अजीतमल। गांव शाहपुर तुम्हरया में मजदूर का शव खेत में खड़े पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतार लिया। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था।कोतवाली के गांव शाहपुर तुम्हरया श्रीकृष्ण (35) मजदूर था। बुधवार रात आठ बजे घर से निकल गया था। गुरुवार सुबह गांव के बाहर खेत पर खड़े आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मजदूर का शव लटका मिला। जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में परिजन ने बताया कि श्रीकृष्ण की पत्नी मूल रूप से बंगाल की रहने वाली है जिसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं है।श्रीकृष्ण की छह बहनों की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई रामचंद्र अहमदाबाद में नौकरी करता है। घटना के समय पत्नी घर थी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि मजदूर शराब पीने का आदी था। इसी चक्कर ने खेती बेच दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अजीतमल खेत में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव


