Gold Rate Today: दिवाली के मौके पर आज, 20 अक्टूबर को देश में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
हालांकि, साप्ताहिक आधार पर सोना अभी भी 5,780 रुपये महंगा हो चुका है। धनतेरस के मौके पर दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतें 2,400 रुपये गिरकर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थीं।
Gold Rate Today
पिछले साल के धनतेरस से लेकर इस धनतेरस तक, यानी एक साल में सोने की कीमत में 51,000 रुपये या 62.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव:
शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 120090 131000
मुंबई 119940 130850


