कंचौसी। ठंड की शुरुआत होते ही ट्रेनों की चाल भी धीमी होना शुरू हो गई है। मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा ऊंचाहार समेत दूसरी ट्रेनें भी अपने समय से देरी से आईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।मालूम हो कि ठंड का मौसम शुरू होने से पहले रेलवे सितंबर और अक्टूबर के अंतिम चरण में ट्रैक दुरुस्तीकरण व मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लेता है। ताकि कोहरे और ठंड में ट्रेनों की चाल सुस्त ना हो, लेकिन शुरूआत में ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। इससे विभिन्न स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोगों को इससे घंटों इंतजार करना पड़ जाता है। यात्रियों के मुताबिक भटिंडा से मालदा टाउन होकर बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का कंचौसी आने का रोजाना तड़के चार बजे का समय निर्धारित है। मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 9 बजे के बाद स्टेशन पहुंची।
Auraiya News: पांच घंटे देर आई फरक्का एक्सप्रेस, ऊंचाहार भी लेट


