Friday, February 20, 2026

Auraiya News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में औरैया लगातार दूसरी बार प्रदेश में अव्वल

यह भी पढ़े

औरैया। शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला एक बार फिर प्रदेश में सबसे आगे रहा है। अक्तूबर माह की रैंकिंग में जिले को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए लगातार अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अक्तूबर की प्रदर्शित रिपोर्ट के अनुसार विकास कार्यक्रमों में जनपद को लगातार दूसरे माह पहली रैंक प्राप्त हुई है। जिले को 10 में से 9.38 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। विकास कार्यक्रमों में विशेषकर दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, पर ड्रॉ मोर क्रॉप-माइक्रो इरीगेशन, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों के निस्तारण में ए श्रेणी मिली। इसके साथ ही विद्युत बिल सुधार हेतु आवेदन, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, बीज डीबीटी, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग,पीएम पोषण-विद्यालय निरीक्षण, अंडा उत्पादन आदि योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का आम जन को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करते रहें तथा लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर जनपद को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे