सीतापुर में घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों सग कीटनाशक पी लिया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। जबकि, बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को घरेलू कलह से आजिज आकर मां ने दो बच्चों संग कीटनाशक पी लिया। घटना मछरेहटा के अबधपुर गांव की है। गांव निवासी राजरानी (45) ने कीटनाशक पी लिया। साथ ही दो बच्चों गीता (18) व आशीष (12) को भी कीटनाशक पिसा दिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो तीनों को सीएचसी, सिधौली लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में राजरानी ने दम तोड़ दिया। बच्चों का इलाज जारी है।


