Sunday, February 15, 2026

Auraiya News: सीएचसी में मुकम्मल इलाज नहीं, निजी सेंटर जाने के लिए मजबूर

यह भी पढ़े

नतीजतन मरीजों को जांच के लिए निजी पैथोलॉजी की राह पकड़नी पड़ रही है, यहां उन्हें मोटी रकम देनी पड़ती है। सीएचसी पर एक रुपये के पर्चे पर इलाज मिलने का दावा खोखला नजर आ रहा है। जिम्मेदार उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराने की बात कह रहे हैं। पत्राचार के बाद भी इन बेपटरी सेवाओं को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।निजी सेंटरों पर एक्सरे जांच के लिए जहां 400 से लेकर 600 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं वहीं अल्ट्रासाउंड के लिए 800 से लेकर 1500 रुपये तक खर्च हो रहे हैं। इसी तरह सीबीसी जांच के लिए 200 से 300 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
फोटो-25- सीएचसी में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन। संवाद
बिधूना सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच ठप
बिधूना सीएचसी के जिम्मे कस्बा समेत 200 गांवों के लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं हैं। यहां पर प्रसव भी होते हैं। लेकिन, यहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन बंद रखी है। पिछले दिनों शासन की टीम ने निरीक्षण के दौरान इस मशीन को बंद पाया था। जिसे अब तक चलन में नहीं लाया जा सका है। गर्भवतियों से लेकर अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
फोटो-26- सीएचसी अजीतमल एक्सरे रूम में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
अल्ट्रसाउंड मशीन है पर रेडियोलॉजिस्ट नहीं
अजीतमल सीएचसी में एक्सरे व अन्य जांचें हो रही हैं। लेकिन अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। गर्भवतियों को माह में एक दिन निजी पैथोलॉजी में अनुबंध के तहत निशुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है। बकाया आम मरीज प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। एचसी अधीक्षक डॉ. अशोक राय ने बताया रेडियोलॉजिस्ट न होने के चलते अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।
फोटो-27- अयाना सीएचसी में मरीज का ब्लड सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
रीजेंट न होने से बायोकेमिस्ट्री मशीन बंद
सीएचसी अयाना में शनिवार की दोपहर एक्सरे मशीन का कक्ष बंद मिला। वहीं पैथोलॉजी में बायोकेमिस्ट्री मशीन बंद मिली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन की सप्ताह में तीन दिन सीएचसी में ड्यूटी है। वहीं रीजेंट न होने की वजह से बायोकेमिस्ट्री मशीन बंद है। इससे किडनी व लीवर फंक्शन टेस्ट व लिपिड प्रोफाइल की जांच नहीं हो पा रही है। इसके अलावा सीएचसी में सीबीसी व कार्ड से होने वाली जांचे की जा रही हैं। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है।
दो माह से नहीं हो रहा एक्सरे
दिबियापुर सीएचसी में एक्सरे मशीन तो है, लेकिन एक्सरे टेक्नीशियन नहीं है। सीएचसी अयाना से तीन दिन दिबियापुर सीएचसी से संबद्ध एक्सरे टेक्नीशियन विशाल आते हैं लेकिन एक्सरे मशीन दो महीने से खराब है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि विभाग से पत्र लिखा गया है। वहीं सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।
जिम्मेदारों ने दिया रटारटाया जवाब
‘सीएचसी पर एक्सरे मशीनों के खराब होने की सूचना मिली है। उन्हें दुरुस्त कराने के लिए तकनीकी टीम को कहा गया है। जल्द ही समस्या दूर कराई जाएगी।-डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीएमओ औरैया

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे