Friday, February 13, 2026

Auraiya News: पुरस्कार से सम्मानित किए गए प्रतियोगिता के विजेता

यह भी पढ़े

दिबियापुर। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह के समापन पर सोमवार को बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य दीपाशरण ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को सम्मानित किया।स्कूल में छात्रों ने प्रार्थना सभा में सुभाषित, समाचार, सूचनात्मक, विचार, प्रश्नोत्तरी, नए शब्द व प्रतिज्ञा आदि गतिविधियों में हिस्सा लिया। संस्कृत विभाग की ओर से कक्षा नौ व 10 के छात्रों की संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा भी कराई गई। कक्षा आठ के छात्रों के लिए श्रुति लेखन प्रतियोगिता हुई।कार्यक्रम में कक्षा नौ के छात्रों ने संस्कृत गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी। कक्षा 10 के छात्रों ने श्री कृष्णार्जुन संवाद प्रस्तुत किया। दसवीं के छात्र हर्ष शर्मा ने संस्कृत भाषा के गौरवशाली इतिहास को संस्कृत में व्यक्त किया।

कक्षा नौ की छात्रा दृष्टि ने श्रीकृष्ण अष्टकम गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के संगीताचार्य पीडी शर्मा व प्रधानाचार्या दीपा शरण ने संस्कृत भाषा को सरल, मधुर, सुस्पष्ट, वैज्ञानिक और सार्वभौमिक भाषा बताया।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे