Saturday, February 14, 2026

बाप रे! UP में पकड़ी गई 2 करोड़ की हेरोइन, किसे होनी थी सप्लाई पुलिस कर रही जांच, राजस्थान से जुड़े हैं तार

यह भी पढ़े

चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बरामद हेरोइन की अंतरराष्टीय बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बतायी गयी है। पुलिस के अनुसार हेरोइन की आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमनिया में की जानी थी। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस को जीटीआर पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम वहां पहुंची और उसने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके थैले में एक किलोग्राम 120 ग्राम हेरोइन और एक हजार रुपये नकद मिले। उसकी पहचान राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिला के जावदा थाना क्षेत्र स्थित गुजरोकि मोवरन गांव के सीताराम भील (24 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे