर जा रहे बाइक सवार को अचानक झपकी आ गई। इससे बाइक बेकाबू होकर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस को उसके कान में इयरफोन लगा मिला। जनपद व थाना कौशांबी के गांव सराय आसिर निवासी प्रकाश (22) गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था।सोमवार को वह घर जाने के लिए बाइक से निकला था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कानपुर-इटावा हाईवे पर शहर के मोहल्ला दयालपुर के सामने से निकले ओवरब्रिज पर अचानक उसे झपकी आ गई। इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। ब्रह्मनगर चौकी प्रभारी सोनी रावत ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। साथ ही सफर के दौरान वह इयरफोन भी लगाए था। पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

पिता उदय सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुग्राम से निकलने के दौरान उसने परिजन से घर आने की बात कही थी। परिजनों ने बाइक से आने से मना भी कर दिया था। इसके बाद भी वह बाइक से घर जा रहा था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे