Friday, February 13, 2026

Lucknow News: सांप काटे तो घाव पर न लगाएं नमक, तेल व चूना

यह भी पढ़े

लखनऊ। सांप काटे तो बिना समय गवाएं पीड़ित को अस्पताल ले जाएं। एक से दो घंटे में इलाज मिलने से 95 प्रतिशत तक लोगों की जान बचाई जा सकती है। घाव पर नमक, तेल, चूना या फिर चीरा, टांका नहीं लगाना चाहिए। खून दबाकर या मुंह से चूसकर जहर निकालने से भी बचें।केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को इमरजेंसी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. हैदर अब्बास ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सांप को मारने, पकड़ने में समय नहीं गंवाना चाहिए।

सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि जुलाई व अगस्त में सांप के काटने के बाद लगभग 200 मरीज इलाज कराने पहुंचे। बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाने से सांप बाहर आ जाते हैं।

ट्रॉमा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल ने बताया कि मरीज को सीधा लिटाएं। उसे ज्यादा हिलाने से बचना चाहिए। मरीज का हौसला बढ़ाएं। दहशत व डर से भी जान खतरे में पड़ सकती है। आईसीयू के इंचार्ज डॉ. जिया व सीएमओ डॉ. धीरेंद्र पटेल ने बताया कि सांप काटने की घटनाओं में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बारिश में अंधेरे में जाने से बचें। खेत-खलियान में बूट पहनकर ही जाएं। जूते, खाली बर्तन को ठीक से देखने के बाद ही इस्तेमाल करें।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे