औरैया। तिलकपुर गांव में शनिवार रात एक युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले परिजन बंद दरवाजे को तोड़ चुके थे। छानबीन के बाद शव को फंदे से उतार लिया गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पिता बाहर रहकर नौकरी करता है जबकि मां रिश्तेदारी में गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। युवती के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।सदर कोतवाली के गांव तिलकपुर निवासी वीरेंद्र कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी व बच्चे रहते हैं। शनिवार को पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। रात 10 बजे घर पहुंची। बेटी प्रगति (18) को आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की पर झांक कर देखा तो उसका शव कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। बेटी को फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ दिया। तभी सूचना पर कोतवाल राजकुमार सिंह फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
Auraiya News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, हैंगिंग से मौत की पुष्टि


