Wednesday, February 18, 2026

CM योगी बोले- छठ पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प ले… प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उत्सव है

यह भी पढ़े

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को छठ महापर्व पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को संबोधित एक संदेश अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर साझा करते हुए छठ महापर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में कहा “मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों… छठ महापर्व आस्था व परंपरा के साथ-साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उत्सव है।

 

एक जिला-एक नदी के अंतर्गत सरकार नदियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील है। आइए, छठ पर नदियों-घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।” योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा “इस पर्व का एक गहरा संदेश है-नदियों और जलाशयों के प्रति सम्मान व उनका संरक्षण। हम नदी सभ्यता की संतान हैं। हमारे लिए नदियां धमनियों सी है, जिनमें जल की स्मृतियां सुरक्षित हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि “उत्तर प्रदेश सरकार इन जीवन धाराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

2017 से अब तक 50 से अधिक नदियों को पुनर्जीवित किया जा चुका है।” उन्होंने कहा कि “कानपुर की नून, देवरिया की छोटी गंडक, वाराणसी की मटका, जौनपुर की पीली नदी का प्रवाह हमारे प्रयास का प्रमाण है। इसी कड़ी में गोमती पुनर्जीवन मिशन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई धारा प्रदान करेगा।” योगी ने पोस्ट में कहा “ एक जिला-एक नदी के अंतर्गत सरकार नदियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयत्नशील है। आइए,, इसे लोक सहभागिता के उत्सव के रूप में मनाएं। इस छठ पर नदियों घाटों को स्वच्छ रखने का संकल्प लें।” उन्होंने कहा कि “नदियां हैं तो हम हैं, नदियां नहीं तो कुछ भी नही।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे