Saturday, March 21, 2026

हाथ-पैर बांधे…फिर सिर पर हथौड़ा मारकर की सुनीता की हत्या, कोमल को भी मारने की थी योजना, पढ़ें पूरा मामला

यह भी पढ़े

Kannauj News: डकैतों ने दिनदहाड़े महिला और बेटी को बंधक बनाकर लाखों की नकदी व जेवर लूट लिए। विरोध करने पर डकैतों ने महिला की हत्या कर दी, जबकि बेटी की हत्या का प्रयास किया, तो उसने पड़ोसी की छत पर कूद कर जान बचाई।

कन्नौज जिले में टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार जसवंत और उसके भतीजे ने सुनीता के हाथ-पैर बांधकर सिर में हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी कोमल को भी मारना चाहते थे, मगर वह बहादुरी दिखाते हुए शीशा तोड़कर पड़ोस की छत पर कूद गई, जिससे उसकी जान बच गई। दोनों पिछले तीन माह से उनके नए मकान में टायल-पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। सोमवार को सुनीता ने पुराने मकान में फर्श की मरम्मत के लिए बुलाया था, तभी दोनों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
Kannauj Tied hands and legs then killed Sunita by hitting on head with hammer there was plan to kill Komal too
घटनास्थल पर जांच करते सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह

 

जिला अस्पताल में बड़ी बेटी कोमल ने बताया कि दोपहर के समय जसवंत और उसका भतीजा घर पर आए और आंगन के पास टूटी फर्श को सही किया और टूटे टायल भी लगाए। मम्मी सुनीता नीचे काम करा रहीं थीं और वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में टीवी देख रही थी। जसवंत और उसके भतीजे ने मम्मी के हाथ पैर बांध दिए और सिर में हथौड़ी मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद ऊपर कमरे में उसके पास गए और उसे भी बांध दिया।

Kannauj Tied hands and legs then killed Sunita by hitting on head with hammer there was plan to kill Komal too
मोहल्ले में पड़ोसियों से पूछताछ करते एसपी विनोद कुमार

 

पड़ोसियों से भी पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे
दोनों ने अलमारी खोलकर उसमें रखी नकदी व जेवरात निकाल लिए और उसे मारने के लिए चाकू निकाला, तभी उसने छलांग लगाकर शीशे का गेट तोड़ दिया और पड़ोसन सीमा आंटी की छत पर कूद गई। सीमा की बेटी मेघा ने बताया कि जब कोमल उनकी छत पर शोर मचा रही थी, तब उसके गले में रस्सी कसी हुई थी। छोटी बहन दीया बैंक में थी, इस वजह से उसकी जान बच गई। एसपी विनोद कुमार ने मोहल्ले में पहुंचकर पड़ोसियों से भी पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे।

Kannauj Tied hands and legs then killed Sunita by hitting on head with hammer there was plan to kill Komal too
मकान में सीसीटीवी फुटेज देखते मकरंदनगर चौकी प्रभारी करनवीर सिंह

 

बलरामपुर जिले का रहने वाला है शातिर जसवंत
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी जसवंत मूलरूप से बलरामपुर जिले का रहने वाला है और मकानों में टायल-पत्थर लगाने का काम करता है। जिले में वह तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा गांव में विनोद दुबे के मकान में किराये पर रहता है। उसका भतीजा भी साथ में रहता है, जो जसवंत को पापा कहकर बुलाता है। इससे लोग उसे बाप-बेटा ही समझते हैं। फगुहा में उसके परिवार के लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है। पुलिस उन लोगों के बारे में भी जानकारी कर रही है।

Kannauj Tied hands and legs then killed Sunita by hitting on head with hammer there was plan to kill Komal too
सुनीता श्रीवास्तव के मकान के बाहर लगी लोगाें की भीड़

 

शादी के बाद मायके में ही रह रही कोमल
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कोमल की शादी हो चुकी है, लेकिन ससुराल वालों से विवाद के चलते वह मायके में ही रह रही है। कई लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से भी बीमार रहती है, इसी वजह से ससुराल वाले उसे नहीं बुला रहे हैं। वह अपनी मां सुनीता के साथ ही रहती है। छोटी बेटी दीया श्रीवास्तव की अभी शादी नहीं हुई है। वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ठठिया शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत है।

Kannauj Tied hands and legs then killed Sunita by hitting on head with hammer there was plan to kill Komal too

 

छोटा मकान होने की वजह से बनवाया दूसरा मकान
पति की मौत के बाद सुनीता को बीमा क्लेम के रुपये मिले, तो उन्होंने मोहल्ले में ही दूसरा प्लॉट खरीद लिया और उस पर बड़ा मकान बनवाया। जिस मकान में वह रह रहीं हैं, वह दस फीट चौड़ा और 28 फीट लंबा है। इस वजह से कोई रिश्तेदार आ जाता था, तो दिक्कत होती थी। तीन माह पहले मकान तैयार होने पर सुनीता ने जसवंत को वर्ग फीट के हिसाब से टायल-पत्थर लगाने का ठेका दिया था।

Kannauj Tied hands and legs then killed Sunita by hitting on head with hammer there was plan to kill Komal too

 

ये था पूरा मामला
डकैतों ने दिनदहाड़े महिला और बेटी को बंधक बनाकर लाखों की नकदी व जेवर लूट लिए। विरोध करने पर डकैतों ने महिला की हत्या कर दी, जबकि बेटी की हत्या का प्रयास किया, तो उसने पड़ोसी की छत पर कूद कर जान बचाई। बताया गया कि मकान में टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार ने अपने भतीजे और नौ अन्य बदमाशों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। एसपी ने डकैतों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे